
ताजा खबर, 23 नवंबर 2023 : सुरंग से कब बाहर निकलेंगे 41 श्रमिक? आया ये बड़ा अपडेट, रिंकू सिंह की आकर्षक पारी ने दिलाई टीम इंडिया को रोमांचक जीत
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 23 नवंबर 2023 और बड़ी खबरें : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मथुरा पहुंचे, पीएम यहां 14 से 27 नवंबर तक चलने वाले 'ब्रज रज उत्सव' में कृष्ण भक्त मीराबाई के 525वें जन्मोत्सव में भी शामिल हुए, इस मौके पर उन्होंने 525 रुपये का सिक्का भी जारी किया वहीं राजौरी में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादी को मार गिराया है, बुधवार यानी 22 नवंबर को शुरू हुई ये मुठभेड़ 23 नवंबर यानी गुरूवार को भी जारी रही,इस मुठभेड़ में सेना के कुल 5 जवान शहीद हो गए हैं, कैप्टन एमवी प्रांजल, कैप्टन शुभम गुप्ता, हवलदार अब्दुल मजिद, एल/एनके संजय बिष्ट और पैराट्रूपर सचिन लौर शहीद हुए हैं उधर उत्तरकाशी की सिल्क्यारा टनल में फंसे मजदूरों के मामले में बड़ी सफलता मिल सकती है। टनल को लेकर बचाव अभियान अपने अंतिम चरण में है और संभावना जताई जा रही है कि आज मजदूर बाहर आ सकते हैं, अधिकारियों का कहना है कि 12 से 14 घंटे में हम मजदूरों तक पहुंच जाएंगे उधर अभी भी कोविड-19 महामारी के विनाशकारी प्रभावों से उबर रहे चीन पर एक और कहर टूटा है। चीन में स्कूलों में एक रहस्यमय निमोनिया का प्रकोप फैल गया है और इसके कारण अस्पताल बीमार बच्चों से भर गए हैं। इससे दुनिया भर में नई चिंता पैदा हो गई है वहीं सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज और तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल न्यायमूर्ति फातिमा बीवी का बृहस्पतिवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया, आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के ताजा अपडेट्स...