देश

Lalu Yadav ED Case: 9 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी कार्यालय से निकले लालू यादव, नौकरी के बदले जमीन घोटाले में हैं फंसे

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 29, 2024, 09:42 PM IST

Lalu Yadav ED Case: जमीन के बदले नौकरी घोटाले के मामले में लालू यादव ईडी की रडार पर हैं। इसी मामले में दिल्ली और पटना की ED टीम ने लालू से पूछताछ की है। कहा जा रहा है कि इस दौरान लालू यादव से ईडी के अधिकारियों ने 50 से अधिक सवाल पूछे।

Image

पूछताछ के बाद ईडी कार्यालय से निकले लालू प्रसाद यादव

Photo : ANI

Lalu Yadav ED Case: राजद प्रमुख लालू यादव से ईडी की पूछताछ 9 घंटे बाद खत्म हो गई है। 9 घंटे की पूछताछ के बाद लालू यादव ईडी कार्यालय से जब निकले तो वहां उनके कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ दिखी, लोग नारे लगाते दिखे। ईडी कार्यालय से निकलकर लालू यादव राबड़ी देवी के आवास पहुंचे।

लालू से पूछे गए 50 से अधिक सवाल

जमीन के बदले नौकरी घोटाले के मामले में लालू यादव ईडी की रडार पर हैं। इसी मामले में दिल्ली और पटना की ED टीम ने लालू से पूछताछ की है। कहा जा रहा है कि इस दौरान लालू यादव से ईडी के अधिकारियों ने 50 से अधिक सवाल पूछे। लालू से पूछताछ को लेकर दिल्ली से करीब एक दर्जन ED के अधिकारियों की टीम पटना आई थी।

दी गई खाने के साथ दवाईयां

सुबह साढ़े ग्यारह बजे लालू प्रसाद से ED के अधिकारियों ने पूछताछ शुरू की। लालू यादव अपनी बड़ी बेटी सांसद मीसा भारती के साथ ईडी कार्यालय पहुंचे थे। पूछताछ के दौरान लालू प्रसाद यादव को चाय, नाश्ता और दोपहर का भोजन और शाम का नाश्ता दिया गया। साथ ही डॉक्टर की तरफ से लिखी हुई सभी दवाईयां भी उन्हें निर्धारित समय पर खाने के दौरान दी गई। दवाईयों को खिलाने के लिए खुद उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती को अकेले कार्यालय के अंदर आने की अनुमति ED की तरफ से दी गई।

लालू यादव से पूछे गए ये सवाल

  • लालू प्रसाद से पूछा गया कि कितने लोगों से जमीन लेकर रेलवे में किन पदों पर कहां कहां नौकरी दी गई है?
  • इन जमीनों को पहले बेनामी कंपनियों के नाम पर ली गई, जिसकी निदेशक उनकी पत्नी..बेटियां..बेटा समेत उनके अन्य करीबी थे
  • कई जमीनें उनके परिजनों और करीबियों के नाम पर भी लिखाई गई थी, इसकी सच्चाई क्या है
  • कुछ दिनों पहले गिरफ्तार हुआ सीए अमित कातयाल को लेकर भी कई सावल पूछे गए
  • ह्रदयानंद चौधरी के स्वीकृति बयान से जुड़े सवाल भी इसे दिखाते हुए भी लालू प्रसाद से कई सवाल पूछे गए
शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article