वेब सीरीज

स्नेक वेनम केस में Elvish Yadav को मिली राहत, नोएडा पुलिस ने यू-ट्यूबर पर से हटाया NDPS ऐक्ट

Noida Police Removes NDPS Act From Elvish Yadav: मशहूर यू-ट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' विजेता एल्विश यादव इन दिनों नोएडा पुलिस की गिरफ्त में हैं। सांप के जहर की सप्लाई के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। हालांकि एल्विश यादव पर से अब एनडीपीएस एक्ट हटा दिया गया है।

Image

एल्विश यादव को नोएडा पुलिस से मिली राहत

Noida Police Removes NDPS Act From Elvish Yadav: मशहूर यू-ट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' विजेता एल्विश यादव इन दिनों स्नेक वेनम केस के कारण काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। एल्विश यादव पर आरोप लगा है कि वह पार्टियों में कोबरा सांप के जहर की सप्लाई करते थे। इस मामले में एल्विश यादव (Elvish Yadav) को गिरफ्तार भी किया गया है। एल्विश यादव पर नोएडा पुलिस ने NDPS ऐक्ट (NDPS Act) लगाया था, जिसके तहत जमानत मिलनी भी मुश्किल होती है। हालांकि अब नोएडा पुलिस ने एल्विश को राहत देते हुए वो ऐक्ट उनपर से हटा दिया है।

खबरों के मुताबिक, नोएडा पुलिस (Noida Police) ने एल्विश यादव (Elvish Yadav) पर पहले एनडीपीएस एक्टर 29 लगाई थी, जिसके तहत आरोपी को जमानत आसानी से नहीं मिलती। लेकिन अब इस धारा को हटाते हुए पुलिस ने सफाई दी है कि उन्होंने यू-ट्यूबर पर ये धारा गलती से लगाई थी। नोएडा पुलिस ने इस सिलसिले में कहा, "हमने गलती से एनडीपीएस ऐक्ट लगाया था। ये एक लिपिकीय गलती थी।" हालांकि इन सबके बाद भी एल्विश यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल, वकीलों की हड़ताल के कारण एल्विश यादव की जमानत पर सुनवाई नहीं हो पाई।

बता दें कि एल्विश यादव (Elvish Yadav) से जुड़ा ये मामला नवंबर में सामने आया था। नोएडा के सेक्टर 39 में एल्विश यादव के खिलाफ शिकायत भी दर्ज हुई थी, जिसके बाद यू-ट्यूबर से पूछताछ भी हुई। एल्विश यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो भी साझा किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि इन सबसे उनका कोई लेना-देना नहीं है। इसमें एल्विश यादव के अलावा उनके दोस्त विनय यादव और ईश्वर को भी गिरफ्तार किया गया है। हालांकि गिरफ्तार किये गए ईश्वर का कहना है कि उनका एल्विश यादव से कोई लेना-देना नहीं है और वह कभी जिंदगी में एल्विश यादव से नहीं मिले थे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article