देश

सांसदी के बाद अब राहुल गांधी से छिनेगा बंगला? घर खाली करने को मिल गया नोटिस- सूत्र

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 27, 2023, 08:52 PM IST

मोदी सरनेम वाले मानहानि केस में दो साल की सजा होने के बाद राहुल गांधी की सांसदी जा चुकी है। जिसे लेकर कांग्रेस समेत तमाम विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है। संसद के अंदर से लेकर बाहर तक विपक्षी पार्टियां प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं बीजेपी का कहना है कि कानून अपने हिसाब से काम कर रहा है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अब अपनी सांसदी के बाद बंगला भी खो सकते हैं। ANI ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है कि इस संबंध में राहुल गांधी को नोटिस भी भेज दिया गया है।

बंगला खाली करो

न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से कहा- "लोकसभा से अयोग्य घोषित होने के बाद अब लोकसभा आवास समिति ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सरकार द्वारा आवंटित बंगला खाली करने का नोटिस दिया है।"

rahul gandhi

राहुल गांधी को खाली करना पड़ेगा घर?

समय भी तय

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा सदस्य के रूप में अयोग्य ठहराए जाने के कुछ दिनों बाद 22 अप्रैल तक 12, तुगलक लेन में सरकार द्वारा आवंटित बंगला खाली करने के लिए कहा गया है। नियम के अनुसार, एक अयोग्य सांसद सरकारी आवास का हकदार नहीं होता है, और उसे आधिकारिक बंगला खाली करने के लिए 30 दिन की अवधि दी जाती है।

रह चुके हैं चार बार सांसद

यह लोकसभा सांसद के रूप में राहुल गांधी का चौथा कार्यकाल था, जो पहली बार 2004 में उत्तर प्रदेश के अमेठी निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए थे। 2019 में, वह अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से हार गए, हालांकि केरल की वायनाड सीट से जीतने में कामयाब रहे।

कहां जाएंगे राहुल

इस नोटिस के बाद अब राहुल गांधी को वो घर खाली करना पड़ेगा, जो उन्हें सांसद के तौर पर मिला हुआ था। बता दें कि कुछ दिनों पहले राहुल गांधी ने एक रैली में दावा किया था कि उनके अपना अपना कोई घर नहीं है। ऐसे में राहुल गांधी बंगला खाली कर कहां जाएंगे, इसपर भी बड़ा सवाल है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article