देश

लंदन जाने वाले एयर इंडिया के बोइंग विमान में फिर आई तकनीकी खामी, यात्री परेशान

Air India Plane Technical Issue: एयर इंडिया के लंदन जाने वाले विमान ने तकनीकी समस्या के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान नहीं भरी। एयरलाइन ने बताया कि 31 जुलाई को दिल्ली से लंदन के लिए टेकऑफ करने वाला एआई2017 विमान संदिग्ध तकनीकी खामी के चलते वापस लौट आया। एक सूत्र ने बताया कि उड़ान का संचालन बोइंग 787-9 विमान से होना था।

Image

एयर इंडिया विमान में आई तकनीकी खामी (फाइल फोटो)

Photo : iStock

Air India Plane Technical Issue: एयर इंडिया के लंदन जाने वाले विमान ने तकनीकी समस्या के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान नहीं भरी। एयरलाइन ने बताया कि 31 जुलाई को दिल्ली से लंदन के लिए टेकऑफ करने वाला एआई2017 विमान संदिग्ध तकनीकी खामी के चलते वापस लौट आया। कॉकपिट क्रू ने मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए उड़ान रोकने का फैसला किया।

जांच के लिए वापस लौटा विमान

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एयरलाइन ने बताया कि एहतियाती जांच के लिए विमान को वापस लाया गया है। एक सूत्र ने बताया कि उड़ान का संचालन बोइंग 787-9 विमान से होना था। हालांकि, विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

विमान के अचानक जांच के लिए वापस लौट आने के बाद यात्री परेशान हैं। हालांकि, एयरलाइन ने जल्द से जल्द वैकल्पिक विमान तैनात करने की बात कही है। बयान में कहा गया कि यात्रियों को जल्द से जल्द लंदन ले जाने के लिए एक वैकल्पिक विमान तैनात किया जा रहा है। हमारा ग्राउंड स्टाफ इस अप्रत्याशित देरी की वजह होने वाली असुविधा को कम करने के लिए मेहमानों की हर संभव सहायता और देखभाल कर रहा है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

फ्लैट का पजेशन मिलने के बाद भी मुआवजे की मांग कर सकते हैं खरीदार, पंजाब-हरियाणा HC का बड़ फैसला

फ्लैट का पजेशन मिलने के बाद भी मुआवजे की मांग कर सकते हैं खरीदार, पंजाब-हरियाणा HC का बड़ फैसला

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...दिग्गज नेताओं ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...दिग्गज नेताओं ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ