देश

'AAP अकेले लड़ेगी बिहार विधानसभा चुनाव...' बोले राज्यसभा सदस्य संजय सिंह

आप नेता सिंह ने यह भी दावा किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत से मोदी को "एक बड़ा संकेत" मिला है, जिन्होंने कहा है कि 75 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को सक्रिय सार्वजनिक जीवन में नहीं रहना चाहिए।

Image

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह (फाइल फोटो: PTI)

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। हालांकि उन्होंने 'इंडिया' गठबंधन के आरोप का समर्थन किया कि भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर बिहार में मतदाता सूची में हेरफेर की जा रही है।' राज्यसभा सदस्य सिंह ने अपनी पार्टी के सहयोगी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का भी जोरदार बचाव किया। मान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छोटे देशों की यात्राओं का उपहास करने के लिए आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं।

'इंडिया' गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की संभावना के बारे में जब उनसे पूछा गया तो आप के बिहार प्रभारी ने जोर देकर कहा, "हम आगामी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेंगे।" आप पिछले साल के लोकसभा चुनाव में इस गठबंधन का हिस्सा थी।सिंह की पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस के साथ सीटों का समझौता किया था, लेकिन पंजाब में ऐसा करने से इनकार कर दिया था।

उन्होंने कहा, " आप 'इंडिया' गठबंधन की स्थिति देखिए। पप्पू यादव और कन्हैया कुमार जैसे नेताओं को किनारे कर दिया गया। ऐसे गठबंधन के बारे में कोई क्या कह सकता है।"उनका इशारा इस सप्ताह की शुरुआत में हुई एक कथित घटना की ओर था, जिसमें मीडिया के एक वर्ग ने दावा किया था कि कांग्रेस समर्थक निर्दलीय सांसद पप्पू यादव और पार्टी नेता कन्हैया कुमार को सुरक्षाकर्मियों ने उस खुले वाहन पर चढ़ने से रोक दिया, जिस पर सवार होकर राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और 'इंडिया' गठबंधन के अन्य प्रमुख नेताओं ने जनता को संबोधित किया था। हालांकि, यादव ने खबरों का खंडन करते हुए कहा था कि उनका कभी भी वाहन पर चढ़ने का इरादा नहीं था।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article