आज की ताजा खबर 9 नवंबर-2024 हिंदी न्यूज़: पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर विस्फोट में 21 की मौत; हावड़ा के पास पटरी से उतरी शालीमार सिकंदराबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
आज की ताजा खबर 9 नवंबर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: पाकिस्तान में क्वेटा के रेलवे स्टेशन पर शनिवार को हुए बम विस्फोट में कम से कम 21 लोग मारे गए और 30 अन्य घायल हो गए एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये खबर सामने आई है।जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि विस्फोट रेलवे स्टेशन के बुकिंग कार्यालय में ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचने से ठीक पहले हुआ वहीं हावड़ा में नालपुर के पास 22850 सिकंदराबाद-शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। इनमें से एक पार्सल वैन थी और दो यात्री डिब्बे थे। सूचना मिलने पर रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे बोगियां पटरी से उतरी हैं, जिनमें से एक बोगी पूरी तरह पलट गई है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है वहीं आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड में कई लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की है। इनकम टैक्स विभाग ने झारखंड सीएम हेमंत सोरेन के निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव समेत कई लोगों के ठिकानों छापे मारे हैं। छापेमारी अब भी चल रही है उधर अमेरिका के होने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या में ईरानी कनेक्शन का दावा किया गया है। अमेरिका की ओर से यह दावा किया गया है। अमेरिका के विधि मंत्रालय ने नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या किए जाने की ईरान की नाकाम साजिश के संबंध में शुक्रवार को आपराधिक आरोपों की घोषणा की वहीं छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। एक के बाद एक नक्सलियों के साथ एनकाउंटर हो रहे हैं और नक्सली मारे जा रहा है। नक्सलियों के साथ ताजा एनकाउंटर बीजापुर में हुआ है, जहां सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है वहीं भारत ने दक्षिण अफ्रीका को चार मैच की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 6 1 रन के अंतर से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
आज की ताजा खबर 9 नवंबर-2024 हिंदी न्यूज़: पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर विस्फोट में 21 की मौत; हावड़ा के पास पटरी से उतरी शालीमार सिकंदराबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
Punjab State Dear Diwali Bumper Lottery Result 2024 Live
