आज की ताजा खबर, 29 अप्रैल 2026 हिंदी न्यूज लाइव: कोटा सिटी मॉल में भीषण आग, शोरूम में लगी आग से मची अफरा-तफरी, बंगाल असम समेत सभी राज्यों के लिए एग्जिट पोल
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ बंगाल चुनाव, ईरान यूएस युद्ध, बंगाल चुनाव, बंगाल विधानसभा चुनाव, आईपीएल मौसम का ताजा के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। दूसरे फेज में बंगाल की 142 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। दिल्ली को आज नया महापौर मिल जाएगा। महापौर स्थायी समिति के तीन सदस्यों के चुनाव के लिए दोपहर दो बजे निगम सदन की बैठक में चुनाव की प्रक्रिया होगी।
आज की ताजा खबर, 29 अप्रैल 2026 हिंदी न्यूज लाइव: कोटा सिटी मॉल में भीषण आग, शोरूम में लगी आग से मची अफरा-तफरी, बंगाल असम समेत सभी राज्यों के लिए एग्जिट पोल
आग लगते ही मॉल में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए बाहर की ओर दौड़ पड़े। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। इस दौरान प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। सुरक्षा के मद्देनजर मॉल को खाली कराया गया और आसपास के इलाके को घेर लिया गया। आग की घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। दूसरे फेज में बंगाल की 142 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में 1,64,35,627 पुरुष, 1,57,37,418 महिलाओं और 792 तृतीय-लिंग के मतदाताओं समेत कुल 3,21,73,837 मतदाता मतदान के पात्र हैं। दिल्ली को आज नया महापौर मिल जाएगा। महापौर स्थायी समिति के तीन सदस्यों के चुनाव के लिए दोपहर दो बजे निगम सदन की बैठक में चुनाव की प्रक्रिया होगी। जिसमें भाजपा के प्रत्याशी प्रवेश वाही की जीत तय मानी जा रही है।
पश्चिम बंगाल में जोरदार राजनीतिक मुकाबला बुधवार को वोटिंग के दूसरे और आखिरी चरण के साथ खत्म हो जाएगा। 294 सीटों में से 142 सीटों पर सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हो गई है। सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) का BJP के साथ कड़ा मुकाबला है। BJP का लक्ष्य राज्य में अपनी पहली सरकार बनाना है। लेकिन इस बीच हिंसा लगातार जारी है। अब खबर है कि भाजपा के बूथ एजेंट से मारपीट की गई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं पर नादिया जिले के चपरा में बूथ नंबर 53 पर एक भाजपा एजेंट से मारपीट करने और उसके सिर फोड़ने का आरोप लगा है। जहां चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट मांगी है।
पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त माहौल में मतदान हो रहा है : प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने हरदोई के मल्लावां में गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज लोकतंत्र के उत्सव का महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी है और मिल रही जानकारी के अनुसार भारी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं।
Kota Fire News: कोटा सिटी मॉल में भीषण आग, शोरूम में लगी आग से मची अफरा-तफरी
आग लगते ही मॉल में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए बाहर की ओर दौड़ पड़े। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।
इस दौरान प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। सुरक्षा के मद्देनजर मॉल को खाली कराया गया और आसपास के इलाके को घेर लिया गया।
आग की घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Bengal Election: भाजपा के बूथ एजेंट से मारपीट की गई
आज की ताजा खबर: केशव पुरम में पुलिस और शराब तस्करों के बीच मुठभेड़
पीएम मोदी करेंगे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन
प्रधानमंत्री Narendra Modi आज यूपी के महत्वाकांक्षी Ganga Expressway का उद्घाटन करेंगे। करीब 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे न सिर्फ कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा, बल्कि इसे आगामी चुनावों में भाजपा के लिए अहम राजनीतिक प्रोजेक्ट के रूप में भी देखा जा रहा है।
Delhi New Mayor: दिल्ली को मिलेगा आज नया मेयर
क्योंकि आप ने पहले ही चुनाव का बहिष्कार कर दिया है और भाजपा के पास महापौर बनाने के लिए जरुरी वोटों से ज्यादा संख्याबल पहले ही है। जबकि चुनाव लड़ रही कांग्रेस के पास मात्र नौ ही सदस्य हैं। चुनाव होगा या वाही निर्विरोध होंगे यह बुधवार को ही पता चलेगा।
