LIVE
Taza Khabar, 9 May 2023 : क्या हैं बड़ी और अहम खबरें, जानिए यहां
Taza Khabar, 9 May 2023 : क्या हैं बड़ी और अहम खबरें, जानिए यहां
MAY 10, 2023 00:06 IST
इमरान की गिरफ्तारी के बाद जल उठा पाकिस्तान!
इमरान खान को मंगलवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। वो कई मामलों में जमानत लेने के लिए हाईकोर्ट पहुंचे थे, जहां से पाकिस्तानी रेंजर्स के जवानों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं और हंगामा कर रहे हैं,पढ़ें पूरी खबर
MAY 09, 2023 21:35 IST
आज की ताजा खबर LIVE : दिल्ली में 30 बच्चों का रेप और हत्या करने वाला दरिंदा
दिल्ली का सीरियल किलर जिसका नाम रविंदर कुमार है वो बच्चे का यौन शोषण करता था और फिर उसे मार डालता था। 2008 और 2015 के बीच, कुमार ने कथित तौर पर लगभग 30 बच्चों को निशाना बनाया, सबसे छोटा सिर्फ दो साल का और सबसे बड़ा, 12 साल का, पढ़ें पूरी खबर
MAY 09, 2023 20:57 IST
आज की ताजा खबर LIVE : JDS के लिए है अस्तित्व की लड़ाई!
दलबदल और आंतरिक कलह से त्रस्त और एक पारिवारिक पार्टी होने की छवि के साथ, देवगौड़ा के बेटे एच डी कुमारस्वामी ने एक तरह से अकेले अपने दम पर राज्य भर में जद (एस) के प्रचार का प्रबंधन किया है। इस बार उनके वृद्ध पिता इस मामले में पीछे रहे हैं। कुमारस्वामी ने अपने अभियान को 'पंचरत्न' नामक कार्यक्रम पर केंद्रित किया, पढ़ें पूरी खबर
MAY 09, 2023 20:17 IST
आज की ताजा खबर LIVE : 'शीशमहल' पर बुरे फंसे केजरीवाल!
इम्स नाउ नवभारत ने 'ऑपरेशन शीशमहल' में दिखाया था कि कैसे दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर रिनोवेशन के नाम पर बेहिसाब खर्चा किया गया है। वियतनाम से मार्बल मंगवाए गए हैं, रिनोवेशन के नाम पर नया बंगला खड़ा कर दिया गया है, पेड़ों की कटाई हुई है। पढ़ें पूरी खबर
MAY 09, 2023 20:16 IST
आज की ताजा खबर LIVE : 'टाइम्स नाउ नवभारत' की रिपोर्टर भावना किशोर आ गई
कोर्ट ने दोनों को पूर्ण जमानत के लिए निचली अदालत में जाने की छूट भी दी है। इसके अलावा हाईकोर्ट ने भावना किशोर की अंतरिम जमानत की अवधि को भी अगली सुनवाई तक के लिए बढ़ा दिया है, पढ़ें पूरी खबर
MAY 09, 2023 17:25 IST
आज की ताजा खबर LIVE : दूसरे चरण के लिए प्रचार का आखिरी दिन
उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव 2023 के दूसरे चरण लिए मंगलवार को प्रचार का आखिरी दिन है, इसे लेकर प्रत्याशी अपना पूरा जोर लगाए हुए हैं, पढ़ें पूरी खबर
MAY 09, 2023 16:49 IST
आज की ताजा खबर LIVE : 'चक्रवात मोचा' 10 मई तक बदल सकता है गंभीर तूफान में
मौसम विभाग के अनुसार, मोचा चक्रवात (Cyclone Mocha) के 9 मई के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक दबाव में बदलने की संभावना है, पढ़ें पूरी खबर
MAY 09, 2023 15:52 IST
आज की ताजा खबर LIVE :पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान गिरफ्तार
पाकिस्तान में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। इमरान को इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर से पाक रेंजर्स ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें अल कादिर ट्रस्ट केस में गिरफ्तार किया गया है, पढ़ें पूरी खबर
MAY 09, 2023 15:15 IST
भावना को जेल भेजे जाने पर मान सरकार को कोर्ट से लताड़, जज ने पूछा...
टाइम्स नाउ नवभारत की रिपोर्टर भावना किशोर की गिरफ्तारी मामले में मंगलवार को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट सुनवाई जारी है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि जज ने बड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि ड्राइवर और कैमरामैन की गिरफ्तारी गैर-कानूनी थी। उन्हें गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजना था। कोर्ट ने मान सरकार से पूछा कि उसने भावना के अलावा ड्राइवर और कैमरामैन को गिरफ्तार क्यों किया? वहीं, पंजाब सरकार ने...पढ़ें, पूरी खबर।
MAY 09, 2023 14:17 IST
कर्नाटक में मुस्लिम आरक्षण मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी न की जाए : न्यायालय
उच्चतम न्यायालय ने कर्नाटक में चार प्रतिशत मुस्लिम आरक्षण वापस लेने से संबंधित अदालत के विचाराधीन मामले पर राजनीतिक बयानबाजी पर गंभीर आपत्ति जताते हुए कहा कि, “कुछ पवित्रता बनाए रखने की आवश्यकता है”। न्यायमूर्ति के.एम. जोसफ, न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना और न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की एक पीठ ने कहा, “जब मामला अदालत में विचाराधीन है और कर्नाटक मुस्लिम आरक्षण पर अदालत का आदेश है तो इस मुद्दे पर कोई राजनीतिक बयानबाजी नहीं होनी चाहिए। यह उचित नहीं है। कुछ पवित्रता बनाए रखने की जरूरत है।” चार प्रतिशत मुस्लिम आरक्षण को रद्द करने को चुनौती देने वाले याचिकाकर्ताओं की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दवे ने कहा, “कर्नाटक में हर दिन गृह मंत्री बयान दे रहे हैं कि उन्होंने चार प्रतिशत मुस्लिम आरक्षण वापस ले लिया है। ऐसे बयान क्यों दिए जाने चाहिए?”
MAY 09, 2023 12:16 IST
श्रद्धा वालकर हत्या: दिल्ली की अदालत ने आरोपी आफताब पूनावाला के खिलाफ आरोप तय किए
अपनी ‘लिव-इन’ साथी श्रद्धा वालकर की गला दबाकर हत्या करने और उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ यहां की एक अदालत ने मंगलवार को हत्या और सबूत मिटाने के आरोप तय किये। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मनीषा खुराना कक्कड़ ने कहा कि आरोपी के खिलाफ प्रथम दृष्टया भारतीय दंड विधान की धारा 302 (हत्या) और 201 (अपराध के सबूत गायब करना) के तहत अपराध के लिये मामला बनता है। पूनावाला ने हालांकि आरोपों से इनकार किया और मुकदमे का सामना करने की बात कही। मामले की अगली सुनवाई एक जून को नियत की गई है। दिल्ली पुलिस ने 24 जनवरी को मामले में 6,629 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया था। पूनावाला ने पिछले साल 18 मई को वालकर का कथित रूप से गला घोंट दिया था। इसके बाद उसने उसके शरीर के टुकड़े किए और उन्हें दक्षिण दिल्ली के महरौली में अपने आवास पर लगभग तीन सप्ताह तक फ्रिज में रखा।
MAY 09, 2023 12:15 IST
पीएफआई साजिश मामला: तमिलनाडु में छह स्थानों पर छापेमारी
प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की गैरकानूनी गतिविधियों से जुड़े एक मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मंगलवार को तमिलनाडु में छह स्थानों पर छापेमारी की और दो लोगों को हिरासत में लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पीएफआई के मदुरै क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद कैसर और थेनी के एसडीपीआई जिला सचिव सादिक अली को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि चेन्नई, मदुरै, डिंडीगुल और थेनी जिलों में छापे मारे जा रहे हैं। पिछले साल की शुरुआत में मामला दर्ज करने के बाद से अब तक पीएफआई के लगभग एक दर्जन सदस्य एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
MAY 09, 2023 12:14 IST
कर्नाटक चुनाव हम भारी बहुमत से जीतेंगे: गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को दावा किया कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की भारी बहुमत से जीत होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राजस्थान में भी कांग्रेस की सरकार 'रिपीट' होगी और ऐसी भावना जनता में पैदा होने लगी है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बारे में पूछे जाने पर गहलोत ने उदयपुर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘लगता है कि चुनाव जीतेंगे हम भारी बहुमत से। वहां आम जनता में बात चली गई है कि इस बार सरकार कांग्रेस की आएगी।’’ गहलोत ने कहा, ‘‘जैसे यहां राजस्थान में आम बात फैलने लगी है कि इस बार कांग्रेस की सरकार 'रिपीट' होगी। आम जनता में यह भावना पैदा होने लग गई है। जब आम जनता में ऐसी भावना पैदा होती है तो उसे कोई रोक नहीं सकता। फिर चाहे (केंद्रीय गृह मंत्री) अमित शाह जी आएं या (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी आएं या और कोई आएं।’’ उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटों के लिए 10 मई को मतदान होगा।
MAY 09, 2023 12:13 IST
‘द केरला स्टोरी': HC के आदेश के खिलाफ याचिका पर 15 मई को सुनवाई करेगा SC
विवादास्पद फिल्म ‘द केरला स्टेारी’ की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार करने के केरल उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ याचिका पर उच्चतम न्यायालय 15 मई को सुनवाई करेगा। वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने मंगलवार को प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा की पीठ के समक्ष तत्काल सूचीबद्ध करने के लिए मामले का उल्लेख किया। जब पीठ ने पूछा कि क्या उच्च न्यायालय ने मामले में आदेश पारित किया है तो सिब्बल ने कहा कि उसने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से मना कर दिया है। तब पीठ ने कहा, ‘‘हम इसे सोमवार (15 मई को) लेंगे।’’ पढ़ें, पूरी खबर।
MAY 09, 2023 09:21 IST
महाराणा प्रताप जयंती पर योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराणा प्रताप जयन्ती पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सोमवार रात यहां जारी एक सरकारी बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र नायक महाराणा प्रताप महान देशभक्त, अद्वितीय योद्धा और कुशल प्रशासक थे और उन्होंने देश के मान-सम्मान को सर्वापरि रखते हुए सदैव इसकी रक्षा की। योगी ने कहा, ‘‘महाराणा प्रताप ने अपने पराक्रम से समाज को एक नई दिशा दी, हमें उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।’’
MAY 09, 2023 09:21 IST
स्थिति अनुकूल होते ही ब्लिंकन की चीन जाने की मंशा: अमेरिकी विदेश विभाग
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन हालात अनुकूल होते ही चीन की यात्रा करना चाहते हैं। उनके प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी। ब्लिंकन को इस साल की शुरुआत में चीन की यात्रा करनी थी। उनकी इस यात्रा के कुछ दिन पहले अमेरिकी हवाई क्षेत्र में एक चीनी जासूसी गुब्बारा दिखने के बाद यात्रा रद्द कर दी गई थी। विदेश विभाग के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘उनका (चीन) जाने का इरादा है। जैसे ही स्थिति अनुकूल होगी और यात्रा की अगर कोई योजना बनती है तो वह चीन जाना चाहेंगे।’’ दिन में चीन में अमेरिकी राजदूत निकोलस बर्न्स ने बीजिंग में चीनी विदेश मंत्री छिन कांग से मुलाकात की। पटेल ने कहा, ‘‘हम पीआरसी (पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना) में कई अधिकारियों के साथ संपर्क में बने हुए हैं। जैसा कि आप जानते हैं, जब से ब्लिंकन विदेश मंत्री हैं और जिस दौरान चीन के विदेश मंत्री छिन कांग अमेरिका में राजदूत रहे, तो उन्हें एक दूसरे से मुलाकात के कई अवसर मिले।’’
MAY 09, 2023 07:40 IST
चुनाव में जब खर्च करने के बाद भी हार गए थे SP Singh Baghel: बोले- छह बार नहीं खर्ची चवन्नी, फिर भी...
चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक पार्टियां जहां अपनी एड़ी-चोटी के जोर के साथ करोड़ों रुपए पानी की तरह बहा देती हैं, वहीं केंद्रीय राज्य कानून और न्याय मंत्री एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) का मानना है कि मीडिया (कथित प्रबंधन) पर या फिर अन्य चीजों पर पैसे खर्च कर के आप चुनावी जीत हासिल नहीं कर सकते हैं। उल्टा उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि एक बार पैसे खर्च करने पर वह...पढ़ें, पूरी खबर।
MAY 09, 2023 07:39 IST
मणिपुर हिंसा में 60 की मौत, 200 जख्मी, 35,000 विस्थापित, CM ने दी हालात की जानकारी
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सोमवार को कहा कि जातीय हिंसा में अब तक 60 लोगों की जान जा चुकी है और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जबकि करीब 35,000 लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। सीएम का कहना है कि इस हिंसा में करीब 1,700 घरों में आगजनी की गई है। यही नहीं पुलिस...पढ़ें, पूरी खबर।
MAY 09, 2023 07:38 IST
चीन की चालबाजी, साउथ चाइना सी में युद्धाभ्यास करते भारत-आसियान युद्धपोतों की जासूसी की कोशिश
चीन अपनी चालबाजी दिखाने से बाज नहीं आता है। अब उसने दक्षिण चीन सागर में युद्धाभ्यास करते भारत एवं आसियान देशों के युद्धपोतों की जासूसी करने की कोशिश की। रिपोर्टों के मुताबिक जासूसी के लिए उसने अपने पोत एवं लड़ाकू विमान भेजे। चीन की इस हरकत के बावजूद युद्धाभ्यास तय कार्यक्रम के साथ आगे बढ़ा। हालांकि यह युद्धाभ्यास सोमवार को समाप्त हो गया। चीन के पोत...पढ़ें, पूरी खबर।
MAY 09, 2023 06:59 IST
The Kerala Story ममता के बंगाल में बैनः BJP ने घेरा- CM में घुस आई जिन्ना की रूह
फिल्म 'दि केरला स्टोरी' की सियासी लड़ाई पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना तक आ पहुंची है। ऐसा इसलिए, क्योंकि पश्चिम बंगाल में इसे बैन किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इसे मुद्दा बनाते हुए सूबे की सीएम और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) चीफ ममता बनर्जी को घेरा है। बीजेपी के प्रवक्ताओं ने इस बाबत कहा है कि लगता है कि दीदी के भीतर जिन्ना की रूह घुस आई है। वह आखिरकार किसको...पढ़ें, पूरी खबर।
