19 जून 2025 हिंदी न्यूज़: चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपुचनाव; खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी- अमेरिका ने हस्तक्षेप किया तो उठाना होगा भारी नुकसान
19 जून 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: गुजरात, केरल, पश्चिम बंगाल और पंजाब की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। इसके लिए आज सुबह से यहां वोटिंग शुरू होगी, जिनके नतीजे 23 जून को सामने आएंगे। ईरान और इजराइल के बीच चल रही लड़ाई के कारण वहां हालात खराब हो चुके हैं। यही कारण है कि ईरान की उर्मिया मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे लगभग 110 भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया है। इन्हें ईरान से निकालकर आर्मेनिया होते हुए भारत लाया जा रहा है। ये सभी छात्र आज दिल्ली पहुंचे।
19 जून 2025 हिंदी न्यूज़: चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपुचनाव; खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी- अमेरिका ने हस्तक्षेप किया तो उठाना होगा भारी नुकसान
ठाणे में लोकल ट्रेन दुर्घटना में घायल हुए यात्री की मौत
अमेरिका में 'स्टूडेंट वीजा' फिर से शुरू, ट्रंप सरकार ने रखी यह शर्त
ईरानी मिसाइल ने दक्षिणी इजराइल के मुख्य अस्पताल को निशाना बनाया
इजराइली मीडिया ने मिसाइल हमले के कारण क्षतिग्रस्त हुईं खिड़कियों और इलाके से उठते घने काले धुएं के फुटेज प्रसारित किए। ईरान ने तेल अवीव में एक ऊंची अपार्टमेंट इमारत और मध्य इजराइल में अन्य जगहों पर हमले किए। इजराइल की ‘मैगन डेविड एडम’ बचाव सेवा के अनुसार, इन हमलों में कम से कम 40 लोग घायल हुए हैं। इस बीच इजराइल ने ईरान के अराक भारी जल रिएक्टर पर हमला किया।
टेक्सास में परीक्षण के दौरान स्पेसएक्स के रॉकेट में विस्फोट, कोई हताहत नहीं
कंपनी ने कहा कि टेक्सास के दक्षिणी सिरे पर स्थित स्पेसएक्स के प्रक्षेपण स्थल स्टारबेस में दसवें उड़ान परीक्षण की तैयारी के दौरान रात करीब 11 बजे रॉकेट स्टारशिप में ‘एक बड़ी खराबी का पता चला’। स्पेसएक्स ने ‘एक्स’ पर एक बयान में कहा, ‘‘पूरे अभियान के दौरान प्रक्षेपण स्थल के चारों ओर सुरक्षित क्षेत्र बनाकर रखा गया था और सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं और उनकी देखभाल की जा रही है।’’
ईरान और इजराइल के बीच समझौता कराने में मदद कर सकता है रूस : पुतिन
अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डीएनए जांच से 211 मृतकों की पहचान हुई
ईरान-इजरायल वॉर में हुई पुतिन की एंट्री, बोले-सुलझाना चाहते है ये मसला
आईआईटी दिल्ली को क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में स्थान, भारत का नंबर-1 संस्थान घोषित
पीएम मोदी ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
मध्य प्रदेश: राजगढ़ जिले के पचोर में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत पांच घायल
यूक्रेन पर रूस के हमलों के बाद और शव बरामद हुए, मृतकों की संख्या बढ़कर 28 हुई
इजराइल ने ईरान के अराक भारी जल रिएक्टर पर हमला किया
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी
क्रोएशिया के राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को PM मोदी का खास तोहफा
दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैडिंग
अमेरिका ने हस्तक्षेप किया तो उठाना होगा भारी नुकसान: खामेनेई
ईरान से भारतीय नागरिकों की निकासी के लिए जाएगा एक और विमान
55 के हुए राहुल गांधी, खड़गे और राजनाथ सिंह सहित इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें।
