Aaj Ki Taza Khabar, 23 जनवरी, 2023: बागेश्वर धाम पर जारी है सियासी घमासान, जानें देश और दुनिया की ताजा खबरें

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Jan 23, 2023, 11:40 PM IST

Aaj Ki Taza Khabar, Today's Breaking News, Hindi News , Hindi Samachar Today- आज की ताजा खबर 23 जनवरी, 2023 सोमवार: देश और दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे जिनका आप सबसे सीधा सरोकार है।

Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खबर, 23 जनवरी, 2023 : गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल आज सुबह 10:30 बजे विजय चौक से शुरू हुई और दोपहर में खत्म हुई इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने यातायात की एडवाइजरी जारी की थी। आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में आज सुनवाई होनी है। वहीं ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में श्रृंगार गौरी की नियमित पूजा की मांग पर आज सुनवाई होनी है। राजस्थान और केरल विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री पर मचे घमासान के बीच भगवान राम के अपमान ने एक बार फिर देश के सियासी पारे को चढ़ा दिया है। देश और दुनिया की आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं:

Aaj Ki Taza Khabar, 23 जनवरी, 2023:  बागेश्वर धाम पर जारी है सियासी घमासान, जानें देश और दुनिया की ताजा खबरें

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली, ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और सबसे छोटे प्रारूप के नंबर एक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की 2022 की साल की सर्वश्रेष्ठ टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया। आईसीसी ने 2022 की महिला टीम की भी घोषणा की है जिसमें चार भारतीय खिलाड़ियों- स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, रिचा घोष और रेणुका सिंह को जगह मिली है।

भारत में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सफलता के बाद, मोदी सरकार जल्द ही सेमी-हाई-स्पीड ट्रेनों का मिनी संस्करण पेश कर सकती है। भारतीय रेलवे जल्द ही इस मिनी वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाने की योजना बना रहा है, जिसमें केवल आठ कोच होंगे, जो वंदे भारत एक्सप्रेस के आधे हैं।

End of Feed