देश

उड़ान भरने के कुछ समय बाद वापस लौटा एयर इंडिया का विमान, जा रहा था वियतनाम

एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI-388 रवाना होने के तुरंत बाद तकनीकी खराबी के कारण वापस लौट गया। एयर इंडिया का यह विमान दिल्ली से 130 यात्रियों को लेकर वियतनाम के हो ची मिन्ह शहर जा रहा था।

Image

वियतनाम जा रहा एयर इंडिया का प्लेन वापस लौटा (फाइल फोटो)

Photo : PTI

दिल्ली से 130 यात्रियों को लेकर वियतनाम के हो ची मिन्ह शहर जा रहा एयर इंडिया का उड़ान AI-388 रवाना होने के तुरंत बाद ‘एहतियाती उपाय’ के तौर पर राष्ट्रीय राजधानी लौट आया। विमानन कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि 19 जून को विमान ने सुरक्षित रूप से दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंडिंग की और सभी यात्रियों को उतार लिया गया।

तकनीकी खराबी के बाद लौटा विमा

एक सूत्र ने बताया कि तकनीकी खराबी आने के बाद विमान को वापस लौटना पड़ा। उन्होंने बताया कि विमान में 130 से अधिक यात्री सवार थे। राष्ट्रीय राजधानी के हवाई क्षेत्र में उड़ने के दौरान ही विमान दिल्ली हवाई अड्डे पर वापस लौट आया। उड़ानों पर वास्तविक समय में नजर रखने वाली वेबसाइट ‘फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम’ के मुताबिक एयरबस ए320 नियो विमान ने अपने निर्धारित समय से 45 मिनट की देरी से अपराह्न 1.45 बजे हो ची मिन्ह सिटी के लिए उड़ान भरी थी।

एयर इंडिया ने की वैकल्पिक विमान की व्यवस्था

एयर इंडिया ने यात्रियों को हो ची मिन्ह सिटी ले जाने के लिए नए चालक दल के साथ एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की है और यह विमान शीघ्र ही अपने गंतव्य के लिए रवाना होगा। हालांकि, वैकल्पिक उड़ान के समय की जानकारी नहीं दी गई है।

भाषा की रिपोर्ट

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article