LIVE

ताजा खबर 21 सितंबर 2023: राज्यसभा से भी पारित हुआ महिला आरक्षण विधेयक, कनाडा के पीएम ट्रूडो ने दोहराए अपने आरोप

रामानुज सिंहUpdated Sep 21, 2023, 23:42 IST

Aaj Ki Taza Khabar 21 September 2023 Today Latest Hindi
ताजा खबर 21 सितंबर 2023: राज्यसभा से भी पारित हुआ महिला आरक्षण विधेयक, कनाडा के पीएम ट्रूडो ने दोहराए अपने आरोप

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 21 सितंबर 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं: राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पारित हुआ। इस विधेयक के पक्ष में 215 वोट पड़े जबकि किसी ने भी बिल के खिलाफ वोट नहीं डाला। विधेयक पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इस बिल से देश के लोगों में एक नया विश्वास पैदा होगा। वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि मैं इस विधेयक के समर्थन में खड़ा हूं। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Canadian PM Trudeau) ने एक बार फिर भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है वहीं भारत और कनाडा के बीच तनाव ने अब तूल पकड़ लिया है। विदेश मंत्रालय ने इस विवाद को लेकर बयान जारी किया है। भारत का आरोप है कि कनाडा इस पूरे मामले पर राजनीति कर रहा है। MEA ने अपने बयान में ये कहा कि कनाडा में भारतीय राजनायिकों को खतरा है वहीं चंद्रमा पर निष्क्रिय अवस्था यानी 'स्लीप मोड' में मौजूद विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को लेकर अंतरिक्ष वैज्ञानिक सुवेंदु पटनायक ने बड़ी बात कही है। पटनायक ने गुरुवार को कहा कि चंद्रयान-3 को 14 दिनों तक काम करने के लिए तैयार किया गया था लेकिन इसके बाद भी वह काम करता है तो यह हम लोगों के लिए एक वरदान की तरह होगा उधर भारत में चिकित्सा विषय में स्नातक करने वाले छात्रों को अब अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों में इलाज या परास्नातक करने में आसानी होगी क्योंकि भारत के राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद (NMC) को विश्व चिकित्सा शिक्षा संघ (WUFME) ने अपनी मान्यता दे दी है वहीं पाकिस्तान का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा? इस सवाल का जवाब तो आम चुनाव के बाद ही सामने आएगा। निर्वाचन आयोग ने ये ऐलान किया है कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में जनवरी 2024 के आखिरी हफ्ते में आम चुनाव होंगे, देशभर की और खास खबरें जाने के लिए नीचे पढ़ें-

SEPT 21, 2023 23:42 IST

नींद से जागेंगे 'विक्रम' और 'प्रज्ञान'

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह न कहा कि 'कुछ ही घंटे बाद सूर्योदय होने वाला है और सभी को चंद्रयान-3 के लैंडर 'विक्रम' और रोवर 'प्रज्ञान' के सक्रिय होने का इंतजार है।' उन्होंने कहा कि जब ऐसा होगा तो यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन जाएगा, पढें पूरी खबर
SEPT 21, 2023 22:40 IST

राज्यसभा से भी पारित हुआ महिला आरक्षण विधेयक

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33% सीटें देने वाला महिला आरक्षण विधेयक गुरुवार को राज्यसभा से भी पारित हो गया है, पढें पूरी खबर
SEPT 21, 2023 20:46 IST

सेना ने पुंछ में युद्ध स्मारक पर 70 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास अजोट युद्ध स्मारक पर 70 फुट ऊंचा तिरंगा फहराया गया है, पढ़ें पूरी खबर
SEPT 21, 2023 20:45 IST

भारत-कनाडा के बीच बिगड़ते रिश्तों से पंजाबियों में घबराहट

विपक्षी नेताओं ने भारत-कनाडा विवाद पर अपनी-अपनी राय रखी है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इसे लेकर नपा-तुला बयान दिया है। वहीं अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल ने अमित शाह से मुलाकात के बाद कहा है कि भारत-कनाडा के खराब होते संबंधों से पंजाबियों में घबराहट है, पढ़ें पूरी खबर
SEPT 21, 2023 20:01 IST

CM हिमंत विश्व शर्मा के खिलाफ FIR

सोनिया गांधी के खिलाफ 'नफरती भाषण' को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में कहा गया है कि 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख सदस्य कमलनाथ पर उनकी हिंदू पहचान को लेकर तंज कसते हुए शर्मा ने कहा था कि 10 जनपथ को जला देना चाहिए।' पढें पूरी खबर
SEPT 21, 2023 18:00 IST

भारतीय डाक्टरों के लिए 'गुड न्यूज', अब ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और कनाडा में कर सकेंगे प्रैक्टिस

एनएमसी को वैश्विक मान्यता मिलने से भारतीय मेडिकल छात्रों की विदेश में डॉक्टरी की राह हुई आसान, अब वो ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और कनाडा में कर सकेंगे प्रैक्टिस, पढ़ें पूरी खबर
SEPT 21, 2023 17:59 IST

कौन होगा पाकिस्तान का अगला प्रधानमंत्री?

पाकिस्तान का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा? इस सवाल का जवाब तो आम चुनाव के बाद ही सामने आएगा। निर्वाचन आयोग ने ये ऐलान किया है कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में जनवरी 2024 के आखिरी हफ्ते में आम चुनाव होंगे, पढें पूरी खबर
SEPT 21, 2023 17:59 IST

अभी कुछ ऐसी है देश में महिलाओं की सियासी तस्वीर

महिला आरक्षण विधेयक राज्यसभा और राज्यों की विधानसभा परिषदों में लागू नहीं होगा। मौजूदा समय में भारत के 95 करोड़ पंजीकृत मतदाताओं में लगभग आधी महिलाएं हैं, लेकिन संसद में इनकी भागीदारी की बात करें तो निम्न सदन में महिला सदस्य केवल 15 प्रतिशत हैं जबकि विधानसभाओं में यह आंकड़ा और कम 10 प्रतिशत है, पढ़ें पूरी खबर
SEPT 21, 2023 16:54 IST

कनाडा में भारतीय राजनायिकों को खतरा, जानें विदेश मंत्रालय ने पूरे विवाद पर क्या बोला

कनाडा के साथ तनाव पर भारत के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है। MEA ने ये जानकारी साझा की है कि कनाडा में भारतीय राजनायिकों को खतरा है। कनाडा की छवि आतंकियों के शरणगाह के रूप में बन रही है। भारत ने कनाडा के लिए अपनी वीजा सेवाएं 'अगले नोटिस तक स्थगित' कर दी हैं, पढ़ें पूरी खबर
SEPT 21, 2023 15:42 IST

चुनावों से पहले आरक्षण पर छिड़ा संग्राम!

अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आबादी का आखिरी प्रामाणिक डेटा साल 1931 की जनगणना है। आगे साल 2011 में सामाजिक आर्थिक जनगणना के डेटा को पब्लिक नहीं किया गया था। पढें पूरी खबर
SEPT 21, 2023 14:36 IST

ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की 108 फीट प्रतिमा का हुआ अनावरण

ओंकारेश्वर में गुरुवार को आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार एवं संतों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। CM चौहान अस्थायी एलिवेटर से ओंकार पर्वत पर स्थापित इस प्रतिमा स्थान तक पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना और फिर प्रतिमा की परिक्रमा की। प्रतिमा स्थल के करीब ब्रह्मोत्सव में करीब 5 हजार साधु-संत जुटे हैं। यहां अद्वैत लोक के लिए CM चौहान ने आधारशिला रखी। पूरी खबर पढ़ें
SEPT 21, 2023 11:29 IST

Canada में गैंगस्टर Sukhdool Singh की हत्या

कनाडा में गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनिके मारा गया है। हिंदुस्तान से फरारी काट रहे ए कैटेगरी के गैंगस्टर सिंह का मर्डर गोली मारकर पीनीपेग सिटी में किया गया। जानकारी के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने उस पर हमला किया। सूत्रों के मुताबिक, सिंह कनाडा में बैठे अर्शदीप डल्ला (गोल्डी और लॉरेन्स का जानी दुश्मन था) का का बेहद करीबी था। कुछ लोग उसे इसी खालिस्तानी आतंकी का दाया हाथ मानते थे। वह वहां पर भारत में गुर्गों के जरिए रंगदारी या फिर उगाही किया करता था। पूरी खबर पढ़ें
SEPT 21, 2023 10:41 IST

आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुली बने राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अचानक आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां कुली से मुलाकात की। इतना ही नहीं कुली के कपड़े पहने और कुली की ही तरह यात्रियों के सामान भी ढोए। राहुल गांधी इससे पहले भी कई ऐसे काम कर चुके हैं जिसकी काफी चर्चा हो चुकी है। देखें वीडियो
SEPT 21, 2023 09:31 IST

महिला आरक्षण बिल पर बोले सीएम भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि जो महिला आरक्षण बिल लाया गया है उसका कांग्रेस ने समर्थन किया है लेकिन इसे जनगणना और परिसीमन होने के बाद लागू किया जाएगा। इसमें वर्षों लग जाएंगे जबकि सोनिया गांधी ने स्पष्ट कहा कि इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। लेकिन हमें ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा। इसे 2024 के चुनाव में लागू किया जाना चाहिए।
SEPT 21, 2023 09:28 IST

गुड न्यूज,अब ट्रेन एक्सीडेंट के पीड़ितों को मिलेगा 10 गुना अधिक मुआवजा

भारतीय रेलवे ने ट्रेन हादसे के पीड़ितों के लिए राहत भुगतान में संशोधन किया है। ट्रेन एक्सीडेंट मौत के मामले में सहायता 50,000 रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दी गई है। गंभीर चोट और साधारण चोट के मामले में भी संशोधन किए गए हैं। राहत भुगतान को आखिरी बार वर्ष 2012 और 2013 में संशोधित किया गया था। मौत के मामले में राहत सहायता 50,000 रुपए से बढ़ाकर 5 रुपए लाख कर दी गई है। पूरी खबर पढ़ें
SEPT 21, 2023 09:25 IST

90 सचिवों में सिर्फ तीन ओबीसी- राहुल गांधी

महिला आरक्षण विधेयक के मसले पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने दावा किया है कि भारत सरकार में 90 सचिव हैं, जिनमें सिर्फ तीन ओबीसी समुदाय से आते हैं और वे सिर्फ पांच प्रतिशत बजट को नियंत्रित करते हैं। गांधी ने जातीय जनगणना कराने की मांग करते हुए कहा था कि यह तो ओबीसी का अपमान है। पूरी खबर पढ़ें
SEPT 21, 2023 09:23 IST

चांद पर कब जागेगा विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर?

चंद्रमा पर चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर 14 दिनों तक काम करने पर सो गया था। अब उसके जागने की बारी है। जैसे ही सूर्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उगता है, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) चंद्रयान -3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को पुनर्जीवित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। चाँदनी रात में शिव शक्ति पॉइंट पर सूर्य की रोशनी पड़ने के साथ, विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के अपना काम शुरू करने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ें
SEPT 21, 2023 09:22 IST

उदयनिधि का सनातन धर्म पर फिर हमला

DMK नेता उदयनिधि स्टालिन ने एक बार फिर भेदभावपूर्ण होने को लेकर 'सनातन धर्म' पर निशाना साधा है। इस बार उन्होंने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उदाहरण दिया है। डीएमके नेता ने मदुरै में डीएमके यूथ विंग की एक बैठक को संबोधित करते हुए सवाल किया कि द्रौपदी मुर्मू को नए संसद भवन में आमंत्रित क्यों नहीं किया गया। उदयनिधि स्टालिन ने सवाल उठाया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जो एक आदिवासी समुदाय से हैं और एक विधवा हैं, को इस कार्यक्रम में आमंत्रित क्यों नहीं किया गया, जबकि मेहमानों में हिंदी फिल्मों के एक्टर्स भी शामिल थे। उन्होंने तर्क दिया कि यह बहिष्कार सनातन धर्म की भेदभावपूर्ण प्रकृति का संकेत था। पूरी खबर पढ़ें
SEPT 21, 2023 06:54 IST

अब चंद्रयान की नींद से जागने की बारी

इसरो चांद पर मौजूद चंद्रयान को अब जागने की तैयारी में लग गया है। चांद पर मौजूद विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को आज फिर से उर्जा मिलने लगेगी, क्योंकि जहां विक्रम ने लैंड किया है, वहां आज से सूर्योदय हो जाएगा। जिसके बाद से उसे उर्जा मिलने लगेगी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अपने चंद्रयान -3 मिशन के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के साथ फिर से संचार स्थापित करने की तैयारी कर रहा है। चांद पर रात होने के कारण विक्रम और प्रज्ञान 15 दिनों से सोया हुआ है। अब उम्मीद है कि इसकी नींद टूटेगी और एक बार फिर से भारत एक नया इतिहास रचेगा। पूरी खबर पढ़ें
SEPT 21, 2023 06:51 IST

भारत-कनाडा विवाद: ट्रूडो के आरोपों की जांच के पक्ष में है अमेरिका

अमेरिका ने कनाडा में जून में एक खालिस्तानी अलगाववादी की हत्या की गहन जांच का बुधवार को समर्थन किया। इससे दो दिन पहले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने मामले में भारत सरकार के एजेंट की ‘संभावित’ संलिप्तता का आरोप लगाया था जिसके बाद भारत-कनाडा के बीच राजनयिक विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने भी ट्रूडो के आरोपों को ‘परेशान करने वाला’ बताया और अंतरराष्ट्रीय कानून, संप्रभुता और गैर-अहस्तक्षेप के सिद्धांतों का पालन करने के महत्व को रेखांकित किया। ट्रूडो ने सोमवार को ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में अपने बयान में कहा था कि कनाडा की धरती पर एक कनाडाई नागरिक की हत्या में किसी भी विदेशी सरकार की भागीदारी हमारी संप्रभुता का उल्लंघन है और यह अस्वीकार्य है। भारत ने मंगलवार को ट्रूडो के आरोपों को ‘बेतुका’ और निजी हितों से ‘प्रेरित’ बताकर सिरे से खारिज कर दिया और इस मामले में कनाडा द्वारा एक भारतीय अधिकारी को निष्कासित किए जाने के जवाब में एक वरिष्ठ कनाडाई राजनयिक को निष्कासित कर दिया। कनाडा में खालिस्तानी अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की 18 जून को दो बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
Related News

मेदांता हॉस्पिटल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, वांगचुक से विपक्षी सांसदों को नहीं मिलने दे रही पुलिस; धरने पर बैठे संजय सिंह

अनंतनाग आतंकी हमला: पुलिसकर्मी की मौत के बाद कश्मीर में तलाशी अभियान तेज, 1000 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए

राम मंदिर ट्रस्ट बैठक: धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी 5 संतों को सौंपने का फैसला, सीईओ नियुक्ति प्रक्रिया एक महीने के लिए बढ़ी

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के विद्युतीकरण का काम हुआ तेज, पहली बार भारत में लगेगी हाई-स्पीड 2×25 kV प्रणाली

Sonam Wangchuk Letter: 'मैं भी जीना चाहता हूं, लेकिन....'; सोनम वांगचुक ने नड्डा और जितेंद्र सिंह को लिखी चिट्ठी, रखी ये शर्त