देश

Air India के विमान की बर्मिंघम में इमरजेंसी लैंडिंग, अमृतसर से हुई थी रवाना; अचानक एक्टिव हुआ था इमरजेंसी सिस्टम

अमृतसर से बर्मिंघम जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI117 की बर्मिंघम में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। बोइंग 787 ड्रीमलाइन विमान के सभी इलेक्ट्रिकल और हाइड्रोलिक सिस्टम सामान्य थे। रैम एअर टर्बाइन एक्टिव होने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग की गई। यह टर्बाइन आपातकालीन स्थिति में बिजली और हाइड्रोलिक पावर देता है। बर्मिंघम से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI114 रद कर दी गई है।

Image

अमृतसर से बर्मिंघम जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI117 की बर्मिंघम में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। (फोटो सोर्स: ANI)

Photo : ANI

एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई117, बोइंग 787 ड्रीमलाइनर, शनिवाएअर इंडिया की अमृतसर से बर्मिंघम जा रही फ्लाइट AI117 में शनिवार को तकनीकी अलर्ट के बाद रैम एयर टर्बाइन (RAT) डिप्लॉय हो गया। यह घटना विमान के लैंडिंग से ठीक पहले, यानी फाइनल अप्रोच के दौरान हुई। गनीमत रही कि सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं और विमान ने बर्मिंघम एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की।

एअर इंडिया ने एक बयान जारी करते हुए कहा, '4 अक्टूबर 2025 को अमृतसर से बर्मिंघम जाने वाली फ्लाइट AI117 के ऑपरेटिंग क्रू को लैंडिंग से ठीक पहले विमान के रैम एयर टर्बाइन (RAT) के डिप्लॉय होने का पता चला. जांच में सभी इलेक्ट्रिकल और हाइड्रॉलिक पैरामीटर सामान्य पाए गए, और विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की।

बर्मिंघम से दिल्ली आने वाली वापसी फ्लाइट AI114 रद्द

कंपनी ने आगे जानकारी दी है कि मानक प्रक्रिया (SOP) के तहत विमान को फिलहाल ग्राउंड कर दिया गया है, ताकि इसकी विस्तृत जांच की जा सके। इस कारण से बर्मिंघम से दिल्ली आने वाली वापसी फ्लाइट AI114 को रद्द कर दिया गया है। एअर इंडिया ने कहा कि प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे है।

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, 'हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. सभी सिस्टम सामान्य पाए गए हैं, फिर भी विस्तृत निरीक्षण किया जा रहा है।

क्या होता है RAT?

RAT (Ram Air Turbine) विमान में तब अपने-आप सक्रिय होता है जब मुख्य बिजली या हाइड्रॉलिक सिस्टम में कोई आपात स्थिति आती है. यह इंजन से बाहर निकलकर हवा की ताकत से आपातकालीन बिजली या हाइड्रॉलिक शक्ति प्रदान करता है. हालांकि, एअर इंडिया के अनुसार, इस मामले में किसी भी सिस्टम में खराबी नहीं पाई गई।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article