देश

प्लेन क्रैश के बाद एयर इंडिया का बड़ा फैसला, 3 अंतर्राष्ट्रीय रूट्स पर उड़ान संस्पेंड, 16 मार्गों पर फ्लाइट सेवा में कमी

अहमदाबाद में उड़ान के कुछ समय बाद ही लंदन जा रही एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 क्रैश कर गई थी। इस क्रैश के बाद एयर इंडिया की कई उड़ानों को व्यवधान का सामना करना पड़ा है और उन्हें कैंसिल तक करना पड़ गया है। जिसके बाद अब एयर इंडिया ने यह सख्त फैसला लिया है।

Image

एयर इंडिया ने कई मार्गों पर निलंबित की सेवा (फाइल फोटो- @air india)

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद एयर इंडिया और सख्ती से विमानों का संचालन करता दिख रहा है। एयर इंडिया ने 3 इंटरनेशनल रूट्स पर विमान सेवा को संस्पेंड करने का निर्णय लिया है। साथ ही 16 अन्य अंतर्राष्ट्रीय मार्गों पर उड़ान सेवा में कमी की जाएगी। एयर इंडिया ने गुरुवार को कहा कि 21 जून से 15 जुलाई के बीच 16 अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ानें कम की जाएंगी और इस दौरान तीन विदेशी गंतव्यों पर उड़ानें निलंबित रहेंगी।

प्लेन क्रैश के बाद कई व्यवधानों से जूझ रही एयर इंडिया

अहमदाबाद में 12 जून को हुए घातक विमान हादसे के बाद व्यवधानों से जूझ रही टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने कहा कि इसका उद्देश्य कार्यक्रम स्थिरता बहाल करना और यात्रियों को अंतिम समय में होने वाली असुविधा को कम करना है। विस्तृत घोषणा उस समय की गई है जब एक दिन पहले एयरलाइन ने कहा था कि वह अस्थायी रूप से बड़े आकार वाले विमानों से संचालित उड़ानों में 15 प्रतिशत की कटौती करेगी। एयरलाइन ने बयान में कहा, “ये कटौती 21 जून, 2025 से प्रभावी होगी और कम से कम 15 जुलाई, 2025 तक जारी रहेगी।”

किन-किन मार्गों पर पड़ेगा असर

दिल्ली-नैरोबी, अमृतसर-लंदन (गैटविक) और गोवा (मोपा)-लंदन (गैटविक) पर 15 जुलाई तक सेवाएं निलंबित रहेंगी। इसके अलावा, उत्तरी अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और सुदूर पूर्व के शहरों को जोड़ने वाले 16 अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ानों में कमी की जाएगी। बयान में कहा गया, “यह कटौती स्वैच्छिक रूप से उड़ान-पूर्व सुरक्षा जांच बढ़ाने के निर्णय के साथ-साथ पश्चिम एशिया में हवाई क्षेत्र बंद होने से उत्पन्न अतिरिक्त उड़ान अवधि को समायोजित करने के कारण हुई है।”

यात्रियों को न हो असुविधा, इसका ख्याल रख रही एयर इंडिया

बृहस्पतिवार को एयर इंडिया ने इन कटौती से प्रभावित यात्रियों से फिर से माफी मांगी। एयरलाइन ने कहा कि वह प्रभावित यात्रियों से संपर्क कर रही है ताकि उन्हें उनकी पसंद के अनुसार वैकल्पिक उड़ानों में पुनः स्थान, निःशुल्क पुनर्निर्धारण या पूर्ण धन वापसी की पेशकश की जा सके।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article