देश

AAP विधायक नरेश बाल्यान को जबरन वसूली के मामले राउज ऐवन्यू कोर्ट ने 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

जबरन वसूली के मामले में राउज ऐवन्यू कोर्ट ने नरेश बाल्यान को 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस ने नरेश बाल्यान की 5 दिन की पुलिस हिरासत की मांग की थी।

Image

नरेश बाल्यान को 2 दिन की पुलिस हिरासत

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Naresh Balyan: दिल्ली पुलिस ने जबरन वसूली मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान को आज राउज ऐवन्यू कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने जांच के लिए नरेश बाल्यान की 5 दिन की पुलिस हिरासत की मांग की। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा हमने पूछताछ के लिए बुलाया था और बाल्यान जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। इसके बाद गिरफ्तारी हुई है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि जो डिवाइस इस्तेमाल करते थे, उसको बरामद करना है, हथियारों को बरामद करना है, पैसे के लेनदेन के बारे में पूछताछ करनी है। हमें वॉइस सैंपल भी मैच करना है। इसलिए 5 दिनों की पुलिस हिरासत दी जाए। बाल्यान के वकील ने गिरफ्तारी का विरोध किया। वकील ने कहा कि 1.5 साल पुराने ऑडियो केस में गिरफ्तार किया गया है। ऑडियो 1.5 साल से पब्लिक डोमेन में है, तब गिरफ्तार नहीं किया लेकिन कल अचानक गिरफ्तार किया गया। कोर्ट ने नरेश बाल्यान को 2 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 2 दिन बाद 3 दिसंबर को बाल्यान को फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मुझे भाजपा के दबाव में गिरफ्तार किया गया- बाल्यान

इस बीच, दिल्ली में राउज एवेन्यू कोर्ट से बाहर निकलते समय आप विधायक नरेश बाल्यान ने कहा कि यह सब फर्जी है, और कुछ नहीं। मुझे भाजपा के दबाव में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने जबरन वसूली के एक मामले में शनिवार को बाल्यान को गिरफ्तार किया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें