Air India Flight AI191 Cancel: मुंबई से नेवार्क जाने वाली फ्लाइट AI191 में गड़बड़ी आ गई है। बताया गया कि बुधवार को एक तकनीकी दिक्कत की वजह से सावधानी के तौर पर मुंबई से नेवार्क जाने वाली फ्लाइट को वापस लौटना पड़ा। हवा में उड़ान भरती फ्लाइट को वापस मुंबई में सुरक्षित लैंड कराया गया।
अब जहां एयरक्राफ्ट मुंबई में सुरक्षित रूप से लैंड हो गया है और उसका इंस्पेक्शन चल रहा है। AI191 (मुंबई–नेवार्क) और AI144 (नेवार्क–मुंबई) दोनों ही आने जाने वाली फ्लाइट कैंसिल हुई हैं।
होटल में रुकने की सुविधा
मुंबई में यात्रियों को होटल में रुकने की सुविधा दी गई है और लोगों की एयर इंडिया/दूसरी एयरलाइनों से दोबारा बुकिंग कराई गई है। नेवार्क के भी यात्रियों को जानकारी दी गई और उन्हें दूसरी फ्लाइट्स के जरिए यात्रा की सुविधा दी जा रही है।
एयर इंडिया ने इस बारे में क्या बताया?
एयर इंडिया के स्पोक्सपर्सन ने कहा, '22 अक्टूबर को मुंबई से नेवार्क के लिए ऑपरेट करने वाली फ्लाइट AI191 के क्रू ने एक शक वाली टेक्निकल दिक्कत की वजह से सावधानी के तौर पर मुंबई वापसी की। फ्लाइट मुंबई में सेफ लैंड कर गई और एयरक्राफ्ट का जरूरी इंस्पेक्शन किया जा रहा है। इसलिए, AI191 और AI144 (जो नेवार्क से मुंबई के लिए ऑपरेट होने वाली थीं) कैंसल कर दी गईं। मुंबई में सभी प्रभावित पैसेंजर को होटल में रहने की जगह दी गई है और उन्हें उनके डेस्टिनेशन के लिए एयर इंडिया और दूसरी एयरलाइन की दूसरी फ्लाइट में रीबुक कर दिया गया है। नेवार्क से AI144 के पैसेंजर को भी कैंसलेशन के बारे में बता दिया गया था और उन्हें जल्द से जल्द दूसरे इंतजाम में मदद की जा रही है। एयर इंडिया में, हमारे गेस्ट और क्रू की सुरक्षा और भलाई सबसे जरूरी है।'
