LIVE

ताजा खबर, हिंदी समाचार, 29 जनवरी 2024: उत्तर प्रदेश में सीटों के बंटवारे से कांग्रेस-रालोद नहीं है खुश, दिल्ली में भीषण ठंड और कोहरे से मिलने वाली है राहत

ताजा खबर, हिंदी समाचार, 29 जनवरी 2024: उत्तर प्रदेश में सीटों के बंटवारे से कांग्रेस-रालोद नहीं है खुश, दिल्ली में भीषण ठंड और कोहरे से मिलने वाली है राहत

ताजा खबर, हिंदी समाचार, 29 जनवरी 2024: उत्तर प्रदेश में सीटों के बंटवारे से कांग्रेस-रालोद नहीं है खुश, दिल्ली में भीषण ठंड और कोहरे से मिलने वाली है राहत

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 29 जनवरी 2024 और बड़ी खबरें: सरकार ने बजट सत्र से पहले मंगलवार को संसद में विभिन्न दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। हर सत्र से पहले यह एक तरह की पारंपरिक बैठक होती है। बैठक में विभिन्न दलों के नेता उन मुद्दों को सामने रखते हैं जिन्हें वे संसद में उठाना चाहते हैं और सरकार उन्हें अपने एजेंडे के बारे में जानकारी प्रदान करती है तथा उनका सहयोग मांगती है। लोकसभा चुनाव से पहले यह बजट सत्र 31 जनवरी को आरंभ होकर 9 फरवरी को समाप्त होगा वहीं जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना कर रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की आशंका गहराने लगी है। दरअसल, झारखंड में मुख्यमंत्री आवास, राजभवन और केंद्र सरकार के सभी कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है उधर मालदीव की संसद में बहुमत रखने वाला मुख्य विपक्षी दल एमडीपी राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर महाभियोग चलाने के लिए प्रस्ताव रखने की तैयारी कर रहा है वहीं लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बड़ा दावा किया है। पीके का कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 'क्लीन स्वीप' करेगा। साथ ही उन्होंने महागठबंधन छोड़ने के लिए नीतीश कुमार की आलोचना भी की वहीं पीएम मोदी ने परीक्षा पर चर्चा के दौरान छात्रों को सलाह दी कि हमें हमेशा टाइम मैनेजमेंट के प्रति जागरूक रहना चाहिए। परीक्षा हो या नहीं अपने कार्य को सही समय पर पूरा करना चाहिए, पढ़ें 29 जनवरी की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार

JAN 29, 2024 23:11 IST

दिल्ली में भीषण ठंड और कोहरे से मिलने वाली है राहत

ल्ली में मौसम बदलने वाला है और भारतीय मौसम विभाग ने इस बारे में अपडेट दिया है और कहा है कि इस महीने के आखिर में यानी 31 जनवरी को हल्की बारिश या गरज के साथ हल्के छींटे पड़ सकते हैं ऐसी उम्मीद जताई जा रही है वहीं मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि 'पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हमें उम्मीद है कि अब कोहरा धीरे-धीरे कम होगा।' जानें दिल्ली के मौसम को लेकर पूरी खबर
JAN 29, 2024 23:10 IST

उत्तर प्रदेश में सीटों के बंटवारे से कांग्रेस-रालोद नहीं है खुश

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की ओर से अपने गठबंधन के सहयोगियों के लिए सीटों के बंटवारे की घोषणा कर दी है। हालांकि अखिलेश यादव के इस बंटवारे से कांग्रेस और रालोद दोनों खुश नहीं दिख रहे हैं। कांग्रेस और रालोद समाजवादी पार्टी से और सीटें मांग रहे हैं, पढ़ें पूरी खबर
JAN 29, 2024 22:29 IST

कवि को आया 'हार्ट अटैक' और सेकेंडों में हो गई 'मौत'

भी कई केस हार्ट अटैक (Heart Attack) से मौतों के ऐसे सामने आए हैं जिसमें काम करते वक्त या मंचन करते समय कलाकार की मौत के मामले सामने आए हैं वहीं ऐसा ही एक केस उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर से सामने आया है, यहां मौत का लाइव वीडियो (Death Live Video) सामने आया है, पढ़ें पूरी खबर
JAN 29, 2024 21:59 IST

9 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी कार्यालय से निकले लालू यादव

राजद प्रमुख लालू यादव से ईडी की पूछताछ 9 घंटे बाद खत्म हो गई है। 9 घंटे की पूछताछ के बाद लालू यादव ईडी कार्यालय से जब निकले तो वहां उनके कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ दिखी, लोग नारे लगाते दिखे। ईडी कार्यालय से निकलकर लालू यादव राबड़ी देवी के आवास पहुंचे, पढ़ें पूरी खबर
JAN 29, 2024 21:15 IST

भारत जोड़ो यात्रा के कारण तो नहीं, कांग्रेस से दूर हुए ममता और नीतीश?

इंडिया गठबंधन अपने स्वरूप में आते ही धीरे-धीरे खत्म होने लगा है। यह गठबंधन तब बिखरने लगा है, जब राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे पार्ट भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हैं। राहुल अभी पूर्वोत्तर भारत से निकल कर पश्चिम बंगाल के रास्ते बिहार पहुंचे हैं। बिहार के बाद फिर बंगाल में एंट्री करेंगे। इन दोनों ही राज्यों में इंडिया गठबंधन लगभग बिखर ही गया है। ममता अकेले लड़ने का ऐलान कर चुकी है, नीतीश अलग हो चुके हैं, पढ़ें पूरी खबर
JAN 29, 2024 20:14 IST

मध्यप्रदेश में पति ही निकला महिला SDM का हत्यारा

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के शाहपुरा में तैनात एक महिला सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) की सेवा, बीमा और बैंक रिकॉर्ड में नॉमिनी नहीं बनाने पर उसके पति ने कथित तौर पर हत्या कर दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी, पढ़ें पूरी खबर
JAN 29, 2024 20:01 IST

क्यों अयोध्या में सिर मुड़वाएंगे बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी?

बिहार के नए नवेले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी अपनी एक कसम के कारण बुरी तरह से फंसे दिख रहे हैं। दरअसर कभी सम्राट चौधरी ने कसम खाई थी कि जबतक वो नीतीश कुमार को सत्ता से उखाड़ नहीं फेंकेंगे, पगड़ी नहीं उतारेंगे। अब सम्राट चौधरी उसी नीतीश कुमार के साथ सत्ता में आ गए हैं, उन्हें के डिप्टी बन गए हैं। जिसके बाद से उनसे ये लगातार सवाल किया जा रहा था कि उनकी कसम तो टूट गई, अब वो क्या करेंगे?, पढ़ें पूरी खबर
JAN 29, 2024 18:46 IST

राष्ट्रपति मुइज्जू को बड़ा झटका, महाभियोग प्रस्ताव पेश करने जा रहा विपक्ष

मालदीव की संसद (Maldives Parliament) में बहुमत रखने वाला मुख्य विपक्षी दल एमडीपी राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर महाभियोग चलाने के लिए प्रस्ताव रखने की तैयारी कर रहा है। खबरों में यह दावा किया गया, इससे पहले रविवार को संसद में सरकार समर्थक सांसदों और विपक्षी सांसदों के बीच चीन समर्थक राष्ट्रपति के मंत्रिमंडल के चार सदस्यों की मंजूरी पर मतभेदों को लेकर विवाद हो गया था, पढ़ें पूरी खबर
JAN 29, 2024 18:39 IST

PK का बड़ा दावा-NDA करेगा लोकसभा चुनाव में क्लीन स्वीप

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बड़ा दावा किया है। पीके का कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 'क्लीन स्वीप' करेगा। साथ ही उन्होंने महागठबंधन छोड़ने के लिए नीतीश कुमार की आलोचना भी की। पीके ने कहा कि 'नीतीश कुमार अपने राजनीतिक जीवन की अंतिम पारी खेल रहे हैं।' पढ़ें पूरी खबर
JAN 29, 2024 18:30 IST

आईसीसी ने जसप्रीत बुमराह को लगाई फटकार

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए आधिकारिक फटकार लगाई गई है।
JAN 29, 2024 17:30 IST

कोटा में जेईई परीक्षा की अभ्यर्थी छात्रा ने की आत्महत्या

राजस्थान के कोटा में संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की तैयारी कर रही 18 वर्षीय एक छात्रा ने सोमवार को अपने घर पर कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक छात्रा ने अंग्रेजी में लिखे सुसाइड नोट में कहा, ‘‘ मम्मी, पापा मैं जेईई की परीक्षा की तैयारी नहीं कर सकती। इसलिए मैं आत्महत्या कर रही हूं। ’’
JAN 29, 2024 18:39 IST

SIMI पर बढ़ाया गया पांच साल का प्रतिबंध

'स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी)' को यूएपीए के तहत पांच साल की अवधि के लिए 'गैरकानूनी संघ' घोषित किया गया है।
JAN 29, 2024 16:00 IST

कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं हेमंत सोरेन

जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना कर रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की आशंका गहराने लगी है। दरअसल, झारखंड में मुख्यमंत्री आवास, राजभवन और केंद्र सरकार के सभी कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम धनशोधन से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची है।
JAN 29, 2024 16:03 IST

झारखंड में बढ़ाई गई राजभवन और मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा

झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार को मुख्यमंत्री आवास, राजभवन और केंद्र सरकार के कार्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी।यह कदम ऐसे समय में उठाया गया, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम धनशोधन से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची।
JAN 29, 2024 15:01 IST

उत्तराखंड में लागू होगा यूनीफॉर्म सिविल कोड

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर बताया कि समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिए गठित समिति 2 फरवरी को अपना मसौदा राज्य सरकार को सौंपेगी और हम आगामी विधानसभा सत्र में एक विधेयक लाकर राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करेंगे।
JAN 29, 2024 14:08 IST

बजट सत्र से पहले सरकार ने मंगलवार को बुलाई सर्वदलीय बैठक

सरकार ने बजट सत्र से पहले मंगलवार को संसद में विभिन्न दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। हर सत्र से पहले यह एक तरह की पारंपरिक बैठक होती है। बैठक में विभिन्न दलों के नेता उन मुद्दों को सामने रखते हैं जिन्हें वे संसद में उठाना चाहते हैं और सरकार उन्हें अपने एजेंडे के बारे में जानकारी प्रदान करती है तथा उनका सहयोग मांगती है। लोकसभा चुनाव से पहले यह बजट सत्र 31 जनवरी को आरंभ होकर 9 फरवरी को समाप्त होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा चुनाव से पहले अंतरिम बजट पेश करेंगी। चुनाव के बाद नई सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से होगी।
JAN 29, 2024 14:08 IST

केरल: कन्नूर अर्बन निधि 'धोखाधड़ी' मामले में ईडी की छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कन्नूर अर्बन निधि लिमिटेड द्वारा करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़ी धन शोधन जांच के तहत सोमवार को केरल में कई स्थानों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय एजेंसी त्रिशूर और मलप्पुरम में लगभग चार-पांच परिसरों की तलाशी ले रही है। जांच धोखाधड़ी के एक कथित मामले से संबंधित है जिसमें 12-13 प्रतिशत तक के उच्च रिटर्न का वादा करके जमा राशि एकत्र करके लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई थी। सूत्रों ने कहा कि कन्नूर अर्बन निधि लिमिटेड के प्रवर्तकों पर जमा राशि को निकालने और इस धनराशि को निजी संपत्ति में निवेश करने का आरोप है। गफूर केएम, शौकत अली, एंथनी एस. और जशीना नामक महिला (वर्तमान में जेल में बंद) सहित प्रवर्तकों एवं निदेशकों के खिलाफ केरल पुलिस और आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की 150 से अधिक प्राथमिकी पर ईडी के संज्ञान लेने के बाद जांच एजेंसी ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत यह मामला दर्ज किया था।
JAN 29, 2024 14:05 IST

'मोसाद' के लिए काम करने के मामले में चार दोषियों को मृत्युदंड

ईरान ने रक्षा मंत्रालय से जुड़ी एक फैक्टरी को निशाना बनाने का षड्यंत्र रचने और इजराइल की खुफिया एजेंसी ‘मोसाद’ के लिए काम करने के दोषी चार लोगों को सोमवार को मौत की सजा दी। आधिकारिक ‘आईआरएनए’ समाचार एजेंसी ने बताया कि इन लोगों को 2022 में ईरान के रक्षा मंत्रालय से जुड़ी और इस्फहान शहर में मिसाइल और रक्षा उपकरणों से संबंधित एक फैक्टरी को निशाना बनाने का षड्यंत्र रचने का दोषी ठहराया गया था। इन चारों की पहचान मोहम्मद फरामरजी, मोहसिन मजलूम, वफा अजरबार और पेजमान फतेही के रूप में की गई है। ये चारों ईरानी नागरिक हैं। देश के उच्चतम न्यायालय ने सितंबर में एक अन्य अदालत द्वारा उन्हें सुनाई गई मौत की सजा को बरकरार रखा था, जिसके बाद उन्हें मृत्युदंड दिया गया। मीडिया ने यह नहीं बताया कि मृत्युदंड किस तरीके से दिया गया लेकिन ईरान में आमतौर पर फांसी पर लटकाकर मौत की सजा दी जाती है। ईरान ने कहा कि उसके खुफिया कर्मियों ने 2022 में मोसाद से जुड़े एक ऐसे समूह को नष्ट किया, जिसने ईरान के भीतर आतंकवादी गतिविधियों की कथित रूप से साजिश रची थी। उसने कहा कि इस समूह के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया था और बड़ी मात्रा में हथियार एवं विस्फोटक जब्त किए गए थे।
JAN 29, 2024 13:10 IST

आरएसएस, भाजपा की विचारधाराएं हिंसा और नफरत फैला रहीं: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विचारधाराएं देश में हिंसा और नफरत फैला रही हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ ने सोमवार को किशनगंज से बिहार में प्रवेश किया। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बिहार में राहुल गांधी का स्वागत किया। गांधी ने 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के तहत यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में विभिन्न धर्मों और जातियों के लोग लड़ रहे हैं। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल से होते हुए बिहार पहुंचे गांधी ने कहा, 'आरएसएस और भाजपा की विचारधारा ने देश में हिंसा और नफरत फैलाई है।' उन्होंने कहा, 'हम ‘नफरत के बाजार’ में ‘मोहब्बत की दुकान’ खोलना चाहते हैं।'
JAN 29, 2024 13:06 IST

लालू प्रसाद पूछताछ के लिए पटना में ईडी कार्यालय में हुए पेश

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद कथित जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को पटना में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय पहुंचे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राजद सुप्रीमो के साथ उनकी बेटी मीसा भारती भी मौजूद थीं और वे सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजकर पांच मिनट पर ईडी कार्यालय पहुंचे। ईडी कार्यालय में लालू को प्रवेश कराने के बाद भारती ने पत्रकारों से कहा, 'जब भी कोई केंद्रीय जांच एजेंसी हमारे परिवार के किसी सदस्य को पूछताछ के लिए बुलाती है तो हम वहां जाते हैं और उनके साथ सहयोग करते हैं और उनके सभी सवालों का जवाब देते हैं।' लालू के पहुंचने पर पटना ईडी कार्यालय के बाहर मौजूद उनके समर्थकों और पार्टी नेताओं ने केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर अपने विरोधियों के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।