
ताजा खबर, 21 मार्च 2024 : Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली शराब नीति घोटाले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया, बीजेपी उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 21 मार्च 2024 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को ईडी ने शराब घोटाले में गिरफ्तार कर लिया है। ईडी अरविंद केजरीवाल को लगातर पूछताछ के लिए बुला रही थी, समन भेज रही थी, लेकिन अरविंद केजरीवाल ईडी के समन को नकारते रहे थे वहीं इलेक्टोरल बॉन्ड केस में स्टेट बैंक के चेयरमैन ने 21 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर दिया, हलफनामे में कहा गया है कि इलेक्टोरल बांड मामले में 18 मार्च को आए आदेश का पालन किया गया है और खरीदे गए और कैश कराए गए सभी इलेक्टोरल बॉन्ड की पूरी जानकारी दे दी गई है उधर निर्वाचन आयोग ने भारत सरकार को व्हाट्सएप पर विकसित भारत से जुड़े मैसेज भेजना तुरंत बंद करने के निर्देश दिए हैं। निर्वाचन आयोग ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को निर्देश दिया हैं कि इससे जुड़े अनुपालन रिपोर्ट तुरंत चुनाव आयोग को भेजी जाए वहीं पीआईबी फैक्ट चेक यूनिट पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। मोदी सरकार की ओर से बुधवार को ही पीआईबी फैक्ट चेक यूनिट को लेकर अधिसूचना जारी की गई थी। जिसके बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था, जहां आज सुप्रीम कोर्ट फैक्ट चेक यूनिट (FCU) पर रोक लगा दिया है उधर लोकसभा चुनाव से पहले एकाउंट फ्रीज होने पर देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला किया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस के तीन शीर्ष नेताओं (अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी) ने एक साथ मोदी सरकार पर हमला बोला उधर चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 के लिए अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। एमएस धोनी की जगह रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में टीम की कमान सौंपी गई है वहीं बदायूं जिले के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के बाबा कॉलोनी स्थित एक घर में दो बच्चों की निर्मम हत्या के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को मामले के एक अन्य आरोपी को बरेली से गिरफ्तार कर लिया, आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट | Bihar Board 12th Result 2024, Check Here
यहाँ इन वेबसाइट पर देखे बिहार बोर्ड १२ रिजल्ट
biharboard online.bihar.gov.in
bihar board.gov.in
biharbiardonline. bihar. gov. in
result.biharboardonline.com