देश

Shivraj Singh: जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद सीएम मोहन को लेकर बड़ी बात बोले गए पूर्व सीएम शिवराज ! -Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 19, 2023, 09:14 PM IST

Shivraj Singh News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को भाजपा के सीएम जे पी नड्डा से मिले और कहा कि भूमिका पार्टी तय करेगी।

Image

शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को भाजपा के सीएम जे पी नड्डा से मिले

Shivraj Singh MP News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh) ने मंगलवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की और कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उनकी जो भी भूमिका तय करेगा, वह उसका निर्वहन करेंगे, मध्य प्रदेश में मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद मंगलवार को पहली बार दिल्ली पहुंचे चौहान ने नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की, सूत्रों के मुताबिक यह मुलाकात एक घंटे से भी अधिक समय तक चली।

बाद में पत्रकारों ने जब उनकी भावी भूमिका को लेकर सवाल किया तो चौहान ने कहा, 'एक कार्यकर्ता के नाते पार्टी जो भूमिका तय करेगी, वह मैं करूगा।'

'जो पार्टी तय करेगी,हम राज्य में भी रहेंगे, केंद्र में भी रहेंगे'

यह पूछे जाने पर कि वह केंद्र की राजनीति में सक्रिय रहेंगे या फिर राज्य की राजनीति में, इसके जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'जो पार्टी तय करेगी। हम राज्य में भी रहेंगे, केंद्र में भी रहेंगे।' एक अन्य सवाल के जवाब में चौहान ने कहा कि वह अपनी भूमिका के बारे में नहीं सोचते हैं।

मैं मेरे बारे में सोचता ही नहीं, जो अपने बारे में सोचता है वह अच्छा इंसान नहीं होता है'

उन्होंने कहा, 'मैं मेरे बारे में सोचता ही नहीं। जो अपने बारे में सोचता है वह अच्छा इंसान नहीं होता है। अगर आप एक बड़े मिशन के लिए काम करते हो तो पार्टी तय करती है कि आप कहां काम करोगे।' यह पूछे जाने पर कि मध्य प्रदेश की बहनें उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाह रही हैं, चौहान ने कहा, 'बहन और भाई का प्यार अमर है। उसका किसी पद से कोई संबंध नहीं है।'

संकेत दिया कि पार्टी उन्हें दक्षिण के राज्यों में कोई बड़ी भूमिका दे सकती है

चौहान ने बातचीत के इस क्रम में यह संकेत दिया कि पार्टी उन्हें दक्षिण के राज्यों में कोई बड़ी भूमिका दे सकती है।उन्होंने कहा, 'विकसित भारत यात्रा में कुछ जगह मुझे जाने को कहा जाएगा तो मैं दक्षिण के राज्यों में जाऊंगा।'मध्य प्रदेश मंत्रिपरिषद के गठन से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी तय करेगी और सलाह मश्विरा जो होना था वह हो गया है, उन्होंने कहा कि भोपाल में आज विधायक दल की बैठक है और चूंकि सरकार गठन के बाद यह पहली बैठक है इसलिए उसमें उनका रहना आवश्यक है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article