देश

दीवाली की शुभकामनाओं के लिए PM ने ट्रंप को दिया धन्यवाद, बोले-उम्मीद है आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे दोनों देश

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उम्मीद है कि दोनों लोकतांत्रिक देश दुनिया में आशा का संचार करना जारी रखेंगे। आतंकवाद के खिलाफ पीएम मोदी का बयान पाकिस्तान के साथ अमेरिका की बढ़ती नजदीकी के मद्देनजर महत्वपूर्ण है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं।

pm modi

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। तस्वीर-AP

PM Modi: दीपावली की शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद दिया। साथ ही पीएम ने आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त रूप से लड़ने की उम्मीद जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उम्मीद है कि दोनों लोकतांत्रिक देश दुनिया में आशा का संचार करना जारी रखेंगे। आतंकवाद के खिलाफ पीएम मोदी का बयान पाकिस्तान के साथ अमेरिका की बढ़ती नजदीकी के मद्देनजर महत्वपूर्ण है।

X पर अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को कहा कि आपके फोन कॉल और हार्दिक दिवाली शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, राष्ट्रपति ट्रंप। इस प्रकाश पर्व पर, हमारी दो महान लोकतंत्र दुनिया को आशा के साथ आलोकित करते और हर प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रहें।'

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दीप जलाया

प्रधानमंत्री का यह सुबह का पोस्ट उस समय आया जब कुछ घंटे पहले ही राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक विशेष दिवाली कार्यक्रम में दीप जलाया था और पत्रकारों को बताया था कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत की है। उन्होंने यह भी दोहराया कि प्रधानमंत्री ने रूसी तेल आयात में कमी लाने का आश्वासन दिया है और मई में भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को रोका था।

मंगलवार को फोन पर पीएम-ट्रंप की हुई बातचीत

इस कार्यक्रम में अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा, एफबीआई प्रमुख काश पटेल, खुफिया विभाग की प्रमुख तुलसी गबार्ड, भारत में नए अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और भारतीय-अमेरिकी व्यावसायिक नेता उपस्थित थे। ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्हें 'एक महान मित्र' बताया और कहा कि उन्होंने मंगलवार को उनसे फोन पर बात की थी। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका 'कई शानदार समझौतों' पर काम कर रहे हैं और दोनों देशों के बीच व्यापार और क्षेत्रीय शांति के मजबूत संबंधों को रेखांकित किया।

अच्छाई की विजय का प्रतीक है दिवाली-ट्रंप

त्योहार के प्रतीकात्मक महत्व को रेखांकित करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा, 'कुछ ही पलों में, हम दीया जलाएंगे जो अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। दिवाली के दौरान लोग उन प्राचीन कहानियों को याद करते हैं जिनमें दुश्मनों को पराजित किया गया, बाधाओं को दूर किया गया और बंदियों को मुक्त किया गया।' उन्होंने आगे कहा कि दीये की लौ सभी को यह याद दिलाती है कि 'बुद्धि के मार्ग की खोज करें, परिश्रमपूर्वक कार्य करें और अपने अनेक आशीर्वादों के लिए सदैव कृतज्ञ रहें।'

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

लेटेस्ट न्यूज

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार राव Author

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारो... और देखें

End of Article