देश

Air India की इंदौर जाने वाली उड़ान वापस दिल्ली लौटी, मिला था इंजन में आग लगने का संकेत

एयर इंडिया ने बताया कि विमान को निरीक्षण के लिए रोक दिया गया है और यात्रियों को एक वैकल्पिक विमान में शिफ्ट जा रहा है जो जल्द ही इंदौर के लिए उड़ान भरेगा।

Image

Air India का विमान वापस दिल्ली लौटा (File photo: PTI)

Air India flight returns to Delhi- तकीनीक दिक्कत के कारण एयर इंडिया का एक विमान रविवार को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दिल्ली लौट आया। पायलट को विमान के दाहिने इंजन में आग लगने का संकेत मिला था जिसके बाद विमान को वापस दिल्ली मोड़ दिय गया। एयरलाइन ने यह जानकारी दी। एयर इंडिया ने बताया कि विमान को निरीक्षण के लिए रोक दिया गया है और यात्रियों को एक वैकल्पिक विमान में शिफ्ट जा रहा है जो जल्द ही इंदौर के लिए उड़ान भरेगा।

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने बिना कोई और जानकारी दिए कहा कि 31 अगस्त को दिल्ली से इंदौर के लिए उड़ान भरने वाला AI2913, उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दिल्ली लौट आया क्योंकि कॉकपिट क्रू को दाहिने इंजन में आग लगने का संकेत मिला था।

एयर इंडिया ने बताया कि मानक प्रक्रिया का पालन करते हुए कॉकपिट क्रू ने इंजन बंद कर दिया और दिल्ली लौट आया जहां विमान सुरक्षित रूप से उतरा। एयरलाइन ने कहा कि हवाई सुरक्षा नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय को घटना की विधिवत जानकारी दे दी गई है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?