आज की ताजा खबर, 24 दिसंबर, 2022: पढ़ें देश-दुनिया की खबरें

  • Edited by: अभिषेक गुप्ताContributed by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 25, 2022, 01:10 AM IST

आज की ताजा खबर 24 दिसंबर 2022, Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News, Hindi Samachar Today Updates: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार सुबह छह बजे एनएचपीसी मेट्रो के सामने से शुरू हुई। फिर बदरपुर मेट्रो स्टेशन पर ध्वज हस्तांतरण समारोह हुआ। आगे सुबह साढ़े 10 बजे जयराम आश्रम (आश्रम चौक) पर पदयात्रा विराम लिया गया, जबकि जयराम आश्रम से यात्रा दोपहर एक बजे फिर चालू हुई। शाम साढ़े चार बजे पदयात्रा विराम और नुक्कड़ सभा का कार्यक्रम लाल किला के पास अनंगपाल तोमर सर्किल सुभाष मार्ग पर हुआ और फिर शाम पांच बजकर 15 मिनट पर वीरभूमि, शक्ति स्थल, शांति वन और राजघाट पर श्रद्धांजलि दी जाएगी।

आज की ताजा खबर 24 दिसंबर 2022, Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News, Hindi Samachar Today Updates: चीन में कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर चीन, जापान, साउथ कोरिया, हॉन्ग-कॉन्ग और थाईलैंड से आने वाले अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए एयर सुविधा फॉर्म भरकर अपना मौजूदा हेल्थ स्टेटस बताना होगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शनिवार को दिल्ली में प्रवेश कर गई। वहीं, उत्तर प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ बेंच में शुक्रवार को बहस नहीं हो सकी। अदालत इस मामले में शनिवार को सुनवाई करेगी और इन चुनावों की अधिसूचना जारी करने पर रोक शनिवार तक बनी रहेगी। पढ़ें, आज की बड़ी और अहम खबरें:

taza khabar

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

सपा के एम-वाई समीकरण का बीजेपी एम-वाई से देगी जवाब, आखिर क्या है यह इक्वेशन

समाजवादी पार्टी नए साल में अपने एम-वाई (Muslim-Yadav) आधार को मजबूत करने और बीजेपी के एम-वाई (Modi-yogi) को चुनौती देने की कोशिश कर रही है।पिछला एक साल उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा है और पार्टी अब 2023 के लिए अपनी रणनीति पर फिर से काम कर रही है।पार्टी अपने संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन और शिवपाल सिंह यादव के साथ तालमेल के बाद 2024 के लोकसभा चुनावों(General elections 2024) में अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है। मैनपुरी उपचुनाव के नतीजे के बाद समाजवादी पार्टी के हौसले बुलंद हैं। चुनाव से पहले जिस तरह से शिवपाल यादव कश्मकश में थे उनके विचार में तब बदलाव आया जब उन्होंने कहा कि नेता जी के सपने को वो तोड़ नहीं सकते हैं। इसके साथ ही अखिलेश यादव को छोटे नेता जी की उपाधि भी दे दी। पढ़ें पूरी खबर

लड़कियों को लेकर नहीं बदली तालिबान की सोच, अब NGO में महिलाओं के काम करने पर लगा दी रोक

End of Feed