दिल्ली

Delhi Weather Update:दिल्ली में भीषण ठंड और कोहरे से मिलने वाली है राहत, जान लें मौसम विभाग का अपडेट

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 29, 2024, 11:09 PM IST

Delhi Weather Update: दिल्ली के मौसम को लेकर अपडेट सामने आया है बताया जा रहा है कि दिल्ली के लोगों को ठंड और कोहरे से जल्द ही राहत मिल सकती है।

Image

इस मौसम की पहली भारी बर्फबारी होने की संभावना है

Delhi Weather Update: दिल्ली में मौसम बदलने वाला है और भारतीय मौसम विभाग ने इस बारे में अपडेट दिया है और कहा है कि इस महीने के आखिर में यानी 31 जनवरी को हल्की बारिश या गरज के साथ हल्के छींटे पड़ सकते हैं ऐसी उम्मीद जताई जा रही है वहीं मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि 'पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हमें उम्मीद है कि अब कोहरा धीरे-धीरे कम होगा।'

कहा जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से खासकर न्यूनतम तापमान बढ़ना शुरू होगा और अगले तीन से चार दिनों में तापमान में 2 या 4 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

आसमान में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान में कमी आएगी और आसमान से बादल भी छटेंगे जिससे कोहरे में कमी आ सकती है, ऐसा अनुमान जताया जा रहा है।

इस मौसम की पहली भारी बर्फबारी होने की संभावना

IMD ने कहा कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में रविवार से लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से इस मौसम की पहली भारी बर्फबारी होने की संभावना है। सर्दी के इस मौसम में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पर्वत की चोटियों पर बर्फ पर वो नजारा नहीं दिखा जो आमूमन हर वर्ष होता है। आईएमडी ने इसके लिए सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की कमी को जिम्मेदार ठहराया है। पश्चिमी विक्षोभ भूमध्यसागरीय क्षेत्र में उत्पन्न होता है और इससे उत्तर पश्चिम भारत में बेमौसम वर्षा आती है।

अन्य राज्यों का भी जान लें मौसम

दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है, स्काईमेट ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार के अलग-अलग हिस्सों में घने से बहुत कोहरे की स्थिति होने की उम्मीद है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article