
आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर, 2022 Highlights: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा' 23 अक्टूबर को तेलंगाना पहुंचेगी
आज की ताजा खबर 22 अक्टूबर 2022, Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News Live, Hindi Samachar Today Highlights: एमपी के रीवा में बस हादसे में 15 की मौत, 40 यात्री घायल। पीएम मोदी ने वर्चुअली रोजगार मेला किया लॉन्च, 75 हजार नियुक्ति पत्र सौंपे। अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को पटियाला कोर्ट से बड़ी राहत, 10 नवंबर तक बढ़ी अंतरिम जमानत। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को उम्मीद जताई कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा से देश के माहौल में बदलाव देखने को मिलेगा। जॉर्जिया मेलोनी ने इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। ब्रिटेन में प्रधानमंत्री की रेस में भारतीय मूल के ऋषि सुनक, 100 सांसदों ने दिया समर्थन। देश में बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 2,112 नए मामले। इसके अलावा यहां पढ़ते रहिए देश और दुनिया की ताजातरीन और ब्रेकिंग न्यूज-