
आज की ताजा खबर, Aaj ki Taza Khabar 8 March, 2023: देश के कोने-कोने में होली की धूम
Aaj ki Taza Khabar 8 March, 2023: हैपी होली! भारत में आज (आठ मार्च, 2023) रंगों का त्यौहार होली जमकर मना। उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन से लेकर राजस्थान के पुष्कर और मध्य प्रदेश के इंदौर समेत देश के कोने-कोने में इस पर्व की धूम देखने को मिली। इस बीच, त्रिपुरा में माणिक साहा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सुबह 11 बजे राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं, कांग्रेस के पूर्व चीफ और पार्टी सांसद राहुल गांधी के बयान पर फिलहाल घमासान जारी है। बीजेपी के गिरिराज सिंह ने उनको जुबानी तौर पर घेरा है, जबकि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी टल चुकी है और आज वह लाहौर में बड़ी रैली करेंगे। आइए, जानते हैं कि आज की क्या हैं बड़ी और अहम खबरें: