LIVE

ताजा खबर, 21 दिसंबर 2023 : कश्मीर के पुंछ में सेना के वाहनों आतंकी हमला, तीन सैनिक शहीद, राज्यसभा ने तीनों आपराधिक कानूनों को किया पारित

आज की ताजा खबर 21 दिसंबर 2023 LIVE

ताजा खबर, 21 दिसंबर 2023 : कश्मीर के पुंछ में सेना के वाहनों आतंकी हमला, तीन सैनिक शहीद, राज्यसभा ने तीनों आपराधिक कानूनों को किया पारित

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 21 दिसंबर 2023 और बड़ी खबरें : जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) से बड़ी आतंकवादी घटना की खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि पुंछ ( Poonch) जिले में आतंकवादियों ने घात लगाकर सेना के एक वाहन पर हमला ( Poonch Terrorist Attack) किया है जिसमें तीन सेना के जवान शहीद (Soldiers Martyred) हो गए हैं वहीं वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद की ASI सर्वे की रिपोर्ट को सभी पक्षों को सौंपने के फैसले पर सुनवाई अब 3 जनवरी को होगी। इससे पहले बीते 18 दिसंबर को एएसआई ने ज्ञानवापी सर्वेक्षण रिपोर्ट अदालत में दाखिल कर दी थी उधर बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने भी ऐसे संकेत दिए हैं कि उनकी पार्टी वक्त पड़ने पर किसी के भी काम आ सकती हैं वहीं आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा और जनता दल (सेक्युलर) मिलकर कर्नाटक में कांग्रेस का खेल बिगाड़ सकते हैं। इसके संकेत गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई मुलाकात से मिले हैं उधर दिल्ली उच्च न्यायालय का कहना है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का 22 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिया गया भाषण, जिसमें उन्हें 'जेबकतरा' कहा गया था, 'अच्छे स्वाद में नहीं था।' दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारत निर्वाचन आयोग को 8 सप्ताह के भीतर मामले पर निर्णय लेने का निर्देश दिया है वहीं उत्तर प्रदेश के गोंडा से तीन तलाक का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक शौहर ने अपनी बेगम को सिर्फ इसलिए तलाक दे दिया, क्योंकि उसने अपने भाई को किडनी डोनेट की थी। इस बात से नाराज पति ने सऊदी अरब से पत्नी को व्हाट्सऐप के जरिए तीन तलाक दे दिया, आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के अपडेट्स...

DEC 22, 2023 00:02 IST

प्राग की एक यूनिवर्सिटी में सामूहिक गोलीबारी में 11 की गई जान

प्राग शहर में हुई गोलीबारी में अज्ञात संख्या में लोग मारे गए और कुछ अन्य घायल हो गए हैं। यह जानकारी चेक गणराज्य पुलिस ने दी है, पढ़ें पूरी खबर
DEC 21, 2023 22:52 IST

Chhattisgarh: विष्णु देव साय सरकार के मंत्रिमंडल का शुक्रवार को विस्तार

छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल का शुक्रवार को विस्तार किया जाएगा। इस मौके पर नौ विधायक शपथ लेंगे। खुद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ये जानकारी साझा की है, पढ़ें पूरी खबर
DEC 21, 2023 21:40 IST

30 दिसंबर को पीएम मोदी आ रहे अयोध्‍या, इंटरनेशनल एयरपोर्ट और रेलवे स्‍टेशन का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या में नवनिर्मित भव्य श्रीराम मंदिर के उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आ रहे हैं वो यहां अयोध्‍या, इंटरनेशनल एयरपोर्ट और रेलवे स्‍टेशन का लोकार्पण करेंगे, पढ़ें पूरी खबर
DEC 21, 2023 21:00 IST

राज्यसभा ने तीनों आपराधिक कानूनों को किया पारित

मित शाह ने कहा कि तीन आपराधिक कानूनों के स्थानों पर लाए गए विधेयकों के संसद से पारित होने के बाद भारत के आपराधिक न्याय प्रक्रिया में एक नयी शुरुआत होगी जो पूर्णतया भारतीय होगी, पढ़ें पूरी खबर
DEC 21, 2023 20:12 IST

कश्मीर के पुंछ में सेना के वाहनों आतंकी हमला, तीन सैनिक शहीद

जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) से बड़ी आतंकवादी घटना की खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि पुंछ ( Poonch) जिले में आतंकवादियों ने घात लगाकर सेना के एक वाहन पर हमला किया है जिसमें तीन सेना के जवान शहीद हो गए हैं,पढ़ें पूरी खबर
DEC 21, 2023 18:36 IST

लोकसभा चुनाव के बाद किससे गठजोड़ करेगी बसपा?

मायावती ने विपक्षी गठबंधन इंडिया से बाहर रहने वाले दलों के बारे में अनावश्यक टीका-टिप्पणी नहीं करने की सलाह देते हुए कहा कि राजनीति में भविष्य में कब, किसको, किसकी जरूरत पड़ जाए, यह कहा नहीं जा सकता, पढ़ें पूरी खबर
DEC 21, 2023 18:20 IST

संजय सिंह के WFI अध्यक्ष बनने के बाद साक्षी मलिक ने किया संन्यास का ऐलान

डब्लूएफआई के चुनाव में बृजभूषण शरण सिंह के सहयोगी संजय सिंह की जीत के बाद रियो ओलंपिक में चुनाव जीतने वाली साक्षी मलिक ने संन्यास का ऐलान कर दिया है, पढ़ें पूरी खबर
DEC 21, 2023 17:49 IST

पीएम मोदी को 'जेबकतरा' बोल फिर फंसे राहुल गांधी

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि राहुल गांधी ने 22 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जो भाषण दिया था, उसमें उन्हें 'जेबकतरा' कहा गया था। 'अच्छे संदर्भ में नहीं था।' पढ़ें पूरी खबर
DEC 21, 2023 17:17 IST

कतर में 8 पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों को मौत की सजा पर क्या बोला विदेश मंत्रालय

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कतर में 8 पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों को मौत की सजा से लेकर कनाडा और पाकिस्तान पर बात रखी, पढ़ें पूरी खबर
DEC 21, 2023 16:08 IST

राहुल गांधी और टीएमसी सांसद कल्याण के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग

उप राष्ट्रपति जगदी धनखड़ की टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा मिमिक्री किए जाने पर भाजपा हमलावर है, महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने इस बारे में शिकायत दी है, पढ़ें पूरी खबर
DEC 21, 2023 15:33 IST

ज्ञानवापी के सर्वे में ASI को क्या मिला? सर्वेक्षण रिपोर्ट पर अब 3 जनवरी को होगी सुनवाई

वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद की ASI सर्वे की रिपोर्ट को सभी पक्षों को सौंपने के फैसले पर सुनवाई अब 3 जनवरी को होगी। इससे पहले बीते 18 दिसंबर को एएसआई ने ज्ञानवापी सर्वेक्षण रिपोर्ट अदालत में दाखिल कर दी थी, पढ़ें पूरी खबर
DEC 21, 2023 15:31 IST

कहां है भगवान राम का ससुराल?

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की धूम सारी दुनिया में मची है। इस बीच ये जानकारी सामने आई है कि मंदिर में भगवान राम के ससुराल से पाग, पान और मखाने का नजराना पहुंचाया जाएगा, पढ़ें पूरी खबर
DEC 21, 2023 14:05 IST

दिल्ली: गोपालदास बल्डिंग में लगी भीषण आग

राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में गोपालदास बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है। यह आग इमारत की 11वीं मंजिल पर लगी है। दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
DEC 21, 2023 13:01 IST

उप्र: स्कूल बस की चपेट में आने से दो छात्रों की मौत

शाहजहांपुर जिले में बृहस्पतिवार को स्कूल जा रहे दो छात्रों को एक स्कूल बस ने कुचल दिया जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
DEC 21, 2023 11:15 IST

सांसदों के निलंबन पर विपक्ष को मिला मायावती का साथ

संसद से सांसदों के निलंबर पर विपक्ष को पहली बार मायावती का साथ मिला है। गुरुवार को बसपा प्रमुख मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा, संसद के दोनों सदनों से लभगग 150 सांसदों का निलंबन संसदीय इतिहास के दुखद है। उन्होंने कहा, यह कोई गुडवर्क नहीं है और लोगों के विश्वास को आघात पहुंचाने वाला है।
DEC 21, 2023 11:13 IST

संसद से विजय चौक तक विपक्षी सांसदों ने किया मार्च

निलंबन के विरोध में विपक्षी सांसदों ने संसद से विजय चौक तक पैदल मार्च किया।
DEC 21, 2023 10:53 IST

अमरावती में कार से कुचल कर 3 की हत्या

अमरावती में मामूली विवाद पर कार से कुचलकर एक ही परिवार के तीन लोगो की हत्या, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अमरावती जिले के दर्यापुर तहसील के नाचीना गांव में यह घटना हुई है।
DEC 21, 2023 10:07 IST

केजरीवाल ने ED को दिया जवाब

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब नीति मामले में उन्हें जारी किए गए ED के समन पर कहा, ED का यह समन भी एजेंसी द्वारा जारी किए गए पिछले समन की तरह अवैध है। ED को इस समन को वापस लेना चाहिए क्योंकि यह राजनीति से प्रेरित है। मैंने अपना जीवन ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ जीया है। मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।
DEC 21, 2023 09:16 IST

24 घंटे में कोरोना के 358 नए मामले

पिछले 24 घंटे में देश मे कोरोना के 358 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 6 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो गई।
DEC 21, 2023 08:21 IST

फ्रांस ने 26 राफेल मरीन खरीदेगा भारत

फ्रांसीसी सरकार ने 26 राफेल मरीन जेट खरीदने के लिए भारत की निविदा पर औपचारिक प्रतिक्रिया पेश की है, जिसमें भारतीय नौसेना के विमान वाहक - आईएनएस विक्रांत और आईएनएस विक्रमादित्य के लिए सौदे की नियम-शर्तें और मूल्य निर्धारण शामिल हैं। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने दी।