आज की ताजा खबर, 3 जनवरी, 2023 : देश और दुनिया की बड़ी खबरों पर नजर

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Jan 4, 2023, 12:07 AM IST

आज की ताजा खबर 3 जनवरी, 2023, Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News , Hindi Samachar Today Updates: देश और दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे जिनका आप सबसे सीधा सरोकार है।

आज की ताजा खबर, 3 जनवरी, 2023 : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण का आगाज होने जा रहा है। इन सबके बीच आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर विवादित बयान दिया तो सियासी म्यान से तलवारें निकल गईं। इसके साथ ही भारत और श्रीलंकी के बीच पहले टी-20 का आगाज होने जा रहा है। पढ़ें आज की अहम खबरें

3 january

आज की ताजा खबर 3 जनवरी, 2023

वंदे भारत एक्स्प्रेस ट्रेन पर पश्चिम बंगाल में फिर से मंगलवार को पथराव की घटना सामने आई है,इस बार ये घटना सिलिगुड़ी में हुई है, जिससे कोच का शीशा चटक गया। गौर हो इससे पहले सोमवार को पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस पर सोमवार को किसी ने पत्थर फेंका था।

ग्लोबल इन्वेटर्स समिट (GIS-23) को लेकर 16 देशों में हुए रोड शो की सफलता के बाद घरेलू रोड शो की कमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद संभालेंगे। 5 जनवरी से 27 जनवरी तक देश के नौ बड़े शहरों में होने जा रहे इन रोड शो की शुरुआत मुंबई से होगी, जहां सीएम योगी दो दिन यानी 4 और 5 जनवरी को आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और देसी निवेशकों को साधेंगे। इस दौरान वह बीमारू राज्य से विकासशील राज्य बन चुके उत्तर प्रदेश की तस्वीर रखेंगे और देश के बड़े उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उन्हें यूपी में निवेश का न्योता देंगे।

End of Feed