देश

गौतम अडानी के 63वें जन्मदिन को बनाया खास, अडानी फाउंडेशन ने एक ही दिन में 27 हजार से ज्यादा यूनिट ब्लड किया डोनेट

अडानी फाउंडेशन ने बताया इस ब्लड डोनेशन अभियान को अडानी हेल्थकेयर की टीम द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें समूह के कर्मचारियों और साझेदारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान 27,661 यूनिट्स (करीब 11,100 लीटर) ब्लड एकत्र किया गया। इससे करीब 83,000 मरीजों को मदद मिलेगी अडानी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अडानी ने कहा, 'मैं आगे आकर सेवा के इस कार्य को सार्थक बनाने के लिए अपने अडानी परिवार को दिल से धन्यवाद देती हूं।'

Image

गौतम अडानी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर में हिस्सा लेते लोग।

Gautam Adani's 63rd birthday : अडानी ग्रुप की सोशल वेलफेयर इकाई अडानी फाउंडेशन की ओर से समूह के चेयरमैन गौतम अडानी के 63वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में बुधवार 24 जून को देश भर में ब्लड डोनेशन अभियान का आयोजन हुआ। इस ब्लड डोनेशन अभियान को जबरदस्त समर्थन मिला। यह मेगा अभियान 21 राज्यों के 206 शहरों और दो केंद्रशासित प्रदेशों में चला और इस दौरान कुल 27,661 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो पिछले साल के 25,282 यूनिट्स के आंकड़े से भी काफी अधिक है।

समूह के कर्मचारियों-साझेदारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया

अडानी फाउंडेशन ने बताया इस ब्लड डोनेशन अभियान को अडानी हेल्थकेयर की टीम द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें समूह के कर्मचारियों और साझेदारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान 27,661 यूनिट्स (करीब 11,100 लीटर) ब्लड एकत्र किया गया। इससे करीब 83,000 मरीजों को मदद मिलेगी अडानी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अडानी ने कहा, 'मैं आगे आकर सेवा के इस कार्य को सार्थक बनाने के लिए अपने अडानी परिवार को दिल से धन्यवाद देती हूं।' उन्होंने कहा, 'आपकी उदारता अनगिनत लोगों के जीवन को छुएगी।' इस अभियान को रेड क्रॉस ब्लड बैंकों और सरकारी अस्पतालों के साथ साझेदारी में चलाया गया। इसे अडानी समूह के 3,000 से अधिक डॉक्टरों, पैरामेडिक्स, डेटा ऑपरेटरों और प्रशासनिक कर्मचारियों की एक टीम ने समर्थन दिया।

पहली बार अभियान वैश्विक हुआ

अडानी फाउंडेशन ने बताया कि पहली बार, यह अभियान वैश्विक हो गया क्योंकि कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल (सीडब्ल्यूआईटी) पोर्ट, कोलंबो और दार-एस-सलाम पोर्ट, तंजानिया में ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किए गए, जिसमें 100 से अधिक लोगों ने इस नेक काम में भाग लिया। 'महादान' का आयोजन गौतम अडानी के जन्मदिन को विशिष्ट बनाने के लिए 2011 से एक वार्षिक परंपरा का हिस्सा रहा है। यह अभियान फाउंडेशन की सामुदायिक-नेतृत्व वाली कार्रवाई और पहलों के माध्यम से समूह के चेयरमैन के मार्गदर्शक दर्शन 'सेवा ही साधना है' का सम्मान करता है। अडानी समूह की गैर-लाभकारी शाखा समुदायों के सर्व-समावेशी, न्यायसंगत और सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

क्या है अडानी फाउंडेशन

अडानी समूह की सामाजिक कल्याण एवं विकास कार्यों से जुड़ी इकाई अडानी फाउंडेशन वर्ष 1996 से समाज कल्याण एवं परोपकार के कार्यों में अपनी सेवा देती आई है। देश भर में टिकाऊ नतीजे हासिल करने के उद्देश्य से संस्था योजनाबद्ध तरीके से सामाजिक निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सतत आजीविका, जलवायु संरक्षण एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में यह संस्था बच्चों, महिलाओं, युवा और हाशिए के समुदायों को समृद्ध एवं सशक्त बना रही है। फाउंडेशन की नीतियां वैश्विक सतत विकास लक्ष्यों एवं देश की प्राथमिकताओं के अनुरूप हैं। अभी अडानी फाउंडेशन 21 राज्यों के 7060 गांवों में काम कर रहा है और 96 लाख लोगों के जीवन पर असर डाल रहा है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article