देश

सत्येंद्र जैन का नया वीडियो देख आप भी बोल उठेंगे- घर जैसा मजा जेल में

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 27, 2022, 09:40 PM IST

दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल में बंद हैं। इसी जेल के अंदर के कई वीडियो सामने आ चुके हैं। जिसमें सत्येंद्र जैन कभी मसाज कराते हुए दिख रहे हैं तो कभी मीटिंग करते हुए। एक वीडियो में कई प्रकार के खाना खाते हुए भी सत्येंद्र जैन देखे जा सकते हैं।

Image

जेल में सत्येंद्र जैन उठा रहे घर जैसा मजा

Photo : Twitter

आप नेता सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) का एक और नया वीडियो सामने आया है। जेल वाले इस वीडियो को देखकर आप भी कह उठेंगे कि घर जैसा मजा सत्येंद्र जैन जेल में उठा रहा है। जिस बैरक में उन्हें रखा गया है, उसकी सफाई में दो-दो लोग लगे हुए नजर आ रहे हैं।

क्या है इस वीडियो में

जेल में बंद दिल्ली के मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन के सेल में चल रही हाउसकीपिंग सेवाओं का एक नया सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उन्हें अपने सेल में लोगों से बातचीत करते भी देखा जा सकता है।

भाजपा ने शेयर किया वीडियो

भारतीय जनता पार्टी ने इस वीडियो को शेयर किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्विटर पर लिखा- "तिहाड़ के 'आप का दरबार' के बाद अब तिहाड़ में रूम सर्विस! 8-10 लोग सत्येंद्र जैन को हाउसकीपिंग और वीवीआईपी सेवाएं मुहैया करा रहे हैं, जिन्होंने टीवी, मिनरल वाटर, मालिश का आनंद, फल, सूखे मेवे, नवाबी भोजन, जेल अधीक्षक का व्यक्तिगत दौरा! क्या चल रहा है?"

सस्पेंड हो चुके हैं जेल अधीक्षक

इससे पहले भी सत्येंद्र जैन का वीडियो सामने आ चुका है। जिसमें आम आदमी पार्टी के नेता को जेल अधीक्षक अजीत कुमार सहित कुछ लोगों के साथ बातचीत करते हुए देखा गया था। वीडियो में, जैन को अपने बिस्तर पर लेटे हुए देखा जा सकता है और अजीत कुमार पास की एक कुर्सी पर बैठे हैं। अजीत कुमार को 14 नवंबर को तिहाड़ जेल अधीक्षक के पद से जैन को विशेष सेवा मुहैया कराने के आरोप में निलंबित कर दिया गया था।

आप का बचाव

एक और वीडियो में जैन को मसाज कराते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को लेकर भी भाजपा ने आप पर हमला बोला था। हालांकि आप का दावा है कि वो मसाज नहीं बल्कि थेरेपी करवा रहे थे।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!