देश

मुकेश अंबानी को धमकी देने के लिए राजवीर ने बनाई थी क्रिकेटर शादाब खान के नाम से ईमेल आईडी, 8 नवंबर तक पुलिस हिरासत में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 7, 2023, 09:11 AM IST

​Mukesh Ambani News: राजवीर खांट ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शादाब खान के नाम से ईमेल आईडी shadabkhan@mailfence बनाई थी। सूत्रों का कहना है कि यह आईडी उस समय बनाई गई थी जब पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व कप क्रिकेट मैच चल रहा था।

Image

मुकेश अंबानी

Photo : BCCL

Mukesh Ambani News: दिग्गज कारोबारी व रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन कारोबारी मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में गुजरात के गांधीनगर से गिरफ्तार आरोपी राजवीर खांट ने फर्जी आईडी बनाकर धमकी दी थी और फिरौती की मांग की थी।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी राजवीर खांट ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शादाब खान के नाम से ईमेल आईडी shadabkhan@mailfence बनाई थी। सूत्रों का कहना है कि यह आईडी उस समय बनाई गई थी जब पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व कप क्रिकेट मैच चल रहा था।

400 करोड़ की मांगी थी रंगदारी

बात दें, बीते कुछ दिन पहले मुकेश अंबानी को धमकी भरे मेल मिले थे। इसमें पहले 20 करोड़ की फिरौती की मांग की गई थी। हालांकि बाद में इसे बढ़ाकर 200 करोड़ और फिर 400 करोड़ कर दिया गया था। धमकी देने वाले ने पहले अंबानी से 20 करोड़ रुपये मांगे थे। हालांकि, बाद में उन्हें दूसरा मेल मिला, जिसमें कहा गया था कि आपने हमारी मांगे पूरी नहीं की हैं, इसलिए फिरौती की रकम बढ़ाकर 200 करोड़ रुपये की जाती है। इस मेल में कहा गया कि अगर मांगे नहीं मानी गईं तो आपका डेथ वारंट निकाल दिया जाएगा। इसके बाद मुकेश अंबानी को तीसरा मेल मिला, जिसमें फिरौती की रकम 400 करोड़ रुपये कर दी गई।

आरोपी के पिता पुलिस में हैं कार्यरत

जानकारी के मुताबिक, गांधीनगर से गिरफ्तार किए गए आरोपी राजवीर खांट के पिता गुजरात पुलिस में कार्यरत हैं। राजवीर परिवार के साथ पुलिस लाइन में रहता था और बीकॉम तृतीय वर्ष का छात्र था। गिरफ्तार आरोपी 8 नवंबर तक क्राइम ब्रांच की हिरासत में है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में तेलंगाना से 19 वर्षीय युवक और गुजरात के गांधीनगर जिले के कलोल से एक युवक को गिरफ्तार किया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article