
आज की खबर, हिंदी समाचार, 25 अप्रैल 2024: सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों बीच एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर, गांडेय सीट से चुनाव लड़ेंगी हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन
आज की खबर (Aaj ki Khabar), हिंदी न्यूज़ 25 अप्रैल 2024 और बड़ी खबरें: जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई, जब आतंकवादियों ने पुलिस और सेना की एक टीम पर गोलीबारी की, जो नौपोरा इलाके में तलाशी ले रही थी। लोकसभा चुनाव-2024 के लिए बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने प्रत्याशियों की आठवीं सूची जारी कर दी है। बसपा ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के लिए तीन और प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। बसपा की आठवीं लिस्ट में रायबरेली अंबेडकरनगर और बहराइच से प्रत्याशियों का एलान किया गया है। पटना रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में गुरुवार को आग लग गई। इसमें अब तक तीन लोगों की मौत हुई हैं। वहीं, कई लोग गंभीर से झुलसे हैं, जिन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। आग लगने के बाद कई लोगों को बाहर निकाला गया है। मनीष कश्यप ने बिहार की पश्चिमी चंपारण सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। वह क्षेत्र में लोगों से संपर्क करते भी दिखे। सूत्रों का कहना है कि चुनाव को देखते हुए भाजपा उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। चर्चा उन्हें एमएलसी बनाए जाने की भी है। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार बुधवार शाम खत्म हो चुका है और देशभर की 88 सीटों पर 26 अप्रैल को वोट डाले जाने हैं। वहीं, निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान वाले तीन लोकसभा क्षेत्रों में 98 प्रतिशत मतदान केंद्र संवेदनशील हैं इसलिए इन सीटों के सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय बलों की तैनाती की जाएगी। उधर, पूरे केन्या में बाढ़ से कम से कम 38 लोग मारे गए हैं, कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसके अलावा देश-दुनिया की अन्य खबरों पर रहेगी हमारी नजर, जानिए क्या हैं आज की बड़ी खबरें।
Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 Voting Date when and where