
Taza Khabar 21 March, 2023: आधे हिंदुस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जानें क्या रहे 21 मार्च के बड़े और अहम समाचार?
Taza Khabar 21 March, 2023: अफगानिस्तान, चीन और अन्य देशों समेत आधे हिंदुस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.5 रही, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, लखनऊ, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में महसूस झटके किए गए वहीं खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे संगठन का प्रमुख अमृतपाल सिंह को 18 मार्च को जालंधर में एक एसयूवी में भागते हुए देखा उसका वीडियो वायरल हुआ है, दावा किया जा रहा है कि उसमें अमृतपाल सिंह है। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना से एक शख्स की मौत का मामला सामने आया है इसके अलावा मनीष सिसोदिया की जमानत पर सुनवाई 24 मार्च तक के लिए टल गई है, नीचे कार्ड सेक्शन में पढ़ें 21 March की बड़ी और अहम खबरें: