सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज और तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल न्यायमूर्ति फातिमा बीवी का बृहस्पतिवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 96 वर्ष की थीं। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने न्यायमूर्ति फातिमा बीवी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज और तमिलनाडु की राज्यपाल के रूप में अपनी छाप छोड़ी।
जॉर्ज ने एक बयान में कहा कि वह एक बहादुर महिला थीं, जिनके नाम कई रिकॉर्ड हैं। वह ऐसी हस्ती थीं, जिन्होंने अपने जीवन से यह दिखाया कि दृढ़ इच्छाशक्ति और मकसद को लेकर समझ होने से किसी भी विपरीत परिस्थिति से पार पाया जा सकता है।
गौर हो कि फातिमा बीवी ने केरल से ही वकील के रूप में अपना करियर शुरू किया था और उसके बाद वो 1983 में सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज बनी ध्यान रहे कि फातिमा बीवी सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज थी, उन्होंने अपने तिरुवनंतपुरम से बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की थी।
