देश

'देश को पता हो वह दरिंदे किस पार्टी के...', सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या पर अधीर रंजन चौधरी हुए आग बबूला

Chandranath Rath Murder: भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार बदलने के बावजूद हालात नहीं बदले हैं।

Image

कांग्रेस नेता ने कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

Photo : ANI

Chandranath Rath Murder: पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद राज्य की राजनीति गर्म हो गई है। इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में हिंसा और गुंडागर्दी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं और चुनाव खत्म होने के बाद भी हालात नहीं बदले हैं।

बंगाल में अपराध कोई नई बात नहीं-अधीर रंजन चौधरी

मुर्शिदाबाद में मीडिया से बातचीत के दौरान अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि बंगाल में अपराध कोई नई बात नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में लंबे समय से डर और हिंसा का माहौल बना हुआ है। उनके मुताबिक, लोग चुनाव नतीजों के बाद शांति की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन अब भी खून-खराबे की घटनाएं सामने आ रही हैं।

दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर मिले सख्त सजा-कांग्रेस नेता

कांग्रेस नेता ने कहा कि नई सरकार को कानून-व्यवस्था पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की तरफ से लोगों को भरोसा दिलाया गया था कि बंगाल में भय का माहौल खत्म होगा, लेकिन अब भाजपा के बड़े नेता के निजी सहायक की ही हत्या हो जाना चिंता की बात है। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि इससे साफ पता चलता है कि राज्य में हालात पहले जैसे ही बने हुए हैं। उनके अनुसार, सरकार बदलने के बावजूद आम लोगों की सुरक्षा को लेकर स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं दिखाई दे रहा है।

उन्होंने चंद्रनाथ रथ की हत्या को बेहद दर्दनाक घटना बताते हुए कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और यह भी सामने आए कि इस घटना के पीछे कौन लोग शामिल हैं। चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। भाजपा लगातार राज्य सरकार पर निशाना साध रही है, जबकि विपक्षी दल भी कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हमलावरों की तलाश जारी है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article