देश

Fire In Train: कानपुर में अनवरगंज-कासगंज एक्सप्रेस में आग, यात्रियों में फैली दहशत

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 23, 2023, 10:23 PM IST

Fire In Train: उत्तर प्रदेश के कानपुर में अनवरगंज-कासगंज एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई। यात्रियों में दहशत फैल गई।

Image

कानपुर में Anwarganj-Kasganj Express में लगी आग (तस्वीर-ANI)

Fire In Train: उत्तर प्रदेश के कानपुर में अनवरगंज-कासगंज एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई। हालांकि किसी के नुकसान की खबर नहीं है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि अनवरगंज-कासगंज एक्सप्रेस के एक कोच में आग लगने से यात्रियों में दहशत फैल गई। अधिकारियों के अनुसार, घटना बिल्हौर पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत सुभानपुर गांव में हुई। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के प्रयासों के कुछ घंटों बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा करें...........।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article