टीवी मसाला

बाथरूम में मिला Splitsvilla 9 फेम आदित्य सिंह राजपूत का शव, TV इंडस्ट्री में शोक की लहर

Aditya Singh Rajput Died: टीवी इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि स्प्लिट्सविला 9 फेम आदित्य सिंह राजपूत का शव उनके घर के बाथरूम में मिला है। आदित्य सिंह राजपूत की मृत्यु से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

Image

बाथरूम में मिला Splitsvilla 9 फेम आदित्य सिंह राजपूत का शव, TV इंडस्ट्री में शोक की लहर

Aditya Singh Rajput Died: एक्टर, मॉडल और फोटोग्राफर आदित्य सिंह राजपूत का शव उनके अंधेरी स्थित घर में 22 मई के दिन मिला। आदित्य सिंह राजपूत के दोस्त ने उन्हें बाथरूम में बेहोशी की हालत में देखा, जिसके बाद वो वॉचमैन के पास भागता हुआ गया। दोनों आदित्य सिंह राजपूत को लेकर अस्पताल की तरफ निकले, जहां डॉक्टर्स की टीम ने एक्टर को मृत घोषित कर दिया। आदित्य सिंह राजपूत को मुंबई के लोग एक्टर, मॉडल और कास्टिंग को-ऑर्टिनेटर के तौर पर जानते थे। आदित्य मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित एक हाई राइज बिल्डिंग के 11वें फ्लोर पर रहते थे।

बीती रात दोस्तों के साथ थे आदित्य सिंह राजपूत

एक्टर आदित्य सिंह राजपूत ने बीती रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी पोस्ट की थी, जिससे पता चला है कि वो अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे। पार्टी में ऐसा क्या हुआ कि आदित्य सिंह राजपूत की मौत हो गई, पुलिस इसकी जांच करेगी। आदित्य सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद मुंबई पुलिस हरकत में है और लगातार इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

संदिग्ध पायी गई मृत्यु तो होगी जांच

आदित्य सिंह राजपूत की मृत्यु की जांच के लिए ओशीवारा पुलिस टीम को भेजा गया है। यह टीम एक्टर की मृत्यु की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि अगर जांच के दौरान आदित्य सिंह राजपूत की मृत्यु को लेकर शक पैदा होते हैं तो पुलिस इस मामले की तह तक जाने की कोशिश करेगी। आदित्य सिंह राजपूत का परिवार दिल्ली में रहता है, जो बेटे का शव लेने के लिए जल्द ही कानूनी प्रक्रिया पूरी करेगा।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article