LIVE

आज की ताजा खबर, 5 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: लोकसभा में हंगामा, लगातार 13वें दिन नहीं चल सके प्रश्नकाल और शून्यकाल, बैठक दो बजे तक स्थगित... पीएम मोदी के वीडियो विवाद पर Meta के अधिकारी होंगे पेश

आज की ताजा खबर लाइव, 5 अगस्त 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [ईरान अमेरिका युद्ध अपडेट], [पीएम मोदी वीडियो मामला], [भारतीय जहाज पर हमला] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: ईरान ने राष्ट्रपति ट्रंप के होर्मुज जलडमरूमध्य तुरंत खोलने के दावे को खारिज किया। ओमान के साथ मध्य गलियारे की वार्ता पर जोर दिया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेसबुक वीडियो को अस्थायी रूप से ब्लॉक किए जाने के बाद मेटा की ग्लोबल टीम 5-6 अगस्त को MeitY अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर रही है। उधर, यमन तट के पास लाल सागर में भारतीय व्यापारिक पोत MSV फैज नूरे औलिया पर हमला। जहाज डूबने के बाद सभी 13 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचाया गया। इसके अलावा अमेरिकी सांसद राइली मूर ने भारत के FCRA संशोधन विधेयक 2026 की आलोचना करते हुए इसे ईसाइयों पर हमला बताया। भारतीय विशेषज्ञों ने दावे को खारिज किया।

Nitin AroraUpdated Aug 5, 2026, 16:51 IST
Follow on Google News
आज की ताजा खबर, 5 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: लोकसभा में हंगामा, लगातार 13वें दिन नहीं चल सके प्रश्नकाल और शून्यकाल, बैठक दो बजे तक स्थगित... पीएम मोदी के वीडियो विवाद पर Meta के अधिकारी होंगे पेश

आज की ताजा खबर, 5 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: लोकसभा में हंगामा, लगातार 13वें दिन नहीं चल सके प्रश्नकाल और शून्यकाल, बैठक दो बजे तक स्थगित... पीएम मोदी के वीडियो विवाद पर Meta के अधिकारी होंगे पेश

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [ईरान अमेरिका युद्ध अपडेट], [पीएम मोदी वीडियो मामला], [भारतीय जहाज पर हमला] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 की समाप्ति के बाद पाकिस्तानी बॉक्सर कुदरतुल्लाह टीम के होटल से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया। पासपोर्ट और सामान होटल में ही छूटा। इसके अलावा अमेरिकी सांसद राइली मूर के बयान से भड़का कूटनीतिक विवाद, अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया से रिपब्लिकन सांसद राइली मूर ने FCRA संशोधन विधेयक पर विवादित बयान देते हुए कहा कि यह ईसाइयों पर हमला है। वहीं, विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर अंतर्राष्ट्रीय समुद्री मार्गों में व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाए जाने पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उधर, 23 जुलाई को पीएम मोदी का वीडियो फेसबुक पर भारतीय यूजर्स के लिए अचानक दिखना बंद हो गया था, जिसे बाद में मेटा ने अपनी मॉडरेशन प्रणाली की तकनीकी त्रुटि बताते हुए बहाल किया था। अब यह मामला और बढ़ता जा रहा है। उधर, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के अमेरिकी दावों को किया खारिज।

AUG 05, 2026 16:51 IST

नवनिर्वाचित भाजपा राज्यसभा सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

नवनिर्वाचित भाजपा के राज्यसभा सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। इस दौरान सांसदों ने प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंट की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
AUG 05, 2026 16:38 IST

राज्यसभा से सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 पारित

राज्यसभा ने सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 को पारित कर दिया है। इस विधेयक के पारित होने के साथ ही सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है। इसका उद्देश्य लंबित मामलों के तेजी से निपटारे और न्यायिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है।
AUG 05, 2026 16:31 IST

कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन का कार्यकाल एक साल बढ़ा

केंद्र सरकार ने कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन के कार्यकाल को 30 अगस्त 2026 के बाद एक वर्ष के लिए बढ़ाने का फैसला किया है। सरकार के इस निर्णय के तहत वह अब अगले एक साल तक कैबिनेट सचिव के पद पर अपनी सेवाएं देते रहेंगे।
AUG 05, 2026 16:26 IST

रूस का कीव पर भीषण हमला: 17 लोगों की मौत, 44 घायल

रूस की ओर से यूक्रेन की राजधानी कीव और उसके आसपास के क्षेत्रों पर रातभर किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है, जबकि 44 लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने बुधवार को दी।

ज़ेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए कहा, "अब तक कीव और कीव क्षेत्र पर रूस के बड़े हमले में 44 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। दुखद रूप से 17 लोगों की जान चली गई है। मैं मृतकों के परिवारों और उनके प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।"

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से यूक्रेन की वायु रक्षा (एयर डिफेंस) क्षमता को और मजबूत करने के लिए अतिरिक्त सहायता देने की अपील भी की।
AUG 05, 2026 13:48 IST

भोपाल जंगल में 52 किलो सोना-11 करोड़ कैश बरामदगी मामले में बड़ी राहत, पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को हाई कोर्ट से जमानत

भोपाल के जंगल में 52 किलो सोना और 11 करोड़ रुपये नकद मिलने के चर्चित मामले में आरोपी पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। जबलपुर स्थित हाई कोर्ट की एकलपीठ ने करीब 18 महीने से जेल में बंद सौरभ शर्मा की जमानत याचिका स्वीकार करते हुए 10 लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं।

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि ईडी की जांच पूरी हो चुकी है और चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है। ट्रायल कोर्ट आरोप तय कर चुका है और मामला अब सुनवाई के चरण में है। अदालत ने यह भी माना कि जिस अपराध में सौरभ शर्मा आरोपी हैं, उसमें अधिकतम 7 साल की सजा का प्रावधान है, जबकि वह पहले ही लगभग 18 महीने न्यायिक हिरासत में बिता चुके हैं।

हाई कोर्ट ने जमानत देते हुए कुछ शर्तें भी लगाई हैं। सौरभ शर्मा बिना अदालत की अनुमति के देश छोड़कर नहीं जा सकेंगे, किसी गवाह या साक्ष्य को प्रभावित नहीं करेंगे और ट्रायल कोर्ट में हर सुनवाई पर नियमित रूप से उपस्थित रहेंगे। अदालत ने यह भी माना कि निकट भविष्य में ट्रायल पूरा होने की संभावना नहीं है, इसलिए केवल लंबे समय तक मुकदमा चलने के आधार पर आरोपी को अनिश्चितकाल तक जेल में रखना उचित नहीं होगा।

कोर्ट ने जमानत के 4 प्रमुख आधार बताए:
ईडी की जांच पूरी हो चुकी है और चार्जशीट दाखिल हो चुकी है।
ट्रायल कोर्ट आरोप तय कर चुका है, मामला सुनवाई के चरण में है।
आरोपी 18 महीने से जेल में है, जबकि अधिकतम सजा 7 वर्ष है।
ट्रायल जल्द पूरा होने की संभावना नहीं, इसलिए लंबी न्यायिक हिरासत उचित नहीं।
AUG 05, 2026 13:47 IST

अभिषेक बनर्जी विदेश में नहीं करा सकेंगे आंख की जांच

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी की आंख के उपचार के लिए विदेश जाने की अनुमति देने के अनुरोध वाली याचिका खारिज की।
AUG 05, 2026 11:44 IST

लोकसभा में हंगामा: लगातार 13वें दिन नहीं चल सके प्रश्नकाल और शून्यकाल, बैठक दो बजे तक स्थगित

अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दों पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के एक मिनट के भीतर ही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई और प्रश्नकाल एवं शून्यकाल नहीं चल सके। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जब प्रश्नकाल शुरू कराया तो विपक्ष के सदस्य हंगामा करने लगे।

वे अयोध्या में राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठा रहे थे और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के बारे में गृह मंत्री अमित शाह के बयान की अपनी मांग दोहरा रहे थे।

बिरला ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों से प्रश्नकाल चलने देने का आग्रह करते हुए कहा, ’’प्रश्नकाल महत्वपूर्ण होता है और इसमें सदस्यों को अवसर मिलना चाहिए। मेरा आग्रह है कि प्रश्नकाल चलाने में सहयोग करें। प्रश्नकाल के बाद सभी मुद्दों पर आपसे चर्चा करुंगा।’’

उन्होंने आसन के पास आकर नारे लगा रहे और पोस्टर लहरा रहे सदस्यों से कहा, ’’सदन के अंदर या बाहर नारेबाजी लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। आप नियोजित तरीके से पोस्टरबाजी करके और प्रदर्शन करके सदन की गरिमा को गिराना चाहते हैं।’’
शोर-शराबा जारी रहने पर अध्यक्ष ने बैठक अपराह्न दो बजे तक स्थगित कर दी।

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत 20 जुलाई को हुई थी और तब से सदन में विभिन्न मुद्दों पर हंगामे की स्थिति के कारण आज लगातार 13वें दिन भी प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं चल सके।
AUG 05, 2026 11:06 IST

किरण रिजिजू की राहुल गांधी से मुलाकात

संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने संसद परिसर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यालय में मुलाकात की।

दोनों नेताओं के बीच बैठक जारी है।
AUG 05, 2026 10:22 IST

मिर्जापुर गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत

गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत, निर्माणाधीन हाईवे के पिलर के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से दोनों बच्चों की हुई मौत , हाईवे के पुलिया पर पिलर बनाने के लिए खोदा गया था गड्ढा। पिलर के लिए खोदे गए गड्ढे में भर गया था बरसात के पानी। मृतक 07 वर्षीय किशन, 06 वर्षीय सत्यम दोनों चचेरे भाइयों की मौत से परिवार में मचा कोहराम। पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कार्यवाही मे जुटी।चिल्ह थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव का मामला।
AUG 05, 2026 10:19 IST

पटना-गोरखपुर वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन पर असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी की

मोतिहारी : पटना-गोरखपुर वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पूर्वी चंपारण जिला के सुगौली रेलवे स्टेशन के करीब एकबार फिर असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी की है।जिस घटना में ट्रेन की बोगी संख्या सी-4 का शीशा टूट गया। हालांकि इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं लगी।

बताया जाता है कि सुगौली स्टेशन के समीप मंगलवार देर शाम एक बार फिर पत्थरबाजों ने वंदे भारत एक्सप्रेस को टारगेट करते हुए पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या- 26501 वंदे भारत एक्सप्रेस पाटलिपुत्र से चलकर बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी और शाम 6.15 बजे ट्रेन बापूधाम स्टेशन से सुगौली के लिए प्रस्थान की थी। सुगौली स्टेशन से ट्रेन के खुलने के बाद स्टेशन से कुछ दूर आगे असामाजिक तत्वों ने ट्रेन पर पत्थरबाजी कर दिया। जिससे बोगी सी-4 का शीशा टूट गया। इस घटना में किसी भी यात्री को किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई।घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल ने जांच शुरु कर दी है।
AUG 05, 2026 08:51 IST

राष्ट्रमंडल खेलों के बाद ग्लासगो में लापता हुआ पाकिस्तानी मुक्केबाज कुदरतुल्लाह

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 (Commonwealth Games) की समाप्ति के ठीक बाद पाकिस्तान खेल जगत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। क्वेटा के रहने वाले युवा पाकिस्तानी मुक्केबाज कुदरतुल्लाह स्वदेश लौटने से महज छह घंटे पहले ग्लासगो स्थित टीम होटल से रहस्यमयी ढंग से लापता हो गए हैं। स्थानीय पुलिस और स्कॉटलैंड के अधिकारियों ने मुक्केबाज की तलाश में जांच अभियान शुरू कर दिया है।
AUG 05, 2026 08:50 IST

अमेरिकी सांसद का भारत के FCRA संशोधन विधेयक पर विवादित बयान

अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया से रिपब्लिकन सांसद राइली मूर (Riley Moore) ने भारत के संसद में विचाराधीन 'विदेश अंशदान विनियमन (संशोधन) विधेयक 2026' (FCRA Amendment Bill 2026) पर विवादित बयान दिया है। सांसद मूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर दावा किया कि यह विधेयक भारत में चर्चों और धार्मिक चैरिटी संस्थाओं के सरकारी अधिग्रहण की अनुमति देता है, जिससे दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
AUG 05, 2026 08:49 IST

लाल सागर में भारतीय जहाज पर हमला, भारत ने जताया कड़ा ऐतराज

यमन के पास लाल सागर में भारतीय ध्वज वाले एक यंत्रीकृत नौकायन पोत 'एमएसवी फैज नूरे औलिया' (MSV Faize Noore Oliya) पर एक अज्ञात प्रक्षेपास्त्र (Projectile) से हमला किया गया, जिससे जहाज पलटने के बाद समुद्र में डूब गया। विदेश मंत्रालय (MEA) और केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस बिना उकसावे वाले हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। राहत की बात यह है कि यमनी तटरक्षक बल (Yemeni Coast Guard) की मदद से जहाज पर सवार सभी 13 भारतीय नाविकों को सकुशल बचा लिया गया है।
AUG 05, 2026 08:49 IST

पीएम मोदी के वीडियो विवाद पर Meta के वैश्विक अधिकारी MeitY के सामने पेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक फेसबुक पेज पर पोस्ट किए गए एक वीडियो को भारत में अस्थायी रूप से प्रतिबंधित (Restricted) किए जाने के विवाद के बाद टेक दिग्गज मेटा (Meta) की वैश्विक टीम 5 और 6 अगस्त को भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर रही है। सरकार ने इस तकनीकी चूक, कंटेंट मॉडरेशन नीतियों और हाई-प्रोफाइल सत्यापित खातों के सुरक्षा तंत्र पर कंपनी से जवाब तलब किया है।
AUG 05, 2026 08:48 IST

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के अमेरिकी दावों को किया खारिज

ईरान ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को पूरी तरह से निराधार और झूठा करार दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वाशिंगटन और तेहरान के बीच 'होर्मुज जलडमरूमध्य' (Strait of Hormuz) को तुरंत और पूरी तरह खोलने पर सहमति बन गई है। ईरानी विदेश मंत्रालय और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि जब तक अमेरिका अपनी आक्रामक नीतियां और हमले बंद नहीं करता, तब तक इस रणनीतिक समुद्री मार्ग को सामान्य रूप से नहीं खोला जाएगा।

संबंधित खबरें