देश

'केजरीवाल को आशीर्वाद', पत्नी सुनीता ने लॉन्च किया कैंपेन...व्हाट्सएप नंबर जारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 29, 2024, 01:37 PM IST

Kejriwal Ko Ashirwad: सुनीता केजरीवाल ने व्हाट्सएप के जरिए समर्थन मांगने के लिए लोगों से भावुक अपील की है। उन्होंने कहा, आपने अरविंद को अपना भाई, अपना बेटा कहा है, क्या इस लड़ाई में आप अपने भाई, अपने बेटे का साथ नहीं देंगे? मुझे पूरा विश्वास है कि हम सब साथ मिलकर यह लड़ाई लड़ेंगे।

Image

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल

Photo : Twitter

Kejriwal Ko Ashirwad: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने लोगों से समर्थन की अपील की है। इसके लिए शुक्रवार को उन्होंने एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया। 8297 324 624 नंबर देते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा कि मैं आपको व्हाट्सएप नंबर दे रही हूं। आज से हम एक अभियान शुरू कर रहे हैं जिसका नाम है 'केजरीवाल को आशीर्वाद'। इस नंबर पर आप अरविंद को आशीर्वाद या कोई भी अन्य संदेश दे सकते हैं।

सुनीता केजरीवाल ने व्हाट्सएप के जरिए समर्थन मांगने के लिए लोगों से भावुक अपील की है। उन्होंने कहा, आपने अरविंद को अपना भाई, अपना बेटा कहा है, क्या इस लड़ाई में आप अपने भाई, अपने बेटे का साथ नहीं देंगे? मुझे पूरा विश्वास है कि हम सब साथ मिलकर यह लड़ाई लड़ेंगे। आज से हम एक अभियान शुरू कर रहे हैं जिसका नाम है 'केजरीवाल को आशीर्वाद'। इस नंबर पर आप अपने अरविंद को आशीर्वाद दे सकते हैं। आप अपनी शुभकामनाएं भेज सकते हैं, आप अपनी प्रार्थनाएं अरविंद केजरीवाल को भेज सकते हैं या फिर कोई और संदेश भेजना चाहे तो वह भी भेज सकते हैं।

केजरीवाल के लिए लोगों ने रखा व्रत

केजरीवाल की पत्नी का कहना है कि कई माता और बहनों ने अपने अरविंद के लिए मन्नत मांगी है, आप चाहे तो वह भी लिख कर भेज सकते हैं। लोगों ने मुझे फोन कर बताया कि कई माता बहनों ने अरविंद केजरीवाल के लिए व्रत रखे हैं, आप यह सब बातें लिखकर इस व्हाट्सएप नंबर पर भेज सकते हैं। उन्होंने कहा, इसके अलावा भी यदि कुछ और बात आपको लिखकर भेजनी है तो वह भी आप इस नंबर पर भेज सकते हैं। एक-एक मैसेज उन तक पहुंचेगा। केजरीवाल की पत्नी ने कहा कि वह सबके मैसेज उनको जेल में देकर आएंगी।

संदेश भेजने के लिए आप का कार्यकर्ता होना जरूरी नहीं

सुनीता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि मैसेज देने के लिए आपको आम आदमी पार्टी का होना जरूरी नहीं है। आप किसी भी पार्टी से हों, आप अपना संदेश केजरीवाल को भेज सकते हैं। उन्होंने अपील की कि सभी महिलाएं, युवा, बच्चे, अमीर, गरीब अरविंद को कुछ न कुछ संदेश जरूर लिखें। इसके साथ ही सुनीता केजरीवाल ने लोगों से अपील की है कि इस व्हाट्सएप नंबर का भी खूब प्रचार करें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article