देश

'मैंने फ्यूल नहीं कट किया...' अहमदाबाद प्लेन क्रैश से पहले पायलटों के बीच हुई आखिरी बातचीत का AAIB की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान दुर्घटना की प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला है कि उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद इंजन के ईंधन स्विच रन से कटऑफ पर चले गए। 15 पन्नों की यह रिपोर्ट विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) द्वारा शनिवार तड़के प्रकाशित की गई, जो इस दुर्घटना की जांच कर रहा है। कॉकपिट की रिकॉर्डिंग में एक पायलट दूसरे से पूछता सुनाई दिया कि तुमने विमान का ईंधन स्विच क्यों काट दिया? दूसरे पायलट ने जवाब दिया कि उसने ऐसा नहीं किया।

Image

अहमदाबाद प्लेन क्रैश से पहले पायलटों के बीच हुई थी ये बात

Photo : Twitter

Air India Crash Report: भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने 12 जून को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट जारी कर दी है। बता दें कि इस हादसे में 260 लोगों की जान चली गई थी। लंदन गैटविक जा रहा बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान AI171, अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

ईंधन की आपूर्ति बंद होने के कारण हुआ था ये हादसा

एएआईबी की 15 पन्नों की रिपोर्ट में दुर्घटना से पहले की प्रमुख तकनीकी घटनाओं और कॉकपिट में हुई बातचीत का विवरण है। कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर से मिली जानकारी के अनुसार, 12 जून को अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया बोइंग 787 विमान में सवार एक पायलट को यह पूछते हुए सुना जा सकता है कि आपने (ईंधन) क्यों बंद कर दिया? एएआईबी द्वारा जारी प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे पायलट ने जवाब दिया मैंने ऐसा नहीं किया। रिपोर्ट से पता चलता है कि इंजन 1 और इंजन 2, दोनों के ईंधन कटऑफ स्विच एक सेकंड के अंतराल में RUN से CUTOFF में बदल गए, जिससे ईंधन की आपूर्ति बंद हो गई जिसके कारण ये हादसा हुआ।

पायलट ने भेजा था मेडे अलर्ट

रिपोर्ट में कहा गया है कि जब विमान उड़ान भर रहा होता है और ईंधन नियंत्रण स्विच को कटऑफ से रन पर ले जाया जाता है, तो प्रत्येक इंजन का पूर्ण प्राधिकरण दोहरा इंजन नियंत्रण (FADEC) स्वचालित रूप से प्रज्वलन और ईंधन परिचय के पुनः प्रज्वलन और थ्रस्ट रिकवरी अनुक्रम का प्रबंधन करता है। हालांकि, EAFR रिकॉर्डिंग कुछ ही सेकंड बाद बंद हो गई। इसके तुरंत बाद, एक पायलट ने मेडे अलर्ट भेजा। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने कॉल साइन के बारे में पूछताछ की। कोई जवाब नहीं मिला, लेकिन फिर उन्होंने देखा कि विमान हवाई अड्डे की सीमा के बाहर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

बता दें कि विमान का संचालन कैप्टन सुमीत सभरवाल कर रहे थे, जो एक लाइन ट्रेनिंग कैप्टन हैं और जिनके पास 8,200 घंटे उड़ान का अनुभव है। उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर भी थे, जिन्होंने 1,100 घंटे उड़ान का अनुभव हासिल किया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों पायलट चिकित्सकीय रूप से स्वस्थ थे और पर्याप्त अनुभव के साथ काम कर रहे थे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article