
Arvind Kejriwal Arrested Updates: सीएम केजरीवाल को 28 मार्च तक न्यायिक हिरासत, मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए PIL दायर
Arvind kejriwal Arrest Delhi CM kejriwal Giraftaar News Updates in hindi: दिल्ली की अदालत ने उत्पाद शुल्क नीति मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को 28 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गुरुवार शाम शराब घोटाले में गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद आप आज सड़कों पर उतरी हुई दिखी। प्रदर्शन के दौरान आतिशी समेत कई आप नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बता दें कि ईडी अरविंद केजरीवाल को लगातर पूछताछ के लिए बुला रही थी, समन भेज रही थी, लेकिन अरविंद केजरीवाल ईडी के समन को नकारते रहे थे। जिसके बाद ईडी के अधिकारी गुरुवार को केजरीवाल के घर पहुंचे और करीब 2 घंटे की पूछताछ के बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तारी के बाद ‘आप’ नेता अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने के अनुरोध के साथ दिल्ली उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की गई। पढ़िए पल-पल का अपडेट