रायपुर

दिल्ली की सबसे बड़ी चोरी का माल छत्तीसगढ़ से बरामद: 18 KG सोना-हीरे देख फटी रह गईं पुलिस की आंखें, मास्टरमाइंड धराया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 29, 2023, 02:45 PM IST

चोरों पर नकेल कसने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस को बहुत बड़ी सफलता मिली है। बिलासपुर पुलिस ने रायपुर पुलिस के सहयोग से बड़ी-बड़ी चोरी के वारदातों को अंजाम देने वाले लोकेश श्रीवास पकड़ा लिया।

Image

दिल्ली से चोरी किए गए सोने-हीरे छत्तीसगढ़ से बरामद

चोरों पर नकेल कसने में छत्तीसगढ़ पुलिस को बहुत बड़ी सफलता मिली है। बिलासपुर पुलिस की एसीसीयू और सिविल लाईन थाने की टीम ने लगातार 7 चोरी को अंजाम देने वाले लोकेश श्रीवास को धर दबोचा है। पुलिस ने उसे स्मृतिनगर थाना इलाके के दुर्ग के एक घर से गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं उसके पास से चोरी किए गए जेवरात समेत 12.50 लाख के सामान भी बरामद किए गए हैं।

लोकेश श्रीवास पास से बिलासपुर के विभिन्न मामले में चोरी गए 12.50 लाख के सामानों को जब्त किया गया है। इसके साथ ही उसके पास से कुछ दिन पहले दिल्ली जंगपुरा के सनसनीखेज करोड़ों की चोरी से जुड़े करीब साढ़े 18 किलो सोना और हीरे आदि ज्वैलरी भी मिली। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस भी देर रात पहुंची।

बिलासपुर पुलिस ने कल ही लोकेश के दूसरे साथी शिवा चंद्रवंशी को कवर्धा से ज्वैलरी समेत कुल 23 लाख के चोरी के सामान के साथ पकड़ा। जहां से लोकेश खिड़की से कूदकर भाग गया था। आरोपी और जब्त सामान बिलासपुर पुलिस लेकर आई। दिल्ली पुलिस भी बिलासपुर पुलिस के साथ बिलासपुर आई।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!