दुनिया

Maldives: भारत से विवाद पड़ रहा भारी! राष्ट्रपति मुइज्जू को बड़ा झटका, महाभियोग प्रस्ताव पेश करने जा रहा विपक्ष

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 29, 2024, 06:19 PM IST

Impeachment Motion in Maldives: भारत के साथ चल रहे तनाव के बीच विपक्षी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) और और डेमोक्रेट्स संसदीय समूह राष्ट्रपति मुइज्जू के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश करने पर सहमत हो गया है।

Image

मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव होगा पेश!

Impeachment Motion in Maldives: मालदीव की संसद (Maldives Parliament) में बहुमत रखने वाला मुख्य विपक्षी दल एमडीपी राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर महाभियोग चलाने के लिए प्रस्ताव रखने की तैयारी कर रहा है। खबरों में यह दावा किया गया, इससे पहले रविवार को संसद में सरकार समर्थक सांसदों और विपक्षी सांसदों के बीच चीन समर्थक राष्ट्रपति के मंत्रिमंडल के चार सदस्यों की मंजूरी पर मतभेदों को लेकर विवाद हो गया था।

मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) और डेमोक्रेट्स संसदीय समूह ने मतदान से पहले राष्ट्रपति मुइज्जू के मंत्रिमंडल के चार सदस्यों के लिए संसदीय मंजूरी को रोकने का फैसला किया, जिसके बाद सत्तारूढ़ प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव और पीपुल्स नेशनल कांग्रेस गठबंधन के सरकार समर्थक सांसदों ने संसदीय कार्यवाही में बाधा डालते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू किया।

'सन डॉट कॉम' ने एमडीपी के एक सांसद के हवाले से कहा, 'एमडीपी ने डेमोक्रेट के साथ साझेदारी में महाभियोग प्रस्ताव के लिए पर्याप्त संख्या में हस्ताक्षर करा लिए हैं। हालांकि, उन्होंने अभी इसे जमा नहीं किया है।' 'द एडिशन डॉट एमवी' की खबर के अनुसार एमडीपी के संसदीय समूह की सोमवार को हुई बैठक में महाभियोग प्रस्ताव को जमा करने का फैसला सर्वसम्मति से किया गया। मुइज्जू ने पिछले साल सितंबर में राष्ट्रपति चुनाव में भारत से अच्छे संबंध रखने वाले निवर्तमान राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को हरा दिया था।

मालदीव की संसद में आपस में भिड़ गए सांसद, हुई मारपीट (clash video in maldives parliament)

मालदीव की संसद में मारपीट और शोर शराबा सामने आया है बताते हैं कि मालदीव की संसद में रविवार को मुइज्जू मंत्रिमंडल के लिए वोटिंग होनी थी। लेकिन विपक्षी दल एमडीपी ने साफ कह दिया कि वह चार मंत्रियों की मंजूरी रोक देगी और इस बात के विरोध में मालदीव में सत्ताधारी दल विरोध में उतर गया।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक संसद में वोटिंग से पहले पीपुल्स नेशनल कांग्रेस और प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव के सरकार समर्थक सांसद, पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के नेतृत्व वाली मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी के विरोध में उतर आए जिससे हंगामा बढ़ता चला गया।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article