दुनिया

इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद जल उठा पाकिस्तान! PTI समर्थकों ने पाक सेना के मुख्यालय पर बोला हमला, रेडियो स्टेशन फूंका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 9, 2023, 09:29 PM IST

इमरान खान को मंगलवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। वो कई मामलों में जमानत लेने के लिए हाईकोर्ट पहुंचे थे, जहां से पाकिस्तानी रेंजर्स के जवानों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं और हंगामा कर रहे हैं।

Image

इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में बवाल (फोटो- @PTIofficial)

पाकिस्तान में इमरान खान (Imran Khan) की गिरफ्तारी के बाद हंगामा मच गया है। इमरान खान की पार्टी के समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं और बवाल मचा रहा है। कई जगहों पर आगजनी की खबरें हैं। इमरान खान के समर्थकों के निशाने पर इस समय पाकिस्तान की सेना दिख रही है। खबर है कि प्रदर्शनकारियों ने पाक सेना के मुख्यालय पर भी धावा बोल दिया है।

सेना मुख्यालय पर हमला

मिली जानकारी के अनुसार इमरान खान के समर्थकों ने रावलपिंडी में सेना मुख्यालय और लाहौर में कोर कमांडर के आवास पर धावा बोल दिया। उनके समर्थक लाहौर कैंट में कॉर्प्स कमांडर्स हाउस के घर में घुस गए। इमरान के समर्थक सेना मुख्यालय के बाहर जमा हो गए हैं और परिसर में घुसने से पहले पथराव भी करने की खबर है।यह पहली बार है जब सेना मुख्यालय पर धावा बोला गया है।

रेडियो स्टेशन फूंका

इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पेशावर में भी प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान में इमरान के समर्थकों ने रेडियो पाकिस्तान की इमारत में आग लगा दी। इसके अलावा मियांवाली एयरबेस के बाहर लगे एक डमी विमान में भी आग लगा दी गई है। खैबर पख्तूनख्वा में पीटीआई समर्थकों ने टायर जलाकर सिंधु राजमार्ग को बंद कर दिया है।

कई शहरों में प्रदर्शन

बड़ी संख्या में पीटीआई कार्यकर्ताओं ने फैसलाबाद शहर में गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह के आवास पर भी पथराव किया। इसी तरह, मुल्तान, झंग, गुजरांवाला, शेखूपुरा, कसूर, खानेवाल, वेहारी, हफीजाबाद और गुजरात शहरों में भी विरोध प्रदर्शन हुए हैं।

क्यों किया गया इमरान को गिरफ्तार

पीटीआई पार्टी के प्रमुख इमरान खान को अल-कादिर ट्रस्ट मामले में गिरफ्तार किया गया है। पीटीआई के चेयरमैन आईएचसी में बायोमेट्रिक के लिए जा रहे थे, तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। एनएबी के अधिकारियों के पास गिरफ्तारी वारंट था। खान के वारंट 1 मई को एनएबी के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) नजीर अहमद बट द्वारा जारी किए गए थे। जानकारी के अनुसार, खान को राष्ट्रीय जवाबदेही अध्यादेश 1999 की धारा 9ए के तहत गिरफ्तार किया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article