LIVE
Taza Khabar, 22 May 2023: 22 मई की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
Taza Khabar, 22 May 2023: 22 मई की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
MAY 23, 2023 00:08 IST
दिल्ली में सतर्कता विभाग के विशेष सचिव राजशेखर बहाल
दिल्ली में सतर्कता विभाग के विशेष सचिव राजशेखर को बहाल कर दिया गया है, सोमवार को उन्होंने सामान्य रूप से कामकाज किया, गौर हो कि संवेदनशील फाइलों से छेड़छाड़ के आरोप के बाद उनसे काम छीन लिया गया था, पढ़ें पूरी खबर
MAY 22, 2023 23:27 IST
Aaj ki Taza Khabar, 22 May 2023: असम से कब हटेगा अफस्पा?
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को कहा कि नवंबर तक राज्य से सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (अफस्पा) हटाया जा सकता है। क्योंकि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। मुख्यमंत्री ने यहां लचित बरफुकन पुलिस अकादमी में पहले कमांडेंट सम्मेलन में ये बातें कहीं, पढें पूरी खबर
MAY 22, 2023 22:38 IST
Aaj ki Taza Khabar, 22 May 2023:दिल्ली में लू के बीच राहत वाली खबर
Weather Alert: दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने के साथ ही दिल्लीवालों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि मंगलवार (23 मई) से हीटवेव कम हो सकती है, पढ़ें पूरी खबर
MAY 22, 2023 20:33 IST
Aaj ki Taza Khabar, 22 May 2023: 2000 के नोट जारी करने के पक्ष में नहीं थे PM मोदी
2000 Note: आरबीआई ने कुछ दिनों पहले ही 2000 के नोटों को वापस लेने का ऐलान किया है। उसके इस ऐलान के बाद से ही मोदी सरकार निशाने पर है। विपक्ष इस कदम के लिए केंद्र की जमकर आलोचना कर रहा है। वहीं आरबीआई का कहना है कि जिस मकसद से इस नोट को लाया गया था वो पूरा हो गया है। पढें पूरी खबर
MAY 22, 2023 19:06 IST
Aaj ki Taza Khabar, 22 May 2023: उपराष्ट्रपति धनकड़ केरल में मिले अपनी टीचर से
उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ केरल के दौरे पर हैंस वहां वो अपनी टीचर से मिले, उन्होंने वहां अपने स्कूली दिनों को याद किया, पढ़ें पूरी खबर
MAY 22, 2023 18:04 IST
Aaj ki Taza Khabar, 22 May 2023: बाथरूम में मिला Splitsvilla 9 फेम आदित्य सिंह राजपूत का शव
टीवी इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि स्प्लिट्सविला 9 फेम आदित्य सिंह राजपूत का शव उनके घर के बाथरूम में मिला है। आदित्य सिंह राजपूत की मृत्यु से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है, पढ़ें पूरी खबर
MAY 22, 2023 17:35 IST
Aaj ki Taza Khabar, 22 May 2023: पीएम मोदी पहुंचे ऑस्ट्रेलिया
लोगों के बीच पीएम से हाथ मिलाने की होड़ मची रही। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने बच्चों से भी बात की और प्यार से उनके सिर पर हाथ फेरा, पढ़ें पूरी खबर
MAY 22, 2023 17:35 IST
Aaj ki Taza Khabar, 22 May 2023: कांग्रेस कर्नाटक विधानसभा का किया शुद्धिकरण
कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को कर्नाटक विधानसभा का शुद्धिकरण किया, कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा भवन में गंगाजल और गोमूत्र छिड़का फिर उसके बाद हवन-पूजन किया साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ भी किया, पढ़ें पूरी खबर
MAY 22, 2023 16:29 IST
Aaj ki Taza Khabar, 22 May 2023: 2000 के नोट मामले पर हाईकोर्ट पहुंचे BJP नेता
देश में 2000 रुपए के नोटों को बंद करने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गया है, इस मामले में जनहित याचिका दायर की गई है, पढ़ें पूरी खबर
MAY 22, 2023 15:48 IST
Aaj ki Taza Khabar, 22 May 2023: Sameer Wankhede को पत्नी समेत चार दिन से मिल रही धमकियां
Aryan Khan Case : एनसीबी के पूर्व जोनल निदेशक समीर वानखेड़े ने कहा है कि, उन्हें और उनकी पत्नी को मिल रहीं धमकियों के संबंध में वे आज मुंबई पुलिस आयुक्त को पत्र लिखेंगे और विशेष सुरक्षा की मांग करेंगे। गौरतलब है कि आज फिर बॉम्बे हाईकोर्ट उनके मामले की सुनवाई करेगा। पढ़ें पूरी खबर
MAY 22, 2023 15:04 IST
Aaj ki Taza Khabar, 22 May 2023: अलीगढ़ में फैक्टरी में आग लगने से चार मजदूर गंभीर रूप से झुलसे
यूपी के अलीगढ़ जिले के लोधा थाना क्षेत्र में स्थित एक पिपरमेंट फैक्टरी में सोमवार को आग लग जाने से चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना सोमवार को लोधा थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण इलाके में हुई जिसमें चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी की वजह से आग तेजी से फैल गई। उन्होंने कहा कि घटना में झुलसे मजदूरों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, दमकल की पांच गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
MAY 22, 2023 15:03 IST
Aaj ki Taza Khabar, 22 May 2023: हम नार्को टेस्ट करवाने के लिए तैयार हैं- बजरंग पूनिया
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों की सच्चाई का पता लगाने के लिए नार्को टेस्ट कराने की चुनौती को सोमवार को स्वीकार कर लिया। बृजभूषण ने रविवार को फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि वह अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए नार्को या पॉलीग्राफ़ टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं। उन्होंने लिखा था,‘‘ मै अपना नार्को टेस्ट, पॉलिग्राफी टेस्ट या लाइ डिटेक्टर (झूठ पकड़ने के लिए किया जाने वाला परीक्षण) करवाने के लिये तैयार हूँ लेकिन मेरी शर्त है मेरे साथ विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के भी ये टेस्ट होने चाहिए। अगर दोनों पहलवान अपना टेस्ट करवाने के लिये तैयार हैं तो प्रेस बुलाकर घोषणा करें और मैं उनको वचन देता हूँ कि मैं भी इसके लिये तैयार हूँ।’’ बजरंग ने इस पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा,‘‘ हम नार्को टेस्ट का सामना करने के लिए तैयार हैं लेकिन हम यह भी चाहते हैं कि वह (बृजभूषण) उच्चतम न्यायालय की निगरानी में परीक्षण का सामना करें जिसका कि राष्ट्रीय टेलीविजन पर सीधा प्रसारण हो।’’
MAY 22, 2023 15:02 IST
Aaj ki Taza Khabar, 22 May 2023: अगले साल के आखिर तक अमेरिका जैसी होंगी राजस्थान की सड़कें- गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि अगले साल के आखिर तक राजस्थान की सड़कें अमेरिका जैसी बना दी जाएंगी जिससे यह सुखी, समृद्ध एवं संपन्न प्रदेश बनेगा। वह हनुमानगढ़ जिले के पक्का सारणा गांव में एक उद्घाटन एवं शिलान्याय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। गडकरी ने कहा, ‘‘गांव को सुखी समृद्ध बनाना ही हम सबका मकसद है।’’ मंत्री ने कहा कि वह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की बात अक्सर दोहराते हैं जिन्होंने कहा था, ‘‘अमेरिका धनवान है इसके कारण अमेरिका के रास्ते (सड़कें) अच्छे नहीं हुए, अमेरिका के रास्ते अच्छे हैं इस कारण अमेरिका धनवान है।’’
MAY 22, 2023 13:41 IST
2,000 रुपये के नोटों को बिना फॉर्म, पहचान पत्र के बदले जाने के विरोध में जनहित याचिका दायर
दिल्ली उच्च न्यायालय में, हाल में चलन से वापस लिए गए 2,000 रुपये के नोटों को बिना जरूरी फॉर्म या पहचान पत्र के बदले जाने के विरोध में सोमवार को एक जनहित याचिका दायर की गयी। वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय ने अपनी याचिका में दलील दी कि इस संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की अधिसूचनाएं मनमानी, अतार्किक हैं और भारत के संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन करती हैं। याचिका में कहा गया है कि बड़ी संख्या में नोट या तो लोगों के लॉकर में पहुंच गए हैं या ‘‘अलगाववादियों, आतंकवादियों, माओवादियों, मादक पदार्थ के तस्करों, खनन माफियाओं तथा भ्रष्ट लोगों ने जमा कर रखे हैं।’’
MAY 22, 2023 10:58 IST
Aaj ki Taza Khabar, 22 May 2023: BJP विरोधी मोर्चा बनाने की जुगत में नीतीश कुमार, विपक्षी एकता के लिए ये काम
बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के सीनियर नेता नीतीश कुमार सोमवार (22 मई, 2023) को कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी नेता राहुल गांधी से मिलेंगे। भेंट के दौरान सूबे के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे। सियासत के इन नए-पुराने दिग्गजों की यह मुलाकात विपक्षी एकता की दिशा में एक और अहम कदम मानी जा रही है। अंग्रेजी अखबार दि इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, ये (नीतीश और तेजस्वी) इस दौरान विभिन्न विपक्षी नेताओं...पढ़ें, पूरी खबर।
MAY 22, 2023 10:22 IST
Aaj ki Taza Khabar, 22 May 2023: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 147 अंक चढ़ा, निफ्टी भी मजबूत
सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लिवाली तथा एशियाई बाजारों के मजबूत रुख के बीच सोमवार को स्थानीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 146.98 अंक की बढ़त के साथ 61,876.66 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 55.3 अंक के लाभ के साथ 18,258.70 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी, पावरग्रिड, विप्रो, इन्फोसिस, सन फार्मा, एलएंडटी, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, टाइटन, आईटीसी और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर लाभ में थे। वहीं इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, नेस्ले, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर नुकसान में थे। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में थे। इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.87 प्रतिशत के नुकसान से 74.92 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
MAY 22, 2023 09:45 IST
राहुल की US यात्रा का मकसद वास्तविक लोकतंत्र के साझा मूल्यों को बढ़ावा देना- पित्रोदा
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कहा कि जून में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमेरिका की यात्रा का मकसद ‘वास्तविक लोकतंत्र’ के साझा मूल्यों को बढ़ावा देना है।राहुल का इस यात्रा के दौरान विश्वविद्यालय के छात्रों से बातचीत करने तथा एक बैठक को संबोधित करने का कार्यक्रम है। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ने रविवार को बताया कि राहुल का सैन फ्रांसिस्को, वाशिंगटन और न्यूयॉर्क जाने का कार्यक्रम है, जहां वह भारतीय अमेरिकियों की दो बैठकों को संबोधित कर सकते हैं, संसद भवन में सांसदों और थिंक टैंक के सदस्यों से मुलाकात कर सकते हैं साथ ही विश्वविद्यालय के छात्रों से बातचीत कर सकते हैं। इन कार्यक्रमों को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस आयोजित कर रहा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की अमेरिकी यात्रा के मकसद तथा एजेंडा के बारे में ब्योरा देते हुए पित्रोदा ने कहा, ‘‘हम यहां शिकायत करने के लिए नहीं हैं। हम यहां यह साझा करने के लिए हैं कि भारत में क्या चल रहा है। भारतीय लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम लोगों को जमीनी हकीकत के बारे में बताएं।’’
MAY 22, 2023 09:44 IST
Aaj ki Taza Khabar, 22 May 2023: ओडिशा मंत्रिमंडल में आज शामिल किए जाएंगे नए मंत्री
ओडिशा मंत्रिमंडल में सोमवार को नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा और राज्यपाल गणेशी लाल यहां सुबह 10 बजे एक समारोह में उन्हें शपथ दिलाएंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।भंजनगर के विधायक एवं पिछले हफ्ते विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले बिक्रम केशरी अरुखा, राउरकेला के विधायक शारदा प्रसाद नायक और बांगिरिपोसी के विधायक सुदाम मरांडी को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। अपने गृह राज्य हरियाणा के निजी दौरे पर गए राज्यपाल शपथ समारोह के कार्यक्रम से एक दिन पहले रविवार को भुवनेश्वर लौट आए।मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा ‘पीटीआई-भाषा’ समेत प्रेस को भेजे गए आमंत्रण के मुताबिक समारोह भुवनेश्वर में लोक सेवा भवन के कन्वेंशन सेंटर में सुबह करीब 10 बजे होगा। स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास और श्रम मंत्री श्रीकांत साहू ने पिछले सप्ताह इस्तीफा दे दिया था। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास के स्थान पर भी किसी की नियुक्ति नहीं की गई है, जिनकी जनवरी में हत्या कर दी गई थी।
MAY 22, 2023 08:49 IST
Aaj ki Taza Khabar, 22 May 2023: टेक सेक्टर के लिए बुरा चल रहा 2023, करीब 2 लाख लोगों ने गंवाई अब तक नौकरी
साल 2023 टेक्नोलॉजी सेक्टर (Technology Sector) के कर्मचारियों के लिए सबसे खराब साल बन गया है। इस साल अब तक लगभग 2 लाख टेक सेक्टर के कर्मचारियों को ग्लोबल लेवल पर नौकरी गंवानी पड़ी है। ये छंटनी बिग टेक फर्म्स से लेकर स्टार्टअप्स (Start-Ups) तक में की गई है। बड़ी...पढ़ें, पूरी खबर।
MAY 22, 2023 08:48 IST
Aaj ki Taza Khabar, 22 May 2023: J&K में G-20 बैठक, POK पहुंचे बिलावल, यूं मुस्लिमों को...
जम्मू और कश्मीर के कश्मीर में सोमवार (22 मई, 2023) से जी-20 की बैठक होनी है, जो कि 24 मई तक चलेगी। कार्यक्रम की मेजबानी के लिए जहां श्रीनगर में कड़ी सुरक्षा के बीच पूरे इंतजाम किए गए। वहीं, आतंकवाद के मोर्चे पर दुनिया भर में बदनाम पाकिस्तान में इसे लेकर जहरीला प्लान तैयार कर लिया गया। प्रोग्राम से पहले वहां के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी...पढ़ें, पूरी खबर।
