रायपुर

Chhattisgarh News: रायपुर में 6 साल की मासूम के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, हिरासत में नाबालिग आरोपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 29, 2023, 04:16 PM IST

छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक छह साल की बच्ची के साथ नाबालिग पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया है। वहीं पीड़ित बच्ची की अस्पताल में हालत स्थिर है।

Image

नाबालिक से रेप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • 6 साल की मासूम के साथ रेप
  • नाबालिग आरोपी हिरासत में
  • बच्ची की हालत स्थिर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी 14 साल का बालक है जो पीड़ित बच्ची के पड़ोस में ही रहता है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं बच्ची को भी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बच्ची के परिजनों ने बुधवार को धरसींवा पुलिस थाना क्षेत्र में इस घटना की शिकायत दर्ज करवाई थी। परिजनों के अनुसार आरोपी बालक बच्ची को अपने घर पर लेकर गया, जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची अपने घर पर लौटी तो उसने दर्द और रक्तस्राव की शिकायत परिजनों से की। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद बच्ची को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मेमोरियर अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है।

बच्ची के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बालक को हिरासत में ले लिया है और नाबालिग होने के कारण उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है। आरोपी के ऊपर भारतीय दंड संहिता और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम यानी पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इसी के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!