देश

'पार्टी का आभार, मुझे कांग्रेस से मुक्ति दी...' Congress से निकाले जाने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम की आई पहली प्रतिक्रिया

Acharya Pramod Krishnam: कांग्रेस ने पीएम मोदी से मुलाकात के कुछ दिनों बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में 6 साल के लिए बाहर निकाल दिया। जिसके बाद आज आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि वह राम और राष्ट्र से कोई समझौता नहीं कर सकते है। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी का आभारी हूं, मुझे कांग्रेस से मुक्ति दी।

Image

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस से निकाले जाने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- राम और राष्ट्र से कोई समझौता नहीं

Photo : Times Now Digital

Acharya Pramod Krishnam: कांग्रेस ने अपने नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। आचार्य प्रमोद कृष्णम को कांग्रेस ने 6 साल के लिए पार्टी से बाहर निकाला है। बता दें बीते कुछ दिनों में प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस के खिलाफ कई बयान दिये थे। साथ ही कुछ दिनों से बीजेपी की जमकर तारीफ कर रहे थे। पीएम मोदी समेत बीजेपी के कई नेताओं से मुलाकात कर चुके थे। जिसके कारण प्रमोद कृष्णम को तुरंत छह साल की अवधि के लिए पार्टी से निष्कासित करने के उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रस्ताव को कांग्रेस ने मंजूरी दे दी। इस प्रस्ताव में कहा गया था कि यह निर्णय अनुशासनहीनता की शिकायतों और पार्टी के खिलाफ बार-बार सार्वजनिक बयानों के बाद लिया गया है।

राम और राष्ट्र पर समझौता नहीं- आचार्य प्रमोद कृष्णम

वहीं कांग्रेस से निष्कासित किए जाने के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा कि राम और राष्ट्र पर समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि क्या राम का नाम लेना पार्टी विरोधी है। क्या अयोध्या जाना और प्राण प्रतिष्ठा में जाना पार्टी विरोधी है। कल्कि धाम का शिलान्यास कराना पार्टी विरोधी है। नरेंद्र मोदी से मिलना पार्टी विरोधी है। सीएम योगी को कल्कि धाम का निमंत्रण देना पार्टी विरोधी है। उन्होंने कहा कि राम को 14 साल का वनवास था, एक राम भक्त को 6 साल के लिए क्यों... इसको 14 साल कर दिया जाए। बता दें कि प्रमोद कृष्णम लगातार सार्वजनिक मंचों पर खुलकर राहुल गांधी का विरोध करते रहे है और प्रियंका गांधी का पक्ष लेते रहे है उनकी मांग थी कि कांग्रेस की कमान प्रियंका के हाथों में दी जानी चाहिए, तभी पार्टी का कायाकल्प संभव है। बीते कुछ दिनों से वह भाजपा के प्रति सहानुभूति भी दिखा रहे थे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

अपनी किताब को लेकर मुसीबत में फंसी सोनिया गांधी? सावरकर के पड़पोते ने भेज दिया नोटिस, जानें पूरा मामला

अपनी किताब को लेकर मुसीबत में फंसी सोनिया गांधी? सावरकर के पड़पोते ने भेज दिया नोटिस, जानें पूरा मामला

UP Election: कांग्रेस को चाहिए 120 सीटें! आज की मीटिंग में अखिलेश ने कर दिया बड़ा बदलाव, कल 15 मिनट में खत्म हो गई थी बैठक

UP Election: कांग्रेस को चाहिए 120 सीटें! आज की मीटिंग में अखिलेश ने कर दिया बड़ा बदलाव, कल 15 मिनट में खत्म हो गई थी बैठक

नई मुसीबत में राहुल गांधी! नोएडा में पुलिस शिकायत, हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर FIR की मांग

नई मुसीबत में राहुल गांधी! नोएडा में पुलिस शिकायत, हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर FIR की मांग

आज की ताजा खबर, 24 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नेपाल में भूकंप, उत्तर बंगाल और सिक्किम में भी महसूस किए गए झटके... मोदी ने दी देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं

आज की ताजा खबर, 24 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नेपाल में भूकंप, उत्तर बंगाल और सिक्किम में भी महसूस किए गए झटके... मोदी ने दी देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं

कार्तिक पूर्णिमा पर हर की पैड़ी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब; श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं

कार्तिक पूर्णिमा पर हर की पैड़ी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब; श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं