देश

Ayodhya Ram Mandir: अब AAP में राम मंदिर मामले पर फूट, बोले सांसद हरभजन सिंह- कोई फर्क नहीं पड़ता, मैं तो जाऊंगा

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 20, 2024, 04:56 PM IST

Ayodhya Ram Mandir: हरभजन सिंह का यह बायन उस समय आया है, जब उनकी पार्टी समेत लगभग पूरा विपक्ष राम मंदिर उद्घाटन का बहिष्कार करने का ऐलान कर चुका है। विपक्ष का आरोप है कि बीजेपी, इस आयोजन का राजनीतिकरण कर रही है।

Image

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में जाएंगे केजरीवाल का सांसद हरभजन सिंह

Photo : Twitter

Ayodhya Ram Mandir: आम आदमी पार्टी में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने को लेकर फूट दिख रही है। आप ने जहां राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से दूरी बना रखी है, वहीं आप के सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अयोध्या जाने का ऐलान कर दिया है। हरभजन सिंह ने साफ कर दिया है कि वो राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाएंगे, चाहे जो हो जाए।

हरभजन सिंह की दो टूक

हरभजन सिंह ने अयोध्या जाने के सवाल पर कहा- "इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन जाना चाहता है या नहीं; चाहे कांग्रेस जाना चाहती हो या नहीं या अन्य (पार्टियां) जाना चाहती हों या नहीं, मैं निश्चित रूप से जाऊंगा। एक व्यक्ति के रूप में यह मेरा रुख है जो भगवान में विश्वास करते हैं। अगर किसी को मेरे (राम मंदिर) जाने से कोई समस्या है, तो वे जो चाहें कर सकते हैं।"

'सभी को जाना चाहिए'

आप सांसद ने आगे कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि इस समय यह मंदिर बन रहा है, इसलिए हम सभी को जाना चाहिए और भगवान राम से आशीर्वाद लेना चाहिए। उन्होंने कहा- "मैं निश्चित रूप से (भगवान से) आशीर्वाद लेने (राम मंदिर उद्घाटन) में जा रहा हूं।"

विपक्ष का आरोप

हरभजन सिंह का यह बायन उस समय आया है, जब उनकी पार्टी समेत लगभग पूरा विपक्ष राम मंदिर उद्घाटन का बहिष्कार करने का ऐलान कर चुका है। विपक्ष का आरोप है कि बीजेपी, इस आयोजन का राजनीतिकरण कर रही है। जिसका प्रयोग वो आने वाले लोकसभा चुनाव में करने वाली है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article