LIVEआज की ताजा खबर 29 सितंबर 2023: स्मृति ईरानी ने इसरो की उपलब्धियों की जमकर की तारीफ; जानें लद्दाख गतिरोध पर बोले सेना प्रमुख मनोज पांडे

आज की ताजा खबर 29 सितंबर 2023: स्मृति ईरानी ने इसरो की उपलब्धियों की जमकर की तारीफ; जानें लद्दाख गतिरोध पर बोले सेना प्रमुख मनोज पांडे
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 29 सितंबर 2023 और बड़ी खबरें:वैज्ञानिक निगार शाजी को उद्धृत करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) एक ऐसा संगठन है जहां महिलाओं से भेदभाव नहीं होता। शाजी एक एयरोस्पेस इंजीनियर हैं जो इसरो में काम करती हैं। वह भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-एल1 की परियोजना निदेशक हैं। टाइम्स नाउ के अमेजिंग इंडियन पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए ईरानी ने कहा कि यह मंच न केवल लोगों के प्रति सभ्यतागत सहानुभूति का प्रतिनिधित्व करता है, बल्कि धैर्य, दृढ़ संकल्प और अनुग्रह का भी प्रतिनिधित्व करता है। समारोह में शाजी को सम्मानित किया गया। वहीं सेना प्रमुख मनोज पांडे ने शुक्रवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख सीमा गतिरोध के दौरान चीनी सैन्यबलों के सामने जिस दृढ़ता के साथ भारतीय सैनिक खड़े रहे, उसके कारण दुनिया ने ‘उभरते भारत के राजनीतिक एवं सैन्य संकल्प’ को देखा। यहां एक कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में उन्होंने यह भी कहा कि चीन का आक्रामक रवैया अपने क्षेत्र के बाहर शक्ति प्रदर्शित करने की उसकी निरंतर प्रवृत्ति में स्पष्ट नजर आता है और यह ‘नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए खतरा’ पेश करता है। देश-विदेश की और खास खबरें यहां पढ़ें।
मोदी की डिग्री: अदालत ने केजरीवाल की पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई पूरी की
गुजरात उच्च न्यायालय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की डिग्री से संबंधित मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दायर पुनर्विचार याचिका पर बहस पूरी होने के बाद शुक्रवार को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायमूर्ति बीरेन वैष्णव ने फैसला सुरक्षित रख लिया। इससे पहले जून में, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और उसके हालिया आदेश की समीक्षा की मांग की। उच्च न्यायालय ने केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के उस निर्देश को दरकिनार कर दिया था जिसमें उसने गुजरात विश्वविद्यालय को प्रधानमंत्री मोदी की कला परास्नातक (एमए) की डिग्री के बारे में उन्हें जानकारी मुहैया कराने को कहा था। न्यायमूर्ति वैष्णव ने मार्च में सीआईसी के आदेश के खिलाफ गुजरात विश्वविद्यालय की अपील स्वीकार की थी और केजरीवाल पर 25,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया था। केजरीवाल द्वारा अपनी पुनर्विचार याचिका में उठाए गए प्रमुख तर्कों में से एक यह है कि मोदी की डिग्री ऑनलाइन उपलब्ध होने के गुजरात विश्वविद्यालय के दावे के विपरीत, ऐसी कोई डिग्री विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है।
केंद्रीय मंत्री ईरानी ने इसरो की उपलब्धियों की तारीफ की
वैज्ञानिक निगार शाजी को उद्धृत करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) एक ऐसा संगठन है जहां महिलाओं से भेदभाव नहीं होता। शाजी एक एयरोस्पेस इंजीनियर हैं जो इसरो में काम करती हैं। वह भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-एल1 की परियोजना निदेशक हैं। टाइम्स नाउ के अमेजिंग इंडियन पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए ईरानी ने कहा कि यह मंच न केवल लोगों के प्रति सभ्यतागत सहानुभूति का प्रतिनिधित्व करता है, बल्कि धैर्य, दृढ़ संकल्प और अनुग्रह का भी प्रतिनिधित्व करता है। समारोह में शाजी को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा, 'निगार जी ने जोरदार ढंग से कहा कि वह एक ऐसे संगठन का हिस्सा हैं, जिसमें कोई लैंगिक भेदभाव नहीं है, जहां क्षमता से अवसर का फैसला होता है, और यही सब 'नया भारत' है।' केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री ने ऐसे भारत के बारे में बात की जो बदल रहा है।
'विधि आयोग का फैसला स्वागतयोग्य, पॉक्सो में संशोधन जरूरी'
वकीलों और बाल अधिकार कार्यकर्ताओं ने सहमति से संबंध बनाने की उम्र के साथ छेड़छाड़ न करने की विधि आयोग की सिफारिश का स्वागत किया है, लेकिन 16 से 18 वर्ष के युवाओं के बीच सहमति से संबंधों को लेकर पॉक्सो अधिनियम में विशिष्ट संशोधन की आवश्यकता पर बल दिया है। बाइसवें विधि आयोग ने यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा (पॉक्सो) अधिनियम के तहत सरकार को सहमति की मौजूदा उम्र के साथ छेड़छाड़ न करने की सलाह दी है और 16 से 18 वर्ष के बच्चों की स्वीकृति से जुड़े मामलों में सजा को लेकर निर्देशित न्यायिक विवेक के इस्तेमाल का सुझाव दिया है। पॉक्सो अधिनियम 18 वर्ष से कम आयु के लोगों को बच्चे के रूप में परिभाषित करता है। सहमति की उम्र 18 वर्ष से घटाकर 16 वर्ष करने के खिलाफ विधि आयोग की रिपोर्ट में दी गई सिफारिशों का स्वागत करते हुए चाइल्ड राइट्स एंड यू (सीआरवाई) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पूजा मारवाह ने कहा कि यह वास्तव में बाल अधिकारों के परिप्रेक्ष्य से एक सुविचारित कदम है। उन्होंने कहा, 'पिछले कुछ वर्षों में, कई बाल अधिकार संगठन कहते रहे हैं कि पॉक्सो अधिनियम की कड़ी रूपरेखा 16 से 18 वर्ष की आयु के किशोरों के बीच परस्पर सहमति से की गई यौन गतिविधियों को अपराध घोषित करती है और इसमें अधिक संतुलन की आवश्यकता है।'
गणपति उत्सव: पुणे में 2,904 प्रतिमाओं का विसर्जन
महाराष्ट्र के पुणे में गणपति उत्सव के आखिरी दिन 30 घंटे से अधिक समय तक चले जुलूस में ‘सार्वजनिक’ मंडलों की 2,904 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। राज्य के ठाणे जिले में 10 दिनों तक चले गणेशोत्सव के दौरान 35 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। पालघर में विसर्जन जुलूस के दौरान संजय साने नामक एक व्यक्ति की वाद्ययंत्र बजाने के दौरान मृत्यु हो गयी। एक अधिकारी ने बताया कि रात करीब पौने नौ बजे सामेलपाडा से जुलूस के गुजरने के दौरान नालासोपारा के इस निवासी को बेचैनी महसूस होने लगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे संभवत: दिल का दौरा पड़ा। उसे एक अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि विभिन्न मंडलों के विसर्जन जुलूस बृहस्पतिवार को अनंत चतुर्दशी पर सुबह सवा 10 बजे शुरू हुए और शुक्रवार को शाम चार बजकर 40 मिनट पर समाप्त हुए, जो हाल के वर्षों में सबसे लंबा समय है।
लद्दाख गतिरोध पर बोले सेना प्रमुख मनोज पांडे
सेना प्रमुख मनोज पांडे ने शुक्रवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख सीमा गतिरोध के दौरान चीनी सैन्यबलों के सामने जिस दृढ़ता के साथ भारतीय सैनिक खड़े रहे, उसके कारण दुनिया ने ‘उभरते भारत के राजनीतिक एवं सैन्य संकल्प’ को देखा। यहां एक कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में उन्होंने यह भी कहा कि चीन का आक्रामक रवैया अपने क्षेत्र के बाहर शक्ति प्रदर्शित करने की उसकी निरंतर प्रवृत्ति में स्पष्ट नजर आता है और यह ‘नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए खतरा’ पेश करता है। जनरल पांडे ने अपने भाषण में हाल में भारतीय सेना की मेजबानी में हुए हिंद-प्रशांत सेना प्रमुख सम्मेलन का भी जिक्र किया जहां हिंद-प्रशांत क्षेत्र के 30 देशों के सेना प्रमुखों या प्रतिनिधिमंडल के नेताओं की भागीदारी नजर आयी। उन्होंने कहा, 'जिस दृढ़ता के साथ हम अप्रैल-मई 2020 के घटनाक्रम के दौरान अपने उत्तरी शत्रु के सामने डटकर खड़े रहे, उसके कारण दुनिया ने उभरते भारत के हमारे राजनीतिक एवं सैन्य संकल्प का संज्ञान लिया। आज कई देश खासकर महामारी के बाद विभिन्न मुद्दे पर हमारे उत्तरी शत्रु का सामना करने को तैयार जान पड़ते हैं।' पूर्वी लद्दाख सीमा गतिरोध पैंगोंग झील क्षेत्र में हिंसक झड़प के बाद पांच मई, 2020 को भारतीय एवं चीनी सेनाओं के बीच शुरू हुआ था।
पीएम मोदी और अमित शाह से कांग्रेस ने पूछा सवाल
कांग्रेस ने उज्जैन में 12 साल की नाबालिग के साथ हुई रेप की वारदात को लेकर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से सवाल किया है। पार्टी ने ये आरोप लगाया है कि मध्य प्रदेश में दलित, आदिवासी और महिला होना पाप हो गया है। पीएम मोदी और शाह ने इस पर चुप्पी क्यों साध रखी है?
पढ़ें पूरी खबरलालू के बाद आनंद मोहन पर भड़के तेज प्रताप
बिहार की राजनीति में 'ठाकुर का कुआं' वाला बयान तूल पकड़ता जा रहा है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव राज्यसभा सांसद मनोज झा के समर्थन में उतर आए तो अब तेज प्रताप ने भी बड़ा बयान दिया है। तेज प्रताप ने कहा है कि आजकल के क्षत्रिय बस जाति के नाम का दिखावा करते हैं।
पढ़ें पूरी खबरRaipur: 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात
छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी 14 साल का बालक है जो पीड़ित बच्ची के पड़ोस में ही रहता है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं बच्ची को भी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पढ़ें पूरी खबरUjjain Rape Case: आरोपी के पिता ने की ये मांग
उज्जैन में 12 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी भरत सोनी के पिता राजू सोनी ने कहा है कि कि मेरा बेटा ऐसा करेगा, इसकी उम्मीद नहीं थी। मेरे बेटे ने अगर ऐसा किया है तो उसे पुलिस क्यों संभाल रही है, उसे पकड़ कर गोली ही मार देनी चाहिए।
पढ़ें पूरी खबरपाकिस्तान में ब्लास्ट, 52 की चली गई जान
पाकिस्तान में ईद-मिलाद उन नबी (पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस) के मौके पर मस्जिद के बाहर रैली में जोरदार धमाका हुआ है। हादसे में कम से कम 25 लोगों की जान चली गई, जबकि 100 से अधिक लोगों के जख्मी होने की आशंका है। समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना वहां के बलूचिस्तान प्रांत की है। शुक्रवार (29 सितंबर, 2023) को मस्जिद के बाहर जोरदार विस्फोट हुआ। यह घटना तब हुई, जब वहां रैली के लिए भारी संख्या में लोग जुटे थे।
पूरी खबर पढ़ेंदिल्ली की सबसे बड़ी चोरी का माल छत्तीसगढ़ से बरामद
चोरों पर नकेल कसने में छत्तीसगढ़ पुलिस को बहुत बड़ी सफलता मिली है। बिलासपुर पुलिस की एसीसीयू और सिविल लाईन थाने की टीम ने लगातार 7 चोरी को अंजाम देने वाले लोकेश श्रीवास को धर दबोचा है। पुलिस ने उसे स्मृतिनगर थाना इलाके के दुर्ग के एक घर से गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं उसके पास से चोरी किए गए जेवरात समेत 12.50 लाख के सामान भी बरामद किए गए हैं।
पूरी खबर पढ़ेंPunjab Rail Roko Andolan का असर: करीब 100 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित
बाढ़ से हुए नुकसान के लिए वित्तीय पैकेज और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी और व्यापक कर्ज माफी की मांग को लेकर पंजाब में गुरुवार से किसानों ने तीन दिवसीय ‘रेल रोको’ आंदोलन जारी है। किसान 13 स्थानों पर रेल की पटरी पर बैठे हैं। इसकी वजह से करीब 100 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक फिरोजपुर मंडल के तहत 91 ट्रेनों में से 51 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, 24 ट्रेनों को गंतव्य से पहले टर्मिनेट किया गया। 5 ट्रेनों को प्रस्थान स्टेशन से आगे से चलाया गया जबकि 11 ट्रेनों के रूट बदले गए।
पूरी खबर पढ़ेंOperation Sheesh Mahal: घोटाले का 'किंगपिन' बाहर- केंद्रीय मंत्री का दावा, CM बोले- मैं डरूंगा नहीं
ऑपरेशन शीशमहल के मसले पर फिर से सियासी संग्राम देखने को मिला है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दावा किया है कि इस घोटाले से जुड़ा किंगपिंग अभी भी बाहर घूम रहा है। हालांकि, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पलटवार में दावा किया है कि वह ऐसी किसी जांच से डरने वाले नहीं हैं और न ही झुकने वाले हैं।
पूरी खबर पढ़ेंउज्जैन रेप आरोपी की तरफ से केस नहीं लड़ेंगे वकील
उज्जैन में 12 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म घटना को लेकर सभी को झंझोड़ कर रख दिया है। पूरे घटनाक्रम में पुलिस ने देर रात खुलासा भी कर दिया है वही पूरे मामले को लेकर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि ऐसे आरोपियों की बार एसोसिएशन का कोई भी सदस्य पैरवी भी नहीं करेगा। साथ ही ऐसे आरोपियों को कड़ी सजा होनी चाहिए। वही पूरी घटना को लेकर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक यादव ने निंदा करते हुए पुलिस से भी मांग की है कि ऐसे आरोपी पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। बार एसोसिएशन का कोई भी सदस्य आरोपियों की पैरवी भी नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि हम कोशिश करेंगे कि ऐसे लोगों को फांसी की सजा हो ताकि जिससे समाज में एक संदेश जाए और महिलाओं के साथ आने वाले समय में इस तरह की कोई भी घटना ना हो।
पूरी खबर पढ़ेंमहिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला
इंदौर शहर की खजराना पुलिस ने विजय नगर में रहने वाली एक महिला के खिलाफ धमकाने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के मामले में कार्रवाई की है। महिला एक लॉ की स्टूडेंट का लगातार पीछा कर उस पर आए दिन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाती है। परेशान छात्रा नें आखिर मे परिजनों के साथ मिलकर थाने मे शिकायत दर्ज कराई है। जोन 2 के एडीसीपी अमरेंद्र सिंह के अनुसार एक पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि एक वह लॉ की स्टूडेंट है एक महिला द्वारा उसे जबरदस्ती धर्म परिवर्तन और उसके समझ में शादी करने के लिए धमकाया जा रहा है। महिला द्वारा लगातार यह कहा जा रहा है कि वह उसके धर्म में परिवर्तित हो जाए उसके धर्म में कइ रईस और अमीर घर के रिश्ते है जहां उसकी वह शादी करा देगी और वहां पर खुशहाल जिंदगी जिएगी। छात्रों ने जब इस बात के लिए मना किया तू है छात्र को धमकाने लगी तीन दिन पहले भी महिला नें पीड़िता और उसकी सहेली को धमकाया और जान से मारने की धमकी डी है। आखिरकार इस मामले में पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ जाकर खजराने थाने मे पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है।जहां पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
गुरुग्राम में त्यौहारों से पहले पटाखे पर बैन
दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में पटाखों पर पाबंदी लगा दी गई है। यह बैन नवंबर, 2023 से अमल में आएगा। हालांकि, दिवाली पर सिर्फ ग्रीन क्रैकर्स (हरित पटाखों- कम प्रदूषण करने वाले) की अनुमति दी गई है। गुरुग्राम जिला प्रशासन ने यह फैसला प्रदूषण के मद्देनजर लिया है। साथ ही पटाखों के भंडारण, बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।
पूरी खबर पढ़ेंअंबेडकर नगर में शराब की दुकान में लूट
अंबेडकर नगर में चोरों के हौसले बुलंद शराब की दुकान को निशाना बनाया। शराब की दुकान की शटर तोड़कर कर हजारो की लूट पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सूचना के बाद पुलिस जांच में जुटी पहुंची। मामला इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र चकुवापुर गांव का है।
ट्रूडो ने माना- दुनिया में इंडिया का जलवा
कनाडा स्थित नेशनल पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत सरकार की संलिप्तता के विश्वसनीय आरोपों के बावजूद, कनाडा अभी भी भारत के साथ घनिष्ठ संबंध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। दुनिया भर में भारत के बढ़ते प्रभाव की ओर इशारा करते हुए ट्रूडो ने कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण है कि कनाडा और उसके सहयोगी भारत के साथ जुड़े रहें। गुरुवार को मॉन्ट्रियल में प्रेस कॉन्फ्रेस में ट्रूडो ने कहा कि उन्हें लगता है कि यह बेहद महत्वपूर्ण है कि कनाडा और उसके सहयोगी विश्व मंच पर भारत के बढ़ते महत्व को देखते हुए उसके साथ रचनात्मक और गंभीरता से जुड़ते रहें। भारत एक बढ़ती आर्थिक शक्ति और महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक प्लेयर है। और जैसा कि हमने पिछले साल अपनी इंडो-पैसिफिक रणनीति प्रस्तुत की थी। हम भारत के साथ घनिष्ठ संबंध बनाने को लेकर बहुत गंभीर हैं। नेशनल पोस्ट ने ट्रूडो के हवाले से कहा कि उसी समय जाहिर तौर पर कानून के शासन वाले देश के रूप में हमें इस बात पर जोर देने की जरूरत है कि भारत को यह सुनिश्चित करने के लिए कनाडा के साथ काम करने की जरुरत है कि हमें इस मामले के पूरे तथ्य मिलें।
पूरी खबर पढ़ेंMSP को लेकर पंजाब में किसानों का रेल रोका आंदोलन जारी
Ujjain Rape Case: सीएम शिवराज ने तोड़ी चुप्पी
उज्जैन में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले ने न केवल मध्य प्रदेश को बल्कि पूरे देश को शर्मसार किया है। इस घटना से पूरा देश आक्रोशित है। इस मामले में अब तक चुप रहने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुप्पी तोड़ी और कहा कि आरोपी(भरत सोनी) को कठोर दंड दिया जाएगा। मैं लगातार स्थिति की जानकारी ले रहा था। इस तरह के अपराधी समाज में रहने के लायक नहीं हैं। उसने मध्य प्रदेश की आत्मा को घायल किया है, वो मध्य प्रदेश की बेटी है। उसकी हर तरह से हम चिंता करेंगे। हम अपराधी को सजा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उधर बलात्कार और क्रूरता करने के इस मामले में हिरासत में लिए गए एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता तीन दिन पहले सोमवार को शहर की सड़कों पर घायल हालत में घूमती पाई गई थी।
पूरी खबर पढ़ें