देश

गजब मामला! Air India Express का 'यात्री' दिल्ली उतरने के बजाय पहुंच गया भुवनेश्वर

दिल्ली और भुवनेश्वर तक की उड़ान सेवाएं एक ही विमान से संचालित की गई थीं, विमानन कंपनी को घटना के बारे में तब चला, जब उक्त यात्री ने चालक दल को इसकी जानकारी दी।

Image

एअर इंडिया एक्सप्रेस (फाइल फोटो: PTI)

Air India Express News: एअर इंडिया एक्सप्रेस का एक यात्री, जिसे बुधवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरना था, उसने अनजाने में उसी विमान से यात्रा जारी रखी और भुवनेश्वर पहुंच गया।विमानन कंपनी ने कहा कि वह किसी भी चूक का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रही है।

घटना से वाकिफ एक सूत्र ने बृहस्पतिवार को बताया कि उक्त यात्री ने श्रीनगर से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन वह राष्ट्रीय राजधानी में उतरने के बजाय विमान में सवार रहा और भुवनेश्वर पहुंच गया।

यात्री और विमान के बारे में विशिष्ट जानकारी तत्काल नहीं मिल सकी है

यात्री और विमान के बारे में विशिष्ट जानकारी तत्काल नहीं मिल सकी है। वहीं, एअर इंडिया एक्सप्रेस ने एक बयान में कहा कि 30 जुलाई को दिल्ली तक की उड़ान में सवार एक यात्री अनजाने में विमान में सवार रहा और उससे संचालित अगली उड़ान से भुवनेश्वर पहुंच गया।

कंपनी ने कहा, 'किसी भी चूक का पता लगाने और उसे दूर करने के लिए आंतरिक जांच की जा रही है। साथ ही ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्टेशन पर मानक संचालन प्रक्रिया (SoP) और आंतरिक ब्रीफिंग दोहराई जा रही है।' आम तौर पर विमानन कंपनी के एसओपी के तहत विशेष पारगमन हवाई अड्डों पर कनेक्टिंग उड़ानों में यात्रियों के बोर्डिंग पास और सामान की जांच करते हैं।

भाषा इनपुट

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!